रामेश्वर शर्मा के घुटने तोड़ने के बयान पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सुनाया रामधुन पे रामभजन...

November 24, 2021 Add Comment



 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...

भोपाल@ भोपाल की हुज़ूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलखेड़ा में एक स्कूली कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा था कांग्रेसी अगर इधर आए तो उनके घुटने तोड़ दो, के बयान के बाद कांग्रेस विधायक रामेश्वर शर्मा पर हमलावर हो गई और पूर्व भाजपा विधायक और अब कांग्रेस नेता जीतेन्द्र डागा अपने 300 समर्थकों के साथ कलखेड़ा गाँव मे जाकर रामेश्वर शर्मा को चुनोती देते हुए कहा, में तुम्हारे क्षेत्र में आया हूँ हिम्मत हो तो मेरे घुटने तोड़ो। इसी के विरोध में आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज हज़ारो समर्थकों के साथ रामधुन पर रामभजन गाकर विधायक रामेश्वर शर्मा की सदबुद्धि कि ईश्वर से प्रार्थना की।

भोपाल की पुरानी विधानसभा (मिंटो-हाल) में आज राज्यसभा  सांसद दिग्विजय सिंह के आव्हान पर हज़ारो समर्थक जुटे। प्रदेश एवं भोपाल के बड़े नेताओं के बीच दिग्विजय सिंह ने पहले मिंटो हाल परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हज़ारो  कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास सेवा-सदन की तरफ कूच करने चल दिए रास्ते मे दिग्विजय सिंह ढोल-मंजीरों के साथ चल रहे भजन-मंडली और कार्यकर्ताओं के साथ रामधुन पर राम-भजन गाते चल रहे थे एवं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की सदबुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। दिग्विजय सिंह की रामधुन पैदल-यात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास पर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त करके सेवा-सदन को छावनी बना दिया था एवं मीडियाकर्मियों को भी बेरिकेट्स लगाकर अंदर जाने से रोक दिया था। दिग्विजय सिंह अपने हज़ारो समर्थकों के साथ रामेश्वर शर्मा के निवास स्थल पर जाकर रामधुन पर रामभजन गाते रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह का अपने निवास-स्थल सेवा-सदन पर भव्य स्वागत की पूरी तैयारी करके रखी थी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए भोपाल, जनजातीय गौरव-दिवस पर सभा को किया संबोधित, रानी कमलापति रेल्वे-स्टेशन का किया उद्धघाटन...

November 15, 2021 Add Comment



 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...

भोपाल@ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एकदिवसीय यात्रा पर भोपाल आए और जनजातिय-गौरव दिवस पर एक सभा को संबोधित किया। एवं देश के सर्व-सुविधायुक्त एयरपोर्ट जैसी सारी सुविधाओं से सुसज्जित देश का एक मात्र वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन हबीबगंज जो अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा, का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को भोपाल के राजाभोज-एयरपोर्ट पर उतरे, एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के द्वारा जम्बूरी मैदान पहुँचे, जहाँ आदिवासी जनजातिय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एक सभा आयोजित की गई थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहाकि आज बहुत बड़ा दिन हैं आज हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती मना रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी जनजातीय समाज का बहुत अमूल्य योगदान रहा हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहाकि पिछली सरकारों ने आदिवासियों के योगदान को बताया नही हैं या बहुत थोड़ा सा बताया हैं आदिवासी समाज भारत का गौरव हैं और हमे ख़ुशी है कि हम आज आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस मना रहे है और केंद्र सरकार आज के दिन यानी 15 नवम्बर को हर वर्ष जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। मंच पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ मध्यप्रदेश के वरिष्ठ केबिनेट मंत्री और भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थी।

जम्बूरी मैदान में सभा सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हबीबगंज रेल्वे-स्टेशन (अब रानी कमलापति) पहुँचे। जहाँ नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट जैसी सुविधा से सुसज्जित भारत का एकमात्र वर्ल्ड-क्लास रेलवे-स्टेशन रानी कमलापति का उद्घाटन अपने कर-कमलों से किया। एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विकास कार्यो को सराहते हुए कहाकि शिवराज-सरकार मध्यप्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रही हैं और जनता की सुविधा के लिए सर्व-सुविधायुक्त रेलवे-स्टेशन की सौगात जनता को देकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रही हैं।

भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने अपने समर्थकों के साथ किया थाना कोहेफिजा का घेराव, कमला नेहरू अस्पताल के दोषियों पर कर रहे एफआईआर दर्ज करने की मांग...

November 11, 2021 1 Comment



 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...

भोपाल@ भोपाल के शासकीय कमला नेहरू अस्पताल में रविवार की रात 9 बजे हुए अग्निकांड के दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने अपने सैकड़ो समर्थकों और दर्दनाक-हादसे में काल के गाल में समा गए बच्चों के परिजनों के साथ थाना-कोहेफिजा का घेराव कर दोषियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के माँग की।

इस दौरान आरिफ मसूद के समर्थक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा-शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और अस्पताल-प्रबंधन के खिलाफ लगातार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। विधायक आरिफ मसूद और उनके समर्थकों को थाना-कोहेफिजा के बाहर ही पुलिस ने रोक लिया था उसके बाद सीएसपी नागेंद्र पटेरिया ने विधायक आरिफ मसूद को थाने में प्रवेश दिया। विधायक आरिफ मसूद ने माँग करते हुए कहा कि अस्पताल-प्रबंधन की लापरवाही की वजह से अभी-अभी दुनिया मे आए 2 दिन और 4 दिन के बच्चे मौत के मुँह में समा गए। बच्चों के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा हैं हमारी माँग हैं कि कमला नेहरू अस्पताल में हुए दर्दनाक-अग्निकांड के दोषियों पर तत्काल कार्यवाही हो और हादसे की उच्चस्तरीय जाँच हाई-कोर्ट के सिटिंग जज द्वारा की जाए, अन्यथा अगर दोषियों पर एफआईआर नही हुई तो अगले प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर उनके सामने होगा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुँचे कमला नेहरू अस्पताल, हालात का लिया जायज़ा...

November 09, 2021 Add Comment



 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...

भोपाल@ भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में कल रात 9 बजे तीसरी-मंजिल के बच्चा-वार्ड में आग लगने की हृदय-विदारक घटना ने सबको झंझोड़ के रख दिया हैं तत्काल में 4 बच्चों की मौत की खबरे आ रही थी लेकिन अब ये संख्या बढ़ रही हैं।

कल से लेकर अभी तक मध्यप्रदेश के मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगा हुआ हैं आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ कमला नेहरू अस्पताल पहुँचे। तथा अस्पताल-प्रबंधन से हादसे की जानकारी ली इस दौरान कमलनाथ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक पीसी शर्मा और भोपाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी थे कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्यप्रदेश की शिवराज-सरकार पे निशाना साधते हुए कहा, मध्यप्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं पिछले महीने की 7 तारीख को भी हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में आग लग गई थी। लेकिन शासन-प्रशासन और अस्पताल-प्रबंधन ने इससे कोई सबक नही लिया ये उनकी लापरवाही का नतीजा हैं जो कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने की घटना हुई। शिवराज जी मोदीजी के स्वागत के लिए गड्ढे भरवा रहे हैं सड़के पुतवा रहे हैं लेकिन अस्पताल में हुई दिल हिला देने वाली घटना को न देखने आ रहे हैं और न कोई कदम उठा रहे हैं इस दौरान कमलनाथ ने माँग करते हुए कहा, कमला नेहरू अस्पताल में हुए अग्निकांड की जाँच हाई-कोर्ट के मिटिंग जज करे। कमलनाथ ने आगे कहाकि इस हादसे पर विभागीय मंत्री को अग्निकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

कमला नेहरू अस्पताल को पुलिसकर्मियों ने पूरी तरह घेर लिया हैं और किसी को भी अंदर नही जाने दिया जा रहा हैं मध्यप्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को जब अस्पताल के अंदर पुलिस ने जाने से रोक दिया तो अर्चना जायसवाल की पुलिस से तीखी नोकझोक हुई, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि मुझें अंदर क्यों जाने नही दिया जा रहा हैं में अकेली ही अंदर जाऊंगी फिर भी मुझे रोका जा रहा हैं अस्पताल के अंदर क्या हो रहा हैं कुछ पता तो चले, अस्पताल-प्रबंधन और पुलिस लीपापोती करने में जुटे हुए हैं कहीं इनकी पोल न खुल जाए। वही खबरें आ रही हैं कि मृतक बच्चों की संख्या बढ़ रही हैं और परिजनों को बताया नही जा रहा हैं बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं काफी संख्या में अस्पताल के बाहर आम जनता के साथ मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ हैं।

मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, 3 सीटों पर किया कब्ज़ा, कांग्रेस के हाथ आई एक सीट...

November 02, 2021 Add Comment



 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...

भोपाल@ मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आज चारो सीटों के नतीजे घोषित हो गए, मध्यप्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन सीटों पर जीत का परचम लहराया, वहीं विपक्ष की कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक सीट आई।

खण्डवा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह को 80 हज़ार से ज़्यादा मतों के अंतर से हराकर खण्डवा लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्ज़ा बरकरार रखा, खण्डवा लोकसभा सीट भाजपा के दिवंगत नेता और 5 बार के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई थी। वही जोबट विधानसभा सीट भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली। भाजपा ने जोबट विधानसभा सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई पूर्व विधायक सुलोचना रावत को मैदान में उतारा था, कांग्रेस की तरफ से महेश पटेल चुनावी-मैदान में उतरे थे जहाँ भाजपा की सुलोचना रावत ने महेश पटेल को 6080 वोटो से हरा दिया।

इसी तरह अगर पृथ्वीपुर विधानसभा की बात करें तो भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाते हुए कांग्रेस को पटखनी देते हुए कमल खिला दिया। पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने शिशुपाल सिंह यादव पर दांव लगाया था जो कांग्रेस पर भारी पड़ गया शिशुपाल सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के नितेन्द्र सिंह राठौर को 15687 वोटों से परास्त कर पृथ्वीपुर सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया। कांग्रेस ने रेगाँव विधानसभा सीट जीतकर अपना हार का गम हल्का कर लिया।भाजपा के इस अवैध किले को कांग्रेस ने 31 साल के बाद फतह कर लिया। कांग्रेस ने रेगाँव से कल्पना वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था वही भाजपा ने प्रतिमा बागरी पर दांव खेला था कल्पना वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को12096 वोटों से हरा दिया।

मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा भाजपा की जीत मध्यप्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत हैं मध्यप्रदेश के विकास की जीत हैं जनता की जीत हैं और जनता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भरोसा जताते हुए इस पर मोहर लगा दी हैं।