दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार....

March 31, 2022 Add Comment



 भोपाल@ भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के घर पर हमला किया गया था जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की पंजाब में 0 सीट आने के बाद किसी भी स्थिति में वह आम आदमी पार्टी को रोकना चाहती है, उसे डर है कि आम आदमी पार्टी इसी तरह से आगे बढ़ी तो अगले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी का सभी जगहों से सफाया हो जाएगा

भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल जी की जान लेने का षड्यंत्र कर रही है और इसी नियत से उनके घर पर यह हमला किया गया था

विदित हो कि भाजपा सांसद के इस कृत्य के विरोध में आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिलों में इनकी गुंडागर्दी का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया, विरोध के इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की भोपाल इकाई ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर दोपहर 3:00 बजे शांतपूर्ण प्रदर्शन किया, जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता भी सड़क पर आ गए और भाजपा कार्यालय के सामने ही बड़ी गहमागहमी और दोनों तरफ से विरोध प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व भोपाल संगठन मंत्री रमाकांत पटेल के साथ जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, अतीक अहमद, जिला संगठन सचिव इशाक खान, ओमप्रकाश पटेल, जिला प्रवक्ता अतुल शर्मा, संदीप सोनी ,निखिल यादव, दीपक यादव, सी पी सिंह चौहान,विजय कुमार वरयानी, अभय जैन बंशल, बीपी शर्मा,केशव साहू शामिल रहे।

नरेला विधानसभा स्थित वार्ड 41 में मची पानी की त्राहि, नगर-निगम ने बन्द की पिछले 6 दिनों से पानी की सप्लाई....

March 30, 2022 Add Comment



 भोपाल@ नरेला विधानसभा स्थित वार्ड 41 के बाग फ़रहत अफज़ा में इस समय पानी की त्राहि मची है भोपाल नगर-निगम ने विगत 6 दिनों से पानी की सप्लाई बंद कर रखी है नगर-निगम के इस तानाशाही रवैये से जहाँ वार्ड 41 के निवासियों में काफी रोष और गुस्सा है वहीं नगर-निगम के अधिकारियों के दिल पसीज नही रहे है लोग एक-एक गिलास पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे है। हालांकि पानी के टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है लेकिन ये नाकाफी है। लोग बाग फ़रहत अफज़ा में स्थित बावड़ी और कुएं से पानी भरकर ला रहे है। कुछ लोग मस्ज़िदों के अंदर से पीने का पानी ला रहे है। हर साल नगर-निगम मार्च के महीने में ऐसी सख्त कार्यवाही करता है और पानी पे पहरा लगाता है जैसे ये इंसानों की बस्ती नही करबला का मैदान हो। चारो और पानी के लिए हाहाकार मच जाता है और लोग स्थानीय नेताओं के दर जा पड़ते है।

और पानी की सप्लाई शुरू करवाने के लिए स्थानीय निवासी नेताओ का सहारा लेते है और उनको अपनी समस्याएं बताकर इन समस्याओं का जल्द से निराकरण करवाने की दुहाई दे रहे है। इनमें कल आम आदमी पार्टी के नेताओ ने माता मंदिर स्थित नगर-निगम कार्यालय का घेराव किया था एवं कमिश्नर को ज्ञापन देकर पानी की सप्लाई सुचारू ढंग से शुरू करने की माँग की थी। वहीं दूसरी तरफ वार्ड 41 के कांग्रेस अध्यक्ष मो. शावर के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने नगर-निगम कमिश्नर को ज्ञापन देने के लिए वहीं पर धरना दे दिया था। नगर-निगम अधिकारी ने मो. शावर का आवेदन लेते हुए जल्द पानी की समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। इसी तरह कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मो. आसिफ ज़की ने भी वार्ड 41 के निवासियों से मुलाकात करके उनकी समस्या जानी और इस समस्या का जल्द निराकरण कराने का स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया।

दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों का कहना है की लोगो ने कई सालों से जलकर नही भरा है हज़ारों रुपए का बकाया लोगो बाकी है नोटिस देने के बावजूद लोग पानी का बिल नही भर रहे है नगर-निगम को सालो से करोड़ो रूपये का घाटा हो रहा है ऐसे में पानी की सप्लाई बंद करने के अलावा हमारे पास कोई चारा नही है। नगर-निगम के अधिकारियों की बातों से वो लोग संतुष्ट नही है जो नियमित पानी का बिल भरते है उनका कहना है की थोड़े से लोगो की वजह से आप सबको पानी देने से महरूम नही कर सकते। हम तो नियमित पानी का बिल भरते है हमे तो पानी चाहिए। वहीं स्थानीय अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने वार्ड 41 के निवासियों से अपील करते हुए पानी का बिल जल्द से जल्द भरने की गुज़ारिश की है ताकि पानी की इस समस्या को हल किया जा सके।

नगर-निगम अधिकारियों ने पिछले दो दिनों से बाग फ़रहत अफज़ा में पानी के बिल जमा करने के लिए केम्प लगाए है और  जिनका  जलकर बकाया है वो आकर पानी का बिल भर रहे है।


बिना सूचना दिए पानी की सप्लाई बंद करना मानव-अधिकारों का हनन है। आरिफ मसूद....

March 25, 2022 1 Comment


 भोपाल। आज नगर निगम में वार्ड क्रमांक 23 के इस्लामपुरा, मेघवारपुरा गली नंबर 1, गली नंबर 2 के पीने के पानी की सप्लाई बंद कर दी जिससे स्थानीय लोगों ने रोष व्याप्त करते हुए बुधवारा चारबत्ती चौराहे से रैली बनाकर वार्ड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज़ोरदार नारेबाज़ी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या मे पुरुष एवं महिलाएं शामिल रही।


इस अवसर पर भोपाल मध्य से विधायक विधायक आरिफ मसूद ने वार्ड कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा की विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि निगम प्रशासन तानाशाही अपना रहा है बिना पूर्व सूचना दिए क्षेत्र की मैन पानी की सप्लाई बंद कर देने की वजह से आम जनता पीने के पानी के लिए परेशान हो रही है। जिनके जल कर जमा हैं उनको भी निगम पानी नहीं दे रहा है यह सीधे तौर पर जल कर जमा करने वाले उपभोक्ताओं के मानव अधिकारों का हनन है।


प्रदर्शन में मुख्यरूप से पूर्व पार्षद रफीक कुरैशी, रईसा मलिक, अनवर मीटर, शाहवर मंसूरी, मेवालाल कनर्जी, मीना यशवंत यादव, ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष शारिक अहमद, जिला युवा कॉग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव फैसल नईम, गौरव अवस्थी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा ग्लोबल-कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी अवार्ड-समारोह दिनांक 13 अप्रैल 2022 को भोपाल में होगा...

March 21, 2022 Add Comment


भोपाल@ गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के नेतृत्व मै श्री कैलाश चन्द्र मीणा (वन मंडलाधिकारी व संरक्षक),श्रीमती शशि आर. एस.कुरील, (जबलपुर),श्री आर.एस. वर्मा (पूर्णे),श्रीमती संगीता शाक्य (डिवीजनल कमांडेन्ड व मुख्य संरक्षक ) के  संरक्षत्व मैं डॉ. प्रवीण गौतम ,एस. एल.अटेरिया, शिवचरण मंडराई के मार्गदर्शन मैं 

झीलों की नगरी व  मध्यप्रदेश की राजधानी में संस्था द्वारा एक  दिवसीय ग्लोबल कॉनक्लेव राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं अचीवर्स अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बंध में  एच.निशा खान ने बताया है कि 

प्रदेश में दो दशक से अधिक समय से प्रदेश मैं सघनता के साथ सशक्त समता मूलक समाज की परिकल्पना को लेकर जरूरतमंद लोगों के लिये जमीनी स्तर पर  गोपाल किरन समाजसेवी संस्था की स्थापना  ग्वालियर मैं की गई जो कि एक गैर राजनीतिक अलाभकारी,  स्वेच्छिक 

संस्था है।  वर्तमान  में अध्यक्ष के रूप  श्रीप्रकाश सिंह निमराजे,अध्यक्ष के रुप मैं कार्यरत है।  संस्था अपनी पहचान राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। यहॉ तक कि एसडीजी गोल पर साप्ताहिक कार्यक्रमका आयोजन का कॉन्सेप्ट यूएनओ को दिया जिसको अब प्रति वर्ष मनाया जाने लगा है। प्रशासन ने गणतंत्र दिवस,स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया गया है इसके साथ अन्य संस्था ने भी। संस्था भारत सरकार के गृह मंत्रालय, व आयकर अधिनियम के तहत छूट प्राप्त संस्था है।  कई नवाचार और अपने अभिनव के अभियान की वजह से संस्था ने अपनी  गतिविधियों के माध्यम से जरूरत मंद लोगों के बीच नामुकिन कार्य को भी मुमकिन बना दिया है। यहाँआज न जाने कितने महिला,बच्चे उनके परिवार ओर वृद्जनों को प्रेरित किया बल्कि हर स्तर पर हर प्रकार का सहयोग उनके लिये डे केयर सेंटर  के माध्यम से आजीविका का विकास तथा चिकित्सा सुविधा प्राथमिक रूप से उपलब्ध कराई  जिसने जो मांगा किया और उनको  मार्गदर्शित हर क्षेत्र मे किया है। उनके साथ हमारा रक्त संबंध  नहीं रहा किंतु सामाजिक संबंध बन गए। अपने काम का आरंभ एक शहरी स्लम एरिया मैं बच्चों के लिये शिक्षा केन्द्र से प्रारंभ कर इससे प्राप्त अनुभवों पर प्रदेश मैं पंचायती राज लागू होने के बाद सघनता के पंचायत प्रतिनिधियों को हर स्तर पर प्रशिक्षण , ग्रामीण विकास ,प्राकृतिक संसाधनों के विकास पर केंद्रित कर दिया।लोगों की आजीविका के लिये महिलाओं के समूहों का निर्माण कराकर उनकी बचत , साहूकारों से मुक्ति, उनको निर्णय प्रक्रिया मैं। भागीदारी बनाकर सहभागिता के तालाबों, कुओं का पुनरूद्धार,चेक डेम, खेती योग्य भूमि बनाने के लिये मेढ़ मेढबन्दी,  उन्नत तकनीक की फसलों की बीज, मशरूम की खेती, खाली जगहों पर किचिन गार्डन, वृक्षारोपण,नर्सरी, आर्टीफीशियल ज्वेलरी, आंवला के जीन बैक में भूमिका उनके प्रोडक्ट बाजार की लाये और उसका डिमोस्टेशन भी कराया जो महिलाओं कभी मार्केटिंग नही करती वह गांव से निकलकर शहर मैं बिक्री की। जल की कमी होने पर बोरिग का खनन, शिक्षा, स्वास्थ, मातृत्व व शिशु दर की कम करने के लिये सेव मदर अभियान,  टीकाकरण,  सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिये नशामुक्ति अभियान, बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी वितरण, कपड़ों का वितरण, गरीब लड़कियों की शादी, महिला व बाल सरक्षंण, बाल विवाह,बाल श्रम से मुक्ति,बाल पंचायत, बाल संसद ,पर्यावरण आदि क्षेत्र म उल्लेखनीय कार्य है । इसके साथ ही सविंधान के  प्रति लोगों की आस्था व उसके प्रति  संवेदनशील  हो उसके लिये जागृति मैं लगे है। कड़ाके की ठंड ,स्कूलों की छुट्टी लगी हो वही कोरोना का भय वहां रन फॉर कॉन्स्टयूशन का आयोजन किया  ।  गणतंत्र दिवस पर मेरी शान भारत का सविंधान थीम का चयन कर आयोजन सम्पादित किया  ।  संस्था के द्वारा किये गये कार्य आज नींव के पत्थर साबित हो रहे है।  जिनका वर्णित करना सूरज के आगे दिया दिखाना है लेकिन उसी से प्रकाश लेकर आगे बढ़ता है। जिसको लोगों ने सराहा है यहीं नहीं अपने अध्ययन का विषय भी बनाया है। कई उभरती हुई प्रतिभाओं को उभारा है। देश मे ही नहीं विदेश में अपना लोहा मनवाया है। ग्वालियर मैं ही नहीं दूसरे देश  नेपाल की राजधानी  काठमांडू की जमी पर जाकर ग्लोबल कान्क्लेव आयोजित किया है।  कोविड  कॉल  में इंसानियत को बचाने के  लिये खुद बड़े घरो के न होते हुए भी अपने समर्पण हिम्मत को बनाये रखते हुए लोग घरो की चार दीवारी  से  बाहर नहीं निकल रहे लोकडॉउन लगे होने पर पर खुद पर पयार्प्त  फण्ड नहीँ  होते हुए भी आपस मैं सहयोग कर एकत्रित कर  लोगों को राहत एवं जरूरी सामग्री  का वितरण  गोपाल किरन समाज सेवी संस्था  के माध्यम से आपने 125 दिन तक लोगों को भोजन के पैकेट, दवाई या, उनके गंतव्य तक पहुचाने मैं अपनी जान को जोखिम मैं डालकर  मानवता का परिचय दिया। इसके साथ ही बाढ़ ,अग्नि पीड़ितों,बाढ़ पीड़ितों  को भी मदद करने में आगे रहे हैं।


13 अप्रैल 2022 को झीलों की नगरी भोपाल  में एक ग्लोबल कॉन्क्लेव व एक राष्ट्रीय  शोध  संगोष्ठी  का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर विचार विमर्श के साथ उभरती हुई प्रतिभाओं को ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड  2022 से सम्मानित किया जाएगा ।  इसके लिए  विभिन्न क्षेत्रों जैसे नवाचार, समाजसेवा,महिला सक्तीकरण,बच्चों के अधिकार व विकास, शिक्षा,स्वास्थय, प्राकृतिक संरक्षण, नदी संरक्षण,

 स्वच्छता, सामाजिक समरसता, आयुर्वेद ,पर्यावरण,

 एंटरप्रेन्योर,उद्यमिता ,साहित्य,कृषि, सूचना तकनीक, चिकित्सा ,सड़क सुरक्षा, विधि क्षेत्र आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वत जन से दिनांक 31 मार्च 2022 तक अपना नामांकन सह पत्रों सहित उपरोक्त मेल  ईमेल-gksss85_org@rediffmail. com पर  व्यक्तिगत या संस्थागत रूप से प्रेषित करें आवेदन  निःशुल्क है। साथ ही शोध पत्र भेजने  का अनुरोध किया है। 

** अवार्ड हर क्षेत्र के लिये अलग नाम से होगा। एंटरप्रेन्योर,उद्यमिता स्व आर. सी कुरील व सामाजिक समरसता 3 राजेश के नाम होगा 

*** प्राप्त नामांकन पर निर्णय लेने का अधिकार संस्था द्वारा गठित चयन समिति को होगा।

*** उपरोक्त कार्यक्रम में जो भी संस्था  सहयोगी के रूप मे शामिल होना चाहते है वो संपर्क करें- मो. 9425118370, कर सकता है। आयोजन के लिए एक टीम गठित की गई है जिससे श्रीमती एडवोकेट अनीता छावई, एच. निशा खान, (सामाजिक कार्यकर्ता ,जांजगीर ) वर्षा मौर्य ,(मीडिया) आदि को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम डॉ. बी. आर. अम्बेकडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जा रहा है।  जिससे देश के विभिन्न जगहों के साथ ही देश के बाहर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए किसी संस्था द्वारा मदद या फंड प्राप्त नही हुआ है।  पे बेक सोसायटी को प्रोत्साहित करने वाले व सहभागिता के साथ कार्य करने वाले साथियों के सहयोग से करने का एक प्रयास है।

भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने होली-मिलन समारोह का आयोजन किया...

March 21, 2022 Add Comment


 भोपाल। विधायक आरिफ मसूद जी ने आज 6 नम्बर स्थित बंगले पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। होली के गीतों पर भजन मंडली ने समा बांधा। होली के गीतों पर झूमे लोग फूलों की वर्षा हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए पत्रकार बंधुओं सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं कॉग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद जी ने कहा होली का त्यौहार पवित्र त्यौहार है पानी को बचाने के लिए होली फूलों की होली खेलना चाहिए। सभी रंगों का पर्व होली है जो हमंे भाईचारा और एकता का संदेश देता है। भोपाल गंगा जमनी शहर है इसमें सभी धर्म के लोग एक दूसरे को उन्के त्यौहारों पर बधाईयां देते हैं। आज के इस नफरत के दौर में मोहब्बत को आम करना चाहिए। होली वाले दिन जिस उल्लास के साथ एक मुस्लिम व्यक्ति शकील एवं ड्रायवर पप्पू द्वारा होली के जुलूस पर पानी की वर्षा की गई थी। होली मिलन कार्यक्रम में आज उन दोनों व्यक्तियों का भी नगद पुरस्कार वितरण कर पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया।


भोपाल की पूर्व महापौर रह चुकी विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया...

March 02, 2022 Add Comment



 भोपाल@ आख़िरकार कांग्रेस हाई-कमान ने मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का एलान कर दिया। भोपाल की पूर्व महापौर और कांग्रेस की हर मोर्चे पर सक्रिय नेत्री विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं कांग्रेस हाई-कमान ने विभा पटेल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं विभा पटेल मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष-पद से हटाई गई अर्चना जायसवाल का स्थान ग्रहण करेंगी।


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की समर्थक मानी जाने वाली विभा पटेल हर मुद्दे पर भाजपा-सरकार के खिलाफ मैदान में डटी रहती हैं कांग्रेस के हर प्रदर्शन में विभा पटेल सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस-अध्यक्ष पद के दावेदारों में रश्मि पवार, कविता पांडे, और नूरी खान भी मैदान में थी लेकिन कांग्रेस हाई-कमान ने विभा पटेल के नाम पर मोहर लगा दी हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला-कांग्रेस नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने विभा पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।