तीन दिसंबर को घर बैठे देख सकेंगे चुनाव परिणाम, यहां से मिलेगा आपको पल-पल का अपडेट!

November 29, 2023

 तीन दिसंबर को घर बैठे देख सकेंगे चुनाव परिणाम, यहां से मिलेगा आपको पल-पल का अपडेट!





MP Election Result 2023 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सहित अन्य चार राज्यों के चुनाव परिणाम (Election Result 2023) आने वाली तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चक्रवार परिणाम वेबसाइट और मोबाइल एप पर प्रदर्शित किए जाएंगे।मतगणना से एक दिन पहले 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजे जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से रखे पोस्टल बैलेट शासकीय उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज पहुंचाए जाएंगे।

जेएनएन, उज्जैन। आगामी तीन दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव घोषित किए जाएंगे। इस बाबत परिणामों को चक्रवार निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (https://results.eci.gov.in ) और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर भी देखा जा सकेगा।

इस संदर्भ में बताया कि सर्वप्रथम सुबह 8 बजे से डाक मत पत्रों की गणना होगी। आधे घंटे बाद 8.30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। चक्रवार परिणाम वेबसाइट और मोबाइल एप पर प्रदर्शित किए जाएंगे। मतगणना से एक दिन पहले 2 दिसंबर को दोपहर 3 बजे जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से रखे पोस्टल बैलेट शासकीय उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचाए जाएंगे।

फोटो और वीडियोग्राफी भी की जाएगी



ये कार्रवाई पुलिस बल के साथ चुनाव प्रत्याशियों या उनके निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में होगी, जिसकी फोटो-वीडियोग्राफी भी की जाएगी। अनिवार्य उपस्थिति के लिए रिटर्निंग आफिसरों ने प्रत्याशियों को लिखित में सूचना भेजी है। कहा गया है कि पोस्टल बैलेट जिस कक्ष में रखे जाएंगे उसे सील किया जाएगा। 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे पारदर्शिता के साथ इन्हें मतगणना टेबलों पर लाया जाएगा।

प्रवेश स्थलों पर मोबाइल रखने के लिए बनाए जाएंगे सुविधा केंद्र

आधे घंटे में इनकी गणना कर अगले चरण में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में फीड मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी। मतगणना के लिए राजनैतिक दलों के मतगणना अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण गुरुवार को विक्रम विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद भवन में रखा गया है। दोपहर 2 बजे तराना, घटि्टया, खाचरौद, महिदपुर के मतगणना अभिकर्ताओं को आमंत्रित किया है। दोपहर 3 बजे बड़नगर, उज्जैन उत्तर और उज्जैन दक्षिण के मतगणना अभिकर्ताओं को आमंत्रित किया है। मतगणना स्थल पर मोबाइल पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन के लिए मतगणना स्थल के चारों प्रवेश स्थलों पर मोबाइल रखने को सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »