सिंधिया बोले- आओ मुझ पर हमला करो, बहुत चील बैठे हैं मुझे नोचने के लिए

July 03, 2020 Add Comment
भोपाल. मध्यप्रदेश में जुबानी सियासत तेज होती जा रही है। एक दिन पहले सिंधिया के टाइगर अभी जिंदा है वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक कई हमले किए। अब सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा- आज मेरे पास बहुत चील साइड- साइड बैठे हैं, मुझे नोचने के लिए। नोचा भी उसे जाता है, जिसमें कुछ अच्छा होता है। करो मुझ पर जितना हमला करना है। मैंने कल भी कहा था और आज भी कहता हूं- टाइगर अभी जिंदा है।


सिंधिया ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ सरकार पर एक के बाद एक कई हमले किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उपलब्धियों के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।

सिंधिया के 19 में से 11 समर्थक मंत्री बने शिवराज सरकार में

July 02, 2020 Add Comment
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई टीम में सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक फायदे में रहे हैं। गुरुवार को 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं। 3 मंत्री पहले शपथ ले चुके हैं। बीते सौ दिन में सिंधिया समर्थकों और कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। कमलनाथ सरकार में 6 मंत्री सिंधिया समर्थक थे। शिवराज सरकार में 11 मंत्री सिंधिया कोटे से हैं। इनमें कांग्रेस छोड़कर आए और आज मंत्री बने 3 और नेताओं को जोड़ लें, तो इनकी संख्या 14 हो जाती है। इस तरह सिंधिया समर्थकों और कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को 230% का फायदा हुआ है।
 
सिंधिया खेमा इस तरह फायदे में
कमलनाथ सरकार में सिंधिया खेमे के 6 विधायक मंत्री थे। ये थे- गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी और महेंद्र सिंह सिसोदिया। ये सभी शिवराज की सरकार में अब कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं। इनके अलावा 5 और नेता गुरुवार को शिवराज की टीम में मंत्री बने हैं। ये हैं- राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेंद्र धाकड़ और ओपीएस भदौरिया। राज्यवर्धन कैबिनेट मंत्री बने हैं। बाकी 4 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इस तरह कमलनाथ सरकार में सिंधिया खेमे से 6 नेता मंत्री थे, जबकि शिवराज सरकार में उनके खेमे से 11 नेता मंत्री बन चुके हैं।

नाराज हैं शिवराज सिंह मंत्रिमंडल विस्तार से उमा भारती, CBI विशेष अदालत में पेश हुईं

July 02, 2020 Add Comment
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल के विस्तार में जातीय असंतुलन को लेकर नाराज है। बताया जा रहा है उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष 'सैद्धांतिक असहमति' जताई है। वहीं वह आज लखनऊ में अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुईं।

न्यूज एजेंसी वार्ता ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि उमा भारती ने भाजपा नेतृत्व को भेजे संदेश में कहा है, मुझे मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल की जो जानकारियां मिल रहीं हैं, जिनके अनुसार प्रस्तावित मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण बिगड़ा हुआ है, जिसका मुझे दुख है। मंत्रिमंडल के गठन में मेरे सुझावों की पूर्णत: अनदेखी करना उन सबका अपमान है जिनसे मै जुड़ी हुई हूँ इसलिये जैसे कि मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की है उसके अनुसार सूची में संशोधन कीजिये। इस बारे में जब उमा भारती से लखनऊ में संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने ना तो इसका खंडन किया और ना पुष्टि।