देश

राज्य समाचार

विदेश

राजनीति

Recent Posts

 तेज और सस्ता AI बना सिरदर्द! Airbnb पर अमेरिकी जांच शुरू, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल

तेज और सस्ता AI बना सिरदर्द! Airbnb पर अमेरिकी जांच शुरू, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल

 तेज और सस्ता AI बना सिरदर्द! Airbnb पर अमेरिकी जांच शुरू, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल


अमेरिकी ट्रैवल कंपनी Airbnb चीनी AI मॉडल के उपयोग को लेकर अमेरिकी संसद की दो प्रमुख कमेटियों की जांच के घेरे में आ गई है। ...और पढ़ें






इन दिनों अमेरिका की दिग्गज ट्रैवल कंपनी Airbnb एक नए विवाद में फंस गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी द्वारा चीनी AI मॉडल के यूज को लेकर अमेरिकी संसद की दो बड़ी कमेटियों ने जांच शुरू कर दी है। जी हां, Semafor की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउस होमलैंड सिक्योरिटी समिति और House China Select Committee ने Airbnb और AI कंपनी Anysphere को नोटिस जारी किया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
कंपनियों से पूछे गए ये सवाल

इस नोटिस में इन कंपनियों से पूछा गया है कि उन्होंने चीनी AI मॉडल क्यों सेलेक्ट किया। साथ ही ये भी पूछा गया है कि किस कंडीशन में इसका यूज किया गया और चीन की AI कंपनियों के साथ उनकी क्या बातचीत रही है। अब ये जांच John Moolenaar और Andrew Garbarino के नेतृत्व में की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जरूरत पड़ने पर कंपनियों के कर्मचारियों को भी पर्सनली मिलकर जवाब देना पड़ सकता है।



राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता

इस मामले में अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही उनका ये कहना है कि चीनी AI मॉडल सस्ते और ओपन-सोर्स जरूर हैं, लेकिन इनमें डेटा सुरक्षा से जुड़े खतरे हैं। Moolenaar के मुताबिक इन AI मॉडल्स को चीन के सेंसरशिप सिस्टम के तहत ट्रेन किया जाता है, जिससे डेटा लीक और सुरक्षा में सेंध का बढ़ सकता है।


कौन-सा AI यूज हो रहा Airbnb में?

खास बात ये है कि Airbnb का कस्टमर सर्विस सिस्टम Alibaba के Qwen AI मॉडल पर बेस्ड है। दिसंबर 2025 में कंपनी के CEO Brian Chesky ने बताया था कि ये मॉडल फास्ट और सस्ता है, इसलिए कंपनी इसका ज्यादा यूज कर रही है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि OpenAI के ChatGPT जैसे टूल्स अभी पूरी तरह प्रोडक्शन के लिए रेडी नहीं हैं, इसलिए Airbnb इसका फिलहाल लिमिटेड यूज कर रही है।

OPPO F33 Series - एक असली मिड-रेंज सेल्फी चैंपियन

 OPPO F33 Series - एक असली मिड-रेंज सेल्फी चैंपियन



Oppo ने अपनी नई F33 सीरीज लॉन्च की है। इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा, AI फीचर्स, IP69K रेटिंग वाली दमदार ड्यूरेबिलिटी, 7000mAh बैटरी और 80W फास ...और पढ़ें







 जब अपने हमारे साथ हों, तो हर लम्हा अपने आप खास बन जाता है। जैसे परिवार के साथ जॉब मिलने की पार्टी, जहां ढेर सारा फन, हंसी-मजाक और कुछ कैंडिड शॉट्स। या फिर दोस्तों के साथ समुद्र किनारे या पहाड़ों की सैर, जहां यादें संजोई जाती हैं और मस्ती की सारी हदें पार हो जाती हैं। असल में यही वो पल हैं जो सच्चे और मीनिंगफूल हैं, जहां दिखावा कम और एन्जॉयमेंट ज्यादा है। जहां प्रेशर कम और जीवन ज्यादा है। लोगों के इन्ही पलों को यादगार बनाता है OPPO का नया F33 Series, जो एक असली Selfie Champion है, और जिसे शानदार डिजाइन, स्ट्रॉग ड्यूरेबिलिटी, दमदार बैटरी और बेहतरीन AI टूल्स का सपोर्ट मिला हुआ है। आइए इस फोन की कुछ खास बाते जानते हैं।
अब एक ही सेल्फी में पूरी फैमिली और पहाड़ों का शानदार नजारा

मिडल क्लास फैमिली में छोटी-छोटी खुशियां ही बड़े मोमेंट बन जाती हैं। चाहे दादाजी की एनीवर्सरी हो, छोटे भाई की बर्थडे पार्टी या दोस्तों के साथ अचानक कहीं घूमने का प्लान। इन बेहतरीन लम्हों को सहेजने के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन होना जरूरी हो जाता है, ताकि सेल्फी और ग्रुप सेल्फी शार्प और क्लियर आएं। OPPO F33 Pro का 50MP अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा लोगों की ऐसी जरूरतों को पूरा करता है।










यह 100° फील्ड ऑफ व्यू और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के सपोर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि एक ही फ्रेम में ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर होगा। इस फोन के फ्रंट कैमरे की खासियत है कि 1 से ज्यादा लोगों को डिटेक्ट करते ही, यह अपने आप से 1x से 0.6x वाइड-एंगल पर स्विच हो जाता है। इस सेगमेंट में यह फीचर केवल OPPO ही दे रहा है।

यह वीडियो भी देखें



डुअल-व्यू वीडियो - व्लॉगर्स के लिए यूजफुल फीचर

OPPO F33 Series के दोनों फोन में एक खास डुअल-व्यू वीडियो फीचर मिलता है, जो व्लॉगर्स के लिए काफी यूजफुल है। इसकी मदद से व्लॉगिंग करते समय रियर कैमरा के विजुअल के साथ-साथ ब्लॉगर के फेस रिएक्शन को भी एक साथ रिकॉर्ड या लाइव लिया जा सकता है। इसे इस तरह से समझें, जब आप रियर कैमरा से अपने बच्चे को बर्थडे गिफ्ट देते हुए कैप्चर कर रहे होंगे, तो उसी समय फ्रंट कैमरा से आपका रिएक्शन भी रिकॉर्ड हो जाएगा।
पॉपआउट फीचर से क्रिएटिविटी का नया अंदाज दिखेगा

OPPO F33 Series के पॉपआउट फीचर से आप बिना किसी एडिटिंग ऐप के 2-9 तस्वीरों का एक शानदार कोलाज बना सकते हैं। इसमें आप किसी भी इंसान को एक इमेज से दूसरे इमेज में पॉपआउट करवा सकते हैं। ये फीचर आपके कोलाज को नया एंगल देगा, जिसे आप सोशल मीडिया पर साझा करके अपनी स्टोरी को नई पहचान दे सकेंगे। इसमें कलरफुल फ्रंट फिल लाइट का फीचर मिलता है, जो एक तरह का मल्टी-कलर फ्लैश है। स्टाइलिश और फन सेल्फी के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हर मोमेंट के हिसाब से सही लाइट प्रदान करता है, जिससे आपकी तस्वीरें आपके मूड के बारे में बताती है। कम रोशनी में सेल्फी और लाइव मोमेंट के लिए यह एक शानदार फीचर है।




इस फोन में आपको Advanced AI Editor 2.0, AI Perfect Shot, AI Recompose, AI Clarity Enhancer, AI Reflection Remover, AI Unblur, AI Eraser 2.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो पार्टी और ट्रैवल की तस्वीरों को ऑटो-करेक्ट कर एक बेहतरीन इमेज क्वालिटी प्रदान करते हैं। इनकी जरूरत फोटोग्राफी करने वाले यूजर्स को हमेशा महसूस होती है।
न्यू और फ्रेश डिजाइन खास युवाओं के लिए

भारत के युवा फोन के डिजाइन को एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट के रूप में देखते हैं। उन्हें न्यू और फ्रेश डिजाइन काफी पसंद आते हैं, जो अस्थेटिक और प्रीमियम फील दे। OPPO F33 Series का स्टाइलिश डिजाइन युवाओं को अपनी पर्सनैलिटी में बदलाव करने का मौका देता है। OPPO F33 Pro के बैक पैनल में मिस्ट्री फोरेस्ट कलर वेरिएंट काफी अलग है। ऐसा लगता है कि इसके बैक पर पहाड़ों के घने जंगल रिफ्लेक्ट हो रहे है। इसका यह डिजाइन नेचर लवर को इंस्पायर करेगा। मैट फिनिशिंग और कैमरा के चारो ओर हाई ग्लास कैमरा प्लेटफॉर्म इसे प्रीमियम लुक देता है। यह इंडस्ट्री-फर्स्ट डायनैमिक 3D डेप्थ टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इससे फोन के बैक को किसी भी एंगल से देखने पर टेक्सचर उभरकर सामने आते हैं। इसके अलावा OPPO F33 Pro दो और कलर हैं - पैशन रेड और स्टारी ब्लू, जो दिखने में बोल्ड लगते हैं। इनके कैमरा मोड्यूल्ड को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे एक शिमरिंग और रेडिएंट ग्लो मिलता है। OPPO F33 Pro के कैमरा डिजाइन में वन-पीस कोल्ड कार्विंग बिल्ड मिलता है, जो अपने सेगमेंट में पहला है। वहीं बात करें OPPO F33 की तो इसमें आपको दो कलर मिलेगा- पीयर्ल व्हाइट और फोरेस्ट ग्रीन, जो एक कोल्ड-कार्विंग बिल्ड है, जिससे फोन के बैक पैनल में स्मूथ और सिल्की टेक्सचर देखने को मिलता है।
गेमिंग और सिंगल-हैंड स्क्रॉलिंग में बेहतरीन कंफर्ट

OPPO F33 Series की स्क्रीन हायर ब्राइटनेस, विविड कलर्स के साथ बेहतरीन विजुअल देती है। इसमें 6.57-इंच की 120Hz स्मार्ट डिस्प्ले है, जो 1400 nits ब्राइटनेस और 93.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ बेहतरीन विजुअल देती है। बेहतर ब्राइटनेस की वजह से सूरज की तेज रोशनी में मैप्स, टेक्स्ट या फोटो ब्राइट दिखाई दिए। इसमें AGC DT-STAR D+ स्क्रीन प्रोटेक्शन मिलता है। OPPO F33 Series हैंडी और स्लिम है। गेमिंग और स्कॉर्लिंग करते समय कंफर्ट महसूस होता है। OPPO F33 Pro का कुल वजन 194 ग्राम है और यह 8.29mm स्लीम है। वहीं, दूसरी तरफ OPPO F33 का कुल वजन 193 ग्राम और 8mm स्लीम है।



फोन अंदर-बाहर पूरी तरह से सुरक्षित

हम फोन का इस्तेमाल हर वक्त और हर समय करते हैं, इसलिए इसके गिरने का खतरा हमेशा रहता है। खासकर ट्रैवल के दौरान, जब हम फोन का इस्तेमाल फोटो खींचने, सोशल मीडिया ऐप पर फीड चेक करने के लिए करते हैं। लेकिन OPPO F33 Series इसके खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। इसे 360-डिग्री आर्मर बॉडी मिलती है। हमने लगभग हर सिचुएशन में इसका ड्यूरिब्लिटी टेस्ट किया। फोन को एक सीमित ऊंचाई से गिराकर देखा, पानी और लिक्विड में यूज किया, इसे कुछ नहीं हुआ। यह ड्यूरब्लिटी में बेस्ट है। दरअसल, इसे बारिश, साबुन का पानी और भाप से प्रोटेक्शन के लिए IP69K + IP69 + IP68 + IP66 की हाई रेटिंग मिली हुई है। ज्यादातर मिड-रेंज स्मार्टफोन IP67 या IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो धूल और पानी में कुछ समय तक डूबे रहने पर प्रोटेक्शन देते हैं। लेकिन IP69K रेटिंग इससे एक कदम आगे है, जो फोन को हाई-प्रेशर और हाई-टेम्परेचर वॉटर जेट्स से भी सुरक्षा प्रदान करती है। इसके जरिए आप अंडरवॉटर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का मजा ले सकते हैं और कुछ नया क्रिएट कर सकते हैं, आपका फोन खराब नहीं होगा। इसके अलावा, एयरोस्पेस-ग्रेड अलॉय (AM04), मल्टी-लेयर एयरबैग कुशनिंग, लेंस प्रोटेक्शन डिजाइन से यह फोन अंदर-बाहर पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है। हालांकि, OPPO F33 में IP69 मिलता है।
चलते फंक्शन या सफर के बीच पावर की कोई कमी नहीं

ट्रैवल के दौरान या किसी फंक्शन में हम अपनों के साथ बेहतरीन तस्वीरें खींचते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर या अपडेट करते हैं। ऐसे में फोन के अधिक इस्तेमाल से बैटरी खत्म होना लाजिमी है। बता दें कि OPPO F33 Series में 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक आपका साथ देगी। इसे 80W SUPERVOOCTM चार्जिंग का सपोर्ट मिला हुआ है, जिससे केवल 5 मिनट चार्ज करके 1.71 घंटे इंस्टाग्राम ब्राउजिंग कर सकते हैं या 1.07 घंटे BGMI गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा इसमें 10W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की भी सुविधा है, जिससे आप ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।




स्मूथ मल्टीटास्किंग और ऐप अच्छे से लोड हो, इसके लिए फोन में Mediatek Dimensity 6360-MAX प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4289mm² सुपरकूल वेपर चैंबर सिस्टम मिलता है। गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के समय फोन हीट नहीं होता। BGMI जैसे गेम इस पर स्मूथली चलते हैं और परफॉर्मेंस की समस्या नहीं आई। OPPO F33 Series में हंटर एंटीना आर्किटेक्चर मिलता है, जिसे एक सिमेट्रिक लो-फ्रीक्वेंसी एंटीना लेआउट के माध्यम से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया। यह भीड़भाड़ और कम सिग्नल वाले जगहों में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्याओं को हल करने में मदद करता है।


एक पावरफुल प्रोडक्टिविटी टूल

OPPO F33 Series में Gemini इंटीग्रेशन के साथ ColorOS 16 का अपडेट मिलता है। यह ज्यादा स्मार्ट, स्म्मूथ और सिक्योर है। यह लगभग हर काम में AI असिस्टेंट प्रदान करता है, जैसे- सर्कल टू सर्च, इंटेलिजेंट चैट और मल्टीमोडल इंट्रैक्शन। इससे काम न केवल जल्दी और बेहतर होता है, बल्कि प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम AI अल्ट्रा-क्लियर डॉक्यूमेंट के जरिए बिजली बिल, बैंक और लीगल पेपर्स जैसे किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन करने और उन्हें क्लैरिटी के साथ पढ़ने की सुविधा देता है। साथ ही, इसमें AI कॉल असिस्टेंट के तौर पर AI कॉल समरी और AI कॉल ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।


इसके अलावा इसमें कई अन्य AI फीचर्स भी हैं जो प्रोफेशनल लोगों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेंगे, जैसे- AI वॉइस स्क्राइब, AI ट्रांसलेट और AI रिकॉर्डिंग। OPPO F33 Series खास बात यह है कि इसके स्क्रीन को आप गल्व्स (दस्ताने) पहनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका टच रिस्पॉन्स बेहतरीन है, जो इसे आउटडोर वर्किंग कंडीशन, जैसे वेंडर्स या डिलीवरी पार्टनर्स के लिए बेस्ट बनाता है। यह फोन 72-मंथ फ्लुएंसी प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे फोन को लॉन्ग टर्म स्मूथनेस मिलेगी। इसके अलावा ColorOS 16 में क्विक स्विच बार का फीचर मिलता है।






वर्डिक्ट

किसी भी टेक टूल की असली वैल्यू उसके स्मार्ट यूटिलाइजेशन में है। जहां कई यूजर्स स्मार्टफोन को सिर्फ एंटरटेनमेंट हब समझते हैं, वहीं स्मार्ट यूजर्स के लिए यह एक पावरफुल प्रोडक्टिविटी टूल की तरह है। बेहतरीन डिजाइन वाला OPPO का नया F33 Series ऐसा ही एक स्मार्ट डिवाइस है, जिसका कैमरा आपकी क्रिएटिव फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के स्किल को बढ़ाएगा और बेहतर रिजल्ट प्रदान करेगा। इसका कैमरा अपनों के साथ बिताए गए बड़े मोमेंट को स्पेशल और मीनिंगफुल बनाता है। इसके अलावा AI फीचर्स, क्विक स्विच बार, गल्व्स मोड, सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स और पावरफुल बैटरी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं। OPPO F33 Pro की शुरुआती कीमत ₹37,999 है, जो पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। जबकि OPPO F33 की शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है, जो 29 अप्रैल को सेल पर जाएगा। फोन को आप Flipkart, Amazon और OPPO स्टोर से खरीद सकते हैं।
 200MP कैमरा वाला Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 24GB तक RAM भी

200MP कैमरा वाला Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 24GB तक RAM भी

 200MP कैमरा वाला Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 24GB तक RAM भी



Motorola ने अपना नया Moto G87 5G फोन लॉन्च किया है, जिसमें 200MP कैमरा, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 24GB तक वर्चुअल RAM है। ...और पढ़ें





Motorola ने अपनी G सीरीज का लेटेस्ट Moto G87 लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Moto G77 का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। इस बार फोन में ज्यादा शार्प डिस्प्ले, बेहतर रिज़ॉल्यूशन वाला प्राइमरी कैमरा, दमदार ड्यूरेबिलिटी रेटिंग और लेटेस्ट Android 16 देखने को मिल रहा है। चलिए फोन के सभी फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...
Moto G87 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। कंपनी का कहना है कि इसका रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड Full HD से 17 प्रतिशत ज्यादा है। इतना ही नहीं स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है।

फोन को पावर देने के लिए इस डिवाइस में 6nm MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 4GB या 8GB LPDDR4x RAM, 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। RAM Boost फीचर की मदद से आप फोन की RAM को वर्चुअली 24GB तक बढ़ा सकते हैं।





Moto G87 के कैमरा स्पेक्स

इस बार फोन में सबसे बड़ा अपग्रेड इसके रियर कैमरा सिस्टम में हुआ है, जहां डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में Optical Image Stabilization और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी कम लाइट में फोटो खींचने के लिए लाइट सेंसिटिविटी को 16 गुना तक बढ़ा सकती है।


साथ ही डिवाइस के पिछले हिस्से में f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है, जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 32MP का कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 5200mAh बैटरी, 30W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Moto G87 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Moto G87 की शुरुआती कीमत 399 यूरो यानी लगभग 45 हजार रुपये है। ये फोन आने वाले हफ्तों में EMEA और लैटिन अमेरिका के मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
आरसीबी के सामने टाइटंस की कड़ी परीक्षा, गुजरात और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज

आरसीबी के सामने टाइटंस की कड़ी परीक्षा, गुजरात और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज

आरसीबी के सामने टाइटंस की कड़ी परीक्षा, गुजरात और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज

गुजरात टाइटंस को गुरुवार को होने वाले आईपीएल के मैच में शानदार फार्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ...और पढ़ें




 निरंतरता हासिल करने के लिए बेताब गुजरात टाइटंस को गुरुवार को होने वाले आईपीएल के मैच में शानदार फार्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

अब जबकि टूर्नामेंट का आधा चरण पूरा हो चुका है तब गुजरात टाइटंस की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है। दूसरी तरफ मौजूदा चैंपियन आरसीबी शानदार फार्म में है और उसने आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है। आरसीबी अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
भुवनेश्वर-हेजलवुड बरपा रहे हैं कहर

आरसीबी की तरफ से उसके तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर कहर बरपाया है। जहां भुवनेश्वर ने अपनी शानदार स्विंग से पुराने दिनों की याद दिला दी है, वहीं हेजलवुड ने टेस्ट मैच के स्तर की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया है। वह बल्ले के बाहरी किनारे को लक्ष्य बनाकर गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या का सामना करना भी बड़ी चुनौती है क्योंकि उनकी गेंदबाजी में काफी विविधता है।


टाइटंस की टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भर

गुजरात टाइटंस की टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अधिक निर्भर है। उसके चोटी के तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने एक बार फिर अधिकतर रन बनाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने मध्य क्रम में अपनी काबिलियत साबित की है, जबकि शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। मध्य क्रम को मजबूती देने के लिए जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

आरसीबी को मिली थी आसान जीत

इन दोनों टीम के बीच पिछले सप्ताह चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था जिसमें आरसीबी ने 206 रन का लक्ष्य सात गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक अपने घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने में नाकाम रही है। उसने मोटेरा में खेले गए तीन मैचों में से दो मैच गंवाए हैं। आरसीबी इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।


इंग्लैंड के अपने साथी खिलाड़ी फिल सॉल्ट की चोट के कारण पिछले दो मैच में खेलने वाले जैकब बेथेल कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज गुरुवार को विराट कोहली के साथ पारी का आगाज करते हुए अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होगा।


बेथेल ने टी-20 विश्व कप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था और वह किसी भी समय अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा सकते हैं इसलिए गुजरात टाइटंस को किसी तरह के मुगालते में नहीं रहना चाहिए। आरसीबी ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी थी जिससे उसका मनोबल बढ़ा होगा।
एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे

दिल्ली में मिली बड़ी जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा था कि अपनी दिनचर्या का पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि हमारा कोई ना कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबादा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टाम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जार्डन काक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
  रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे

रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे

रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे


भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके नाम कई अटूट रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें वनडे में 264 रन का सर्वोच्च व्यक्त ...और पढ़ें






 Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

1987 में जन्मे रोहित को उनके बर्थडे के मौके पर देश दुनिया से लोग बधाई दे रहे हैं। फैंस उनके क्रिकेट करियर और उनके योगदान की खूब तारीफ कर रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनको तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए असंभव जैसा है। ऐसे में जानते हैं रोहित के बर्थडे पर उनके अटूट रिकॉर्ड्स।
Rohit Sharma Unbroken Records: हिटमैन के अटूट रिकॉर्ड
1. ODI इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- 264

साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 173 गेंदों पर 264 रन ठोककर ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। इस पारी में उन्होंने 42 बाउंड्रीज लगाए थे।



2. ODI में तीन दोहरे शतक, दुनिया में इकलौते बल्लेबाज

जहां बाकी खिलाड़ी एक डबल सेंचुरी के लिए तरसते हैं, तो रोहित शर्मा ने तीन बार वनडे में 200 रन का आंकड़ा पार किया है। रोहित ने नाबाद 209 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में बनाए थे। 264 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में और 208 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ हिटमैन ने मौहाली में खेली थी।

3. एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक

ICC Cricket World Cup 2019 में रोहित शर्मा ने 9 पारियों में 5 शतक जड़ दिए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक एडिशन में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, उनके नाम कुल 7 वर्ल्ड कप शतक हैं।
4. कप्तानी में 1 साल में 2 ICC ट्रॉफी

रोहित सिर्फ बल्लेबाज नहीं, एक सफल कप्तान भी हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 जीता, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। 12 महीनों के अंदर दो आईसीसी टाइटल जीतकर उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की।
5. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित को हिटमैन नाम यूं ही नहीं मिला है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा (637 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है) इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ रखा है। छक्के ही नहीं टी20आई मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रोहित हैं।


उन्होंने टी20आई में 4231 रन बनाए हैं। रोहित दुनिया में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में सिक्स का शतक पूरा किया है। रोहित ने अपनी रिकॉर्ड 264 रन की पारी के दौरान 33 चौके लगाए थे, जो एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा है।
 रोहित शर्मा किन-किन बिजनेस से करते हैं मोटी कमाई? चौंका देगी नेटवर्थ

रोहित शर्मा किन-किन बिजनेस से करते हैं मोटी कमाई? चौंका देगी नेटवर्थ

 रोहित शर्मा किन-किन बिजनेस से करते हैं मोटी कमाई? चौंका देगी नेटवर्थ


Rohit Sharma Birthday 2026: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 233 करोड़ रुपये है। ...और पढ़ें




 Rohit Sharma Net Worth 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की बरसात करने वाले इस स्टार खिलाड़ी की चर्चा सिर्फ उनकी बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी कमाई, ब्रांड वैल्यू और लाइफस्टाइल भी उतनी ही सुर्खियों में रहती है। रोहित ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐसे अनगिनत रिकॉर्ड बनाए, जिनका टूट पाना मुश्किल है।


उन्हें 'हिटमैन' के नाम से जाना और पहचाना जाता है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ को करीबी से जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं। आज उनके (Happy Birthday Rohit Sharma) बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी है और वो कौन-कौन से बिजनेस से पैसा कमाते हैं।


Rohit Sharma Net Worth: 233 करोड़ के आस-पास रोहित की नेटवर्थ

रोहित शर्मा (Earnings of Rohit Sharma) की कुल नेटवर्थ करीब 233 करोड़ रुपये के आस-पास है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया बीसीसीआई और आईपीएल से मिलने वाली मोटी सैलरी है। रोहित बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बी ग्रेड में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना लगभग 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।

हर मैच से रोहित अलग फीस लेते हैं। रोहित टी20आई और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं। आईसीसी टूर्नामेंट और सीरीज से वो ज्यादा कमाई करते हैं।

इतना ही नहीं, सबसे बड़ा फाइनेंशियल इंजन आईपीएल है, जहां मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें मौजूदा सीजन के लिए सालाना 16.3 करोड़ रुपये देती है। वो आईपीएल से अबतक 190-195 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।
किन ब्रांड्स को करते हैं एंडोर्स?

हिटमैन 25 से ज्यादा ब्रांड्स से जुड़े हैं, जिनमें एडिडास, CEAT, ड्रीम-11, स्विग्गी, नॉइस शामिल हैं। उनके करियर की कुल एंडोर्समेंट इनकम 100 करोड़ से पार के आस-पास है।
Rohit Sharma को कितनी सैलरी मिलती हैं?

हर महीने की सैलरी- 7.5 करोड़ से 9 करोड़ के बीच लगभग

सालाना एक्टिव इनकम- 90 से 110 करोड़ के बीच लगभग
रोहित शर्मा ने कहां-कहां किया है निवेश?

हिटमैन इंवेस्टमेंट करने के मामले भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप्स में करीब 90 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। उनके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में Rapidobotics और Veiroots Wellness Solutions जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। साथ ही वे मुंबई में एक क्रिकेट एकेडमी CricKingdom भी चलाते हैं।
आलीशान घर में रहते हैं रोहित

रोहित का घर किसी महल से कम नहीं है। मुंबई के पॉश इलाके वरली में स्थित आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके घर की कीमत 40 करोड़ रुपये है। उनका ये घर 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसमें 13 फीट ऊंची छते हैं और बालकनी से अरब सागर का शानदार 270 डिग्री नजारा देखने को मिलता है।
रोहित को गाड़ियों का काफी शौक

रोहित शर्मा के पास कुछ लग्जरी और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें BMW एम-5, रेंज रोवर, Audi, Porsche, Mercedes Benz, टेस्ला मॉडल वाई जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
 हम वह नहीं कर पाए…', एमआई की एक और हार; कप्तान Hardik Pandya का छलका दर्द

हम वह नहीं कर पाए…', एमआई की एक और हार; कप्तान Hardik Pandya का छलका दर्द

 हम वह नहीं कर पाए…', एमआई की एक और हार; कप्तान Hardik Pandya का छलका दर्द


कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई की हार के बाद ये स्वीकार किया कि टीम के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं हैं और उन्हें बदलाव की जरूरत है। ...और पढ़ें





Hardik Pandya Statement: आईपीएल 2026 के 41वें मैच में 243 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस को एक और हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया।


इस मैच में मिली हार के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ये स्वीकार किया कि इस सीजन में उनकी टीम के पास अब ज्यादा ऑप्शन नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि पांच बार की चैंपियन टीम को अपने अभियान को बचाने के लिए बदलाव करने की जरूरत है।


हैदराबाद से हारने के बाद हार्दिक ने क्या कहा?

दरअसल, ये मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन की छठी हार थी, जिसने उन्हें अंक तालिका में केवल चार अंकों के साथ 9वें स्थान पर धकेल दिया है।

सीजन के दौरान टीम के संघर्षों के बारे में बात करते हुए, पांड्या (Hardik Pandya After defeat Vs SRH) ने MI के फैंस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टीम ने उन्हें समर्थन करने के उतने मौके नहीं दिए हैं। फैंस की वफादारी को स्वीकार करते हुए पांड्या ने कहा कि जब फैंस अपनी टीम के बजाय विपक्षी टीम के लिए नारे लगाते हैं, तो "कभी-कभी यह दर्द देता है।" हालांकि, उन्होंने तुरंत ये भी जोड़ा कि फैंस को खुश होने की वजह देना टीम की जिम्मेदारी है।
हार्दिक का छलका दर्द

223 रन के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहने के बाद जब पांड्या से पूछा गया कि वह अपने गेंदबाजी आक्रमण को कैसे सुधारेंगे, तो उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है कि इस सीजन में हमारे पास बहुत विकल्प नहीं हैं, हमें वास्तव में यह देखने की जरूरत है कि हम क्या बदलाव कर सकते हैं। मैं अपने गेंदबाजों को अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगा। मुझे लगता है कि एक पूरी यूनिट के रूप में, हम वह प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है।हमें वास्तव में यह देखने की जरूरत है कि हमें किन चीजों पर काम करना है।"


हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, "कभी-कभी दुख होता है जब विपक्षी टीम आती है और लोग उनके नाम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन हमें शायद उन्हें और ज्यादा मौके देने की जरूरत है।"

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि फ्रेंचाइजी मालिकों और सपोर्ट स्टाफ के लगातार सपोर्ट से टीम इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता खोज लेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे पास समर्पित मालिक और सपोर्ट स्टाफ है, उम्मीद है कि हम कुछ न कुछ समाधान निकाल लेंगे।
क्या DRS ब्लंडर से हारी MI?

ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस को बड़े DRS ब्लंडर की सजा दी। लेफ्ट-हैंड ओपनर हेड जबरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर 76 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे। हालांकि, SRH की पारी के तीसरे ओवर में ही वो आउट हो सकते थे, अगर MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने DRS लेने का फैसला किया होता।


ट्रेंट बोल्ट ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली और हेड ने उसे खेलने की कोशिश की, लेकिन बीट हो गए। रयान रिकेल्टन ने गेंद को पकड़ा, लेकिन किसी ने भी अपील या रिव्यू में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि गेंद बल्ले के बाहरी किनारे के बेहद करीब से निकली थी। लेकिन रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गई थी। अगर रिव्यू लिया जाता तो हेड का विकेट गिर जाता और उस वक्त स्कोरबोर्ड पर 50 रन भी नहीं बने थे।
SRH ने MI को उसके घर में रौंदा

SRH के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिसमें किसी भी गेंदबाज ने प्रति ओवर 10 रन से कम नहीं दिए। खास तौर से, हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने चार ओवरों में 54 रन खर्च किए, जबकि उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया।


मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, रयान रिकलटन की 55 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 243/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड (30 गेंदों में 76), हेनरिक क्लासेन (30 गेंदों में नाबाद 65), अभिषेक शर्मा (24 गेंदों में 45) और सलिल अरोड़ा (10 गेंदों में नाबाद 30) की पारियों के दम पर 8 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।