Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts
आरसीबी के सामने टाइटंस की कड़ी परीक्षा, गुजरात और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज

आरसीबी के सामने टाइटंस की कड़ी परीक्षा, गुजरात और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज

आरसीबी के सामने टाइटंस की कड़ी परीक्षा, गुजरात और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज

गुजरात टाइटंस को गुरुवार को होने वाले आईपीएल के मैच में शानदार फार्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। ...और पढ़ें




 निरंतरता हासिल करने के लिए बेताब गुजरात टाइटंस को गुरुवार को होने वाले आईपीएल के मैच में शानदार फार्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

अब जबकि टूर्नामेंट का आधा चरण पूरा हो चुका है तब गुजरात टाइटंस की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है। दूसरी तरफ मौजूदा चैंपियन आरसीबी शानदार फार्म में है और उसने आठ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है। आरसीबी अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
भुवनेश्वर-हेजलवुड बरपा रहे हैं कहर

आरसीबी की तरफ से उसके तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मिलकर कहर बरपाया है। जहां भुवनेश्वर ने अपनी शानदार स्विंग से पुराने दिनों की याद दिला दी है, वहीं हेजलवुड ने टेस्ट मैच के स्तर की गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया है। वह बल्ले के बाहरी किनारे को लक्ष्य बनाकर गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या का सामना करना भी बड़ी चुनौती है क्योंकि उनकी गेंदबाजी में काफी विविधता है।


टाइटंस की टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भर

गुजरात टाइटंस की टीम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अधिक निर्भर है। उसके चोटी के तीन बल्लेबाजों साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने एक बार फिर अधिकतर रन बनाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने मध्य क्रम में अपनी काबिलियत साबित की है, जबकि शाहरुख खान और राहुल तेवतिया जैसे फिनिशर अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। मध्य क्रम को मजबूती देने के लिए जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

आरसीबी को मिली थी आसान जीत

इन दोनों टीम के बीच पिछले सप्ताह चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला गया था जिसमें आरसीबी ने 206 रन का लक्ष्य सात गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम अभी तक अपने घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने में नाकाम रही है। उसने मोटेरा में खेले गए तीन मैचों में से दो मैच गंवाए हैं। आरसीबी इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।


इंग्लैंड के अपने साथी खिलाड़ी फिल सॉल्ट की चोट के कारण पिछले दो मैच में खेलने वाले जैकब बेथेल कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज गुरुवार को विराट कोहली के साथ पारी का आगाज करते हुए अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होगा।


बेथेल ने टी-20 विश्व कप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था और वह किसी भी समय अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा सकते हैं इसलिए गुजरात टाइटंस को किसी तरह के मुगालते में नहीं रहना चाहिए। आरसीबी ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी थी जिससे उसका मनोबल बढ़ा होगा।
एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे

दिल्ली में मिली बड़ी जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा था कि अपनी दिनचर्या का पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि अभी लंबा सफर तय करना है, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक-एक मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि हमारा कोई ना कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबादा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टाम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जार्डन काक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
  रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे

रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे

रोहित शर्मा के ऐसे 5 रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी न टूटे


भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके नाम कई अटूट रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें वनडे में 264 रन का सर्वोच्च व्यक्त ...और पढ़ें






 Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

1987 में जन्मे रोहित को उनके बर्थडे के मौके पर देश दुनिया से लोग बधाई दे रहे हैं। फैंस उनके क्रिकेट करियर और उनके योगदान की खूब तारीफ कर रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनको तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए असंभव जैसा है। ऐसे में जानते हैं रोहित के बर्थडे पर उनके अटूट रिकॉर्ड्स।
Rohit Sharma Unbroken Records: हिटमैन के अटूट रिकॉर्ड
1. ODI इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- 264

साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 173 गेंदों पर 264 रन ठोककर ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। इस पारी में उन्होंने 42 बाउंड्रीज लगाए थे।



2. ODI में तीन दोहरे शतक, दुनिया में इकलौते बल्लेबाज

जहां बाकी खिलाड़ी एक डबल सेंचुरी के लिए तरसते हैं, तो रोहित शर्मा ने तीन बार वनडे में 200 रन का आंकड़ा पार किया है। रोहित ने नाबाद 209 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में बनाए थे। 264 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में और 208 रन की पारी श्रीलंका के खिलाफ हिटमैन ने मौहाली में खेली थी।

3. एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक

ICC Cricket World Cup 2019 में रोहित शर्मा ने 9 पारियों में 5 शतक जड़ दिए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक एडिशन में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, उनके नाम कुल 7 वर्ल्ड कप शतक हैं।
4. कप्तानी में 1 साल में 2 ICC ट्रॉफी

रोहित सिर्फ बल्लेबाज नहीं, एक सफल कप्तान भी हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 जीता, जबकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। 12 महीनों के अंदर दो आईसीसी टाइटल जीतकर उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की।
5. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित को हिटमैन नाम यूं ही नहीं मिला है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा (637 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है) इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ रखा है। छक्के ही नहीं टी20आई मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रोहित हैं।


उन्होंने टी20आई में 4231 रन बनाए हैं। रोहित दुनिया में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में सिक्स का शतक पूरा किया है। रोहित ने अपनी रिकॉर्ड 264 रन की पारी के दौरान 33 चौके लगाए थे, जो एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा है।
 रोहित शर्मा किन-किन बिजनेस से करते हैं मोटी कमाई? चौंका देगी नेटवर्थ

रोहित शर्मा किन-किन बिजनेस से करते हैं मोटी कमाई? चौंका देगी नेटवर्थ

 रोहित शर्मा किन-किन बिजनेस से करते हैं मोटी कमाई? चौंका देगी नेटवर्थ


Rohit Sharma Birthday 2026: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 233 करोड़ रुपये है। ...और पढ़ें




 Rohit Sharma Net Worth 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की बरसात करने वाले इस स्टार खिलाड़ी की चर्चा सिर्फ उनकी बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी कमाई, ब्रांड वैल्यू और लाइफस्टाइल भी उतनी ही सुर्खियों में रहती है। रोहित ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐसे अनगिनत रिकॉर्ड बनाए, जिनका टूट पाना मुश्किल है।


उन्हें 'हिटमैन' के नाम से जाना और पहचाना जाता है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ को करीबी से जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं। आज उनके (Happy Birthday Rohit Sharma) बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं रोहित शर्मा की नेटवर्थ कितनी है और वो कौन-कौन से बिजनेस से पैसा कमाते हैं।


Rohit Sharma Net Worth: 233 करोड़ के आस-पास रोहित की नेटवर्थ

रोहित शर्मा (Earnings of Rohit Sharma) की कुल नेटवर्थ करीब 233 करोड़ रुपये के आस-पास है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया बीसीसीआई और आईपीएल से मिलने वाली मोटी सैलरी है। रोहित बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बी ग्रेड में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना लगभग 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।

हर मैच से रोहित अलग फीस लेते हैं। रोहित टी20आई और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं। आईसीसी टूर्नामेंट और सीरीज से वो ज्यादा कमाई करते हैं।

इतना ही नहीं, सबसे बड़ा फाइनेंशियल इंजन आईपीएल है, जहां मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें मौजूदा सीजन के लिए सालाना 16.3 करोड़ रुपये देती है। वो आईपीएल से अबतक 190-195 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।
किन ब्रांड्स को करते हैं एंडोर्स?

हिटमैन 25 से ज्यादा ब्रांड्स से जुड़े हैं, जिनमें एडिडास, CEAT, ड्रीम-11, स्विग्गी, नॉइस शामिल हैं। उनके करियर की कुल एंडोर्समेंट इनकम 100 करोड़ से पार के आस-पास है।
Rohit Sharma को कितनी सैलरी मिलती हैं?

हर महीने की सैलरी- 7.5 करोड़ से 9 करोड़ के बीच लगभग

सालाना एक्टिव इनकम- 90 से 110 करोड़ के बीच लगभग
रोहित शर्मा ने कहां-कहां किया है निवेश?

हिटमैन इंवेस्टमेंट करने के मामले भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कई स्टार्टअप्स में करीब 90 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। उनके इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में Rapidobotics और Veiroots Wellness Solutions जैसे स्टार्टअप शामिल हैं। साथ ही वे मुंबई में एक क्रिकेट एकेडमी CricKingdom भी चलाते हैं।
आलीशान घर में रहते हैं रोहित

रोहित का घर किसी महल से कम नहीं है। मुंबई के पॉश इलाके वरली में स्थित आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर पर रहते हैं। उनके घर की कीमत 40 करोड़ रुपये है। उनका ये घर 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसमें 13 फीट ऊंची छते हैं और बालकनी से अरब सागर का शानदार 270 डिग्री नजारा देखने को मिलता है।
रोहित को गाड़ियों का काफी शौक

रोहित शर्मा के पास कुछ लग्जरी और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें BMW एम-5, रेंज रोवर, Audi, Porsche, Mercedes Benz, टेस्ला मॉडल वाई जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
 हम वह नहीं कर पाए…', एमआई की एक और हार; कप्तान Hardik Pandya का छलका दर्द

हम वह नहीं कर पाए…', एमआई की एक और हार; कप्तान Hardik Pandya का छलका दर्द

 हम वह नहीं कर पाए…', एमआई की एक और हार; कप्तान Hardik Pandya का छलका दर्द


कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई की हार के बाद ये स्वीकार किया कि टीम के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं हैं और उन्हें बदलाव की जरूरत है। ...और पढ़ें





Hardik Pandya Statement: आईपीएल 2026 के 41वें मैच में 243 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस को एक और हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया।


इस मैच में मिली हार के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ये स्वीकार किया कि इस सीजन में उनकी टीम के पास अब ज्यादा ऑप्शन नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि पांच बार की चैंपियन टीम को अपने अभियान को बचाने के लिए बदलाव करने की जरूरत है।


हैदराबाद से हारने के बाद हार्दिक ने क्या कहा?

दरअसल, ये मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन की छठी हार थी, जिसने उन्हें अंक तालिका में केवल चार अंकों के साथ 9वें स्थान पर धकेल दिया है।

सीजन के दौरान टीम के संघर्षों के बारे में बात करते हुए, पांड्या (Hardik Pandya After defeat Vs SRH) ने MI के फैंस को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टीम ने उन्हें समर्थन करने के उतने मौके नहीं दिए हैं। फैंस की वफादारी को स्वीकार करते हुए पांड्या ने कहा कि जब फैंस अपनी टीम के बजाय विपक्षी टीम के लिए नारे लगाते हैं, तो "कभी-कभी यह दर्द देता है।" हालांकि, उन्होंने तुरंत ये भी जोड़ा कि फैंस को खुश होने की वजह देना टीम की जिम्मेदारी है।
हार्दिक का छलका दर्द

223 रन के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहने के बाद जब पांड्या से पूछा गया कि वह अपने गेंदबाजी आक्रमण को कैसे सुधारेंगे, तो उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है कि इस सीजन में हमारे पास बहुत विकल्प नहीं हैं, हमें वास्तव में यह देखने की जरूरत है कि हम क्या बदलाव कर सकते हैं। मैं अपने गेंदबाजों को अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराऊंगा। मुझे लगता है कि एक पूरी यूनिट के रूप में, हम वह प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है।हमें वास्तव में यह देखने की जरूरत है कि हमें किन चीजों पर काम करना है।"


हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, "कभी-कभी दुख होता है जब विपक्षी टीम आती है और लोग उनके नाम के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन हमें शायद उन्हें और ज्यादा मौके देने की जरूरत है।"

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि फ्रेंचाइजी मालिकों और सपोर्ट स्टाफ के लगातार सपोर्ट से टीम इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता खोज लेगी।

उन्होंने कहा कि हमारे पास समर्पित मालिक और सपोर्ट स्टाफ है, उम्मीद है कि हम कुछ न कुछ समाधान निकाल लेंगे।
क्या DRS ब्लंडर से हारी MI?

ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस को बड़े DRS ब्लंडर की सजा दी। लेफ्ट-हैंड ओपनर हेड जबरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर 76 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे। हालांकि, SRH की पारी के तीसरे ओवर में ही वो आउट हो सकते थे, अगर MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने DRS लेने का फैसला किया होता।


ट्रेंट बोल्ट ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली और हेड ने उसे खेलने की कोशिश की, लेकिन बीट हो गए। रयान रिकेल्टन ने गेंद को पकड़ा, लेकिन किसी ने भी अपील या रिव्यू में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जबकि गेंद बल्ले के बाहरी किनारे के बेहद करीब से निकली थी। लेकिन रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गई थी। अगर रिव्यू लिया जाता तो हेड का विकेट गिर जाता और उस वक्त स्कोरबोर्ड पर 50 रन भी नहीं बने थे।
SRH ने MI को उसके घर में रौंदा

SRH के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, जिसमें किसी भी गेंदबाज ने प्रति ओवर 10 रन से कम नहीं दिए। खास तौर से, हमेशा भरोसेमंद रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने चार ओवरों में 54 रन खर्च किए, जबकि उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया।


मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, रयान रिकलटन की 55 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 243/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड (30 गेंदों में 76), हेनरिक क्लासेन (30 गेंदों में नाबाद 65), अभिषेक शर्मा (24 गेंदों में 45) और सलिल अरोड़ा (10 गेंदों में नाबाद 30) की पारियों के दम पर 8 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
 'उससे तो मैं भी डरता हूं…', मुंबई को रौंदने के बाद कप्तान Pat Cummins का चौंकाने वाला खुलासा

'उससे तो मैं भी डरता हूं…', मुंबई को रौंदने के बाद कप्तान Pat Cummins का चौंकाने वाला खुलासा

 'उससे तो मैं भी डरता हूं…', मुंबई को रौंदने के बाद कप्तान Pat Cummins का चौंकाने वाला खुलासा


SRH के कप्तान पैट कमिंस ने अपने ही बैटर्स को लेकर कहा कि वे बहुत डरावने लगते हैं। हालांकि, कमिंस को इस बात की खुशी है कि खुद उनको उन बैटर्स के खिलाफ ब ...और पढ़ें





 SRH Captain Pat Cummins: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के आक्रामक अर्धशतकों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस (MI) को 6विकेट से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड ने अहम योगदान दिया।


एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने एमआई के खिलाफ 244 रन का टारगेट रन चेज करने के बाद एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बैटिंग लाइनअप उनके पास है, उससे कोई भी लक्ष्य हासिल करने में उन्हें आसानी होती है। उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने बल्लेबाजों से डरे हुए हैं। हालांकि, खुशी इस बात की है कि उन्हें उनके खिलाफ आईपीएल में बॉलिंग नहीं करनी पड़ती।

हेड और क्लासेन का तूफान

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत आक्रामक रही। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट दिग्गज ट्रेविस हेड ने मात्र 30 गेंदों में 76 रनों की धुआंधर पारी खेलकर जीत की नींव रखी। हेड ने अपनी पारी में 12 चौके और गगनचुंबी छक्के जड़े। उनके आउट होने के बाद, फिनिशर की भूमिका निभा रहे हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 30 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।


हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, "अपनी बल्लेबाजी लाइन-अप और पिच के मिजाज को देखते हुए मुझे विश्वास था कि यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हेड और शर्मा (अभिषेक) के पास शॉट्स की कमी नहीं है। मुझे खुशी है कि मैं उनके खिलाफ गेंदबाजी नहीं कर रहा था। उनका रवैया पूरी तरह निडर है।"


युवाओं की तारीफ करते हुए कमिंस ने कहा, "यह बहुत शानदार है। सलिल अरोड़ा को इस सीजन में अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन प्री-सीजन में उन्होंने सच में बहुत इंप्रेस किया। उन सभी में बस वह निडर रवैया है। तो इन युवा खिलाड़ियों में यह बात डालने का क्रेडिट कोचिंग स्टाफ को भी जाता है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें एहसास है कि वे कितने अच्छे हैं।"
रिकेलटन का ऐतिहासिक शतक गया बेकार

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर रयान रिकेलटन ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए मात्र 44 गेंदों में मुंबई इंडियंस के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा।


उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 123 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन हेड की आक्रामकता के सामने उनका ये शतक फीका पड़ गया। मुंबई के लिए विल जैक्स ने भी 46 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए।
बुमराह की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता जसप्रीत बुमराह की फॉर्म रही। इस सीजन के छठे मैच में भी बुमराह को कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने 54 रन लुटाए और अब तक 8 मैचों में उनके नाम सिर्फ 2 विकेट हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार के बाद कहा, "मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा। एक टीम के रूप में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है। उम्मीद है कि हम जल्द ही वापसी करेंगे।"
प्वाइंट्स टेबल का हाल

एमआई को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 8 मैचों में केवल दो जीत के साथ 9वें स्थान पर खिसक गई है। मुंबई ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान वानखेड़े पर 5 में से 4 मैच गंवाए हैं।
 सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान

सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान

 सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान


सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। आठ में से छह मैच हारकर टीम नौवें स्थान पर है। ...और पढ़ें






 सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईसीयू में पहुंच चुकी है। आठ में से छह मैच हारने के बाद अब मुंबई का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए छह में से छह मैच जीतने होंगे, जो काफी कठिन है।


अगर ऐसा हो भी जाता है तो भी उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा। वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। रियान रिकल्टन (123*) के अविजित शतक से मुंबई ने पांच विकेट पर 243 रन बनाए, जिसके जवाब में सनराइजर्स ने अभिषेक (45), ट्रेविस (76) और हेनरिक क्लासेन (65*) की पारियों के दम पर आठ गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर 249 रन बनाकर जीत दर्ज की।


MI vs SRH: ट्रेविस-अभिषेक ने ऊंचा रखा ‘हेड’

वानखेड़े स्टेडियम में रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स को उसकी विस्फोटक जोड़ी अभिषेक और हेड ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में ही 92 रन कूट डाले। दोनों ने 8.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर सनराइजर्स के लिए जीत की नींव रखी। हेड हालांकि भाग्यशाली रहे जब बोल्ट की गेंद पर नमन उनका कैच लपकने में नाकाम रहे और गेंद छक्के के लिए चली गई। उन्होंने इसी ओवर में दो और छक्के मारे।

नमन ने इसके बाद अल्लाह गजनफर की गेंद पर 30 रन के निजी स्कोर पर बैकवर्ड प्वाइंट पर हेड को दूसरा जीवनदान दिया। हेड ने इसका फायदा उठाते हुए बुमराह की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा जबकि अभिषेक ने भी इस स्टार तेज गेंदबाज पर छक्का जड़ा। नमन ने सातवें ओवर में अश्वनी कुमार की गेंद पर तीसरी बार हेड का कैच टपकाया और छक्के के साथ 20 गेंद में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का अर्धशतक पूरा हुआ।


इसी ओवर में टीम का शतक भी पूरा हुआ। गजनफर ने नौवें ओवर में लगातार दो गेंद पर अभिषेक और इशान किशन को आउट कर और अगले ओवर में हार्दिक ने हेड को आउट कर मुंबई की मैच में वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन क्लासेन ने मुंबई की इन कोशिशों पर पानी फेर दिया। क्लासेन अंत तक टिके रहे।
IPL 2026 Points Table Updated

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई को हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल की। इस मैच में मिली जीत के बाद एसआरएच की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद की टीम के पास 9 मैच खेलने के बाद 12 अंक है और वो अब बेहतर नेट रन रेट की वजह से प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स से आगे निकल गई है।


हैदराबाद की टीम आरसीबी से पीछे है, जिनके पास भी 12 प्वाइंट्स है और 8 मैच में उन्होंने एसआरएच से बेहतर नेट रन रेट हासिल किया हुआ है। पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक के साथ पहले पायदान पर बरकरार है।


हार के बाद एमआई की टीम 9वें स्थान पर बनी हुई है। वो केवल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से आगे है, जिनके खाते में भी 4 अंक है।
क्या हुआ बुमराह को?

दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन लयहीन दिख रहे हैं। आठ मैच हो चुके हैं और उनके नाम केवल दो विकेट हैं। वह छह मैच में विकेट नहीं ले सके हैं। जिस टीम में बुमराह जैसा गेंदबाज हो, विपक्षी टीम की आधी ताकत वैसे ही कम हो जाती थी लेकिन इस बार बुमराह की विफलता का खामियाजा मुंबई को भुगतना पड़ रहा है।


सनराइजर्स के खिलाफ मैच में बुमराह ने चार ओवर में 54 रन लुटाए, जो इस सीजन में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। इस सीजन में बुमराह चेन्नई और गुजरात के विरुद्ध ही विकेट चटका सके हैं।



IPL 2026 Points Table

इंपैक्ट प्लेयर शार्दुल से नहीं कराई गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर को बतौर इंपैक्ट प्लेयर खिलाया, लेकिन हार्दिक ने उनसे एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराई। ये फैसला भी बताता है कि टीम में सबकुछ ठीक नहीं है।


रिकल्टन का शतक बेकार इससे पहले रियान रिकल्टन ने केवल 55 गेंदों में नाबाद 123 रन की अविजित पारी खेली, जिसमें 10 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। रिकल्टन ने केवल 44 गेंद में शतक पूरा किया, जो मुंबई की ओर से सबसे तेज शतक है।


क्विंटन डिकाक की चोट के कारण अंतिम एकादश में शामिल हुए रिकल्टन ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया और अपने आइपीएल करियर का पहला शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उनकी पारी न केवल आक्रामक थी, बल्कि बेहद संयमित भी रही, जहां उन्होंने बिना जोखिम उठाए हर शाट को पूरे आत्मविश्वास के साथ खेला।


मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग संयोजन में बदलाव किया और रिकल्टन के साथ वि जैक्स को उतारा। यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े।
क्रिकेट में '11:11' का चमत्कार! बीच मैच जब दर्शक एक पैर पर खड़े होने पर हुए थे मजबूर

क्रिकेट में '11:11' का चमत्कार! बीच मैच जब दर्शक एक पैर पर खड़े होने पर हुए थे मजबूर

क्रिकेट में '11:11' का चमत्कार! बीच मैच जब दर्शक एक पैर पर खड़े होने पर हुए थे मजबूर


11:11:11 का SA vs AUS मैच क्रिकेट इतिहास का एक अनोखा संयोग और नेल्सन 111 से जुड़ा यादगार पल है। ...और पढ़ें






 11:11:11 cricket coincidence: 11:11 को दुनिया भर में कई लोग लकी नंबर मानते हैं, तो कुछ किस्मत बदलने वाला पल मानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये एक ऐसा नंबर है जो क्रिकेट की दुनिया में अनलकी माना जाता है। इससे जुड़ा इतिहास भी हैरान कर देने वाला है। साल 2011 में एक ऐसा पल देखने को मिला था, जो शायद ही कभी दोबारा देखने को मिलेगा।


बात है 11 नवंबर साल 2011 की, जब क्रिकेट मैदान पर एक ऐसा संयोग बना कि हजारों दर्शक हैरान रह गए। ये मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (South Africa vs Australia 2011 match) का पहला टेस्ट मैच रहा, जो केपटाउन में खेला जा रहा था। इस मैच में अफ्रीकी खिलाड़ी जीत के लिए जोर लगा रहे थे और फैंस हर गेंद पर सांसें रोककर बैठे थे।

तभी स्टेडियम के स्कोरबोर्ड पर समय दिखा 11 बजकर 11 मिनट और उसी समय टीम को जीत के लिए 111 रन चाहए थे। सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि उस दिन तारीख भी 11-11-11 थी। मैदान पर मौजूद अंपायर इयान गूल्ड ने भी इस पल की गंभीरता को समझा और वो बीच मैच एक पैर पर खड़े होने लगे, जिसे नेल्सन नंबर का संकेत कहा जाता है।

क्या है नेल्सन नंबर?

दरअसल, 111 को नेल्सन नंबर (Nelson number 111 Cricket History) कहा जाता है, क्रिकेट में जिसे अशुभ माना जाता है। 111 का मतलब तीनों स्टंप्स खड़े हैं और उनपर बेल्स नहीं है। इसके पीछे की कहानी 1990 युद्ध के दौर की है, जहां कई ऐसे लोग थे, जो फेमस हुए जिनमे से एक थे लॉड नेल्सन। ये कहा जाता है कि युद्ध में लड़ते हुए अपनी एक आंख, एक हाथ और एक पैर गंवा बैठे थे और यहीं वजह है कि लोग इसे बुरा या अपशगुन मानते हैं। हालांकि, ये कहने वाली बातें है, क्योंकि ऐसा कुछ किताबों में नहीं था।


बता दें कि डेविड शेफर्ड नाम के अंपायर थे, जो क्रिकेट मैच के दौरान 111 नंबर के स्कोर के दौरान एक पैर पर खड़े हो जाते थे, ताकि कोई अनहोनी न हो। ऐसा ही उन्होंने 11 नवंबर 2011 को 11 बजकर 11 मिनट पर साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में किया था। उन्हें देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक खड़े हो गए और इस अद्भुत संयोग के गवाह बने।
किसने जीता मैच?

इस संयोग (weirdest moment in cricket history) के बाद साउथ अफ्रीका की टीम की ओर मैच मुड़ गया, जहां ग्रीम स्मिथ (101*) और हाशिम अमला (112) के शानदार शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ये मैच 8 विकेट से जीता। हालांकि सीरीज 1-1 के ड्रॉ पर रुकी।


आज भी इस मैच को सिर्फ साउथ अफ्रीका की जीत या कंगारूओं की हार के लिए नहीं याद किया जाता, बल्कि उस एक मिनट के लिए याद किया जाता है, जिसे क्रिकेट के इतिहास का सबसे अजीब संयोग माना जाता है।
चूक गए पर टूटेंगे नहीं…', Shreyas Iyer ने किसे बताया पीबीकेएस की पहली हार का असली विलेन

चूक गए पर टूटेंगे नहीं…', Shreyas Iyer ने किसे बताया पीबीकेएस की पहली हार का असली विलेन

'चूक गए पर टूटेंगे नहीं…', Shreyas Iyer ने किसे बताया पीबीकेएस की पहली हार का असली विलेन

कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की पहली हार के बाद बल्लेबाजों का बचाव किया, लेकिन गेंदबाजों पर ठीकरा फोड़ा है। ...और पढ़ें




 पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में विजयी रथ राजस्थान रॉयल्स ने रोक दिया है। पंजाब की टीम को अपने घर पर 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच में यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आरआर ने पीबीकेएस को मात देते हुए 12 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है।


223 रन के लक्ष्य को आरआर की टीम 19.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस तरह मैच में मिली हार के बाद पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बल्लेबाजों का बचाव किया, लेकिन गेंदबाजों को सीधे तौर पर मैच का गुनहगार बता दिया। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वे प्लान को एग्जीक्यूट नहीं कर पाए। 222 रन बनाकर भी टीम मैच हार गई।

PBKS vs RR: हार के बाद क्या बोले Shreyas Iyer?

दरअसल, मैच में मिली हार के बाद जब कप्तान श्रेयस अय्यर से ये सवाल पूछा गया कि कहां गलती हुई? तो इस पर उन्होंने कहा,

"मुझे लगा 224 का स्कोर बोर्ड पर शानदार था। बल्लेबाजों को शाबाशी, जिस तरह वो आए और गेंदबाजों पर हावी हुए। इस विकेट पर ये बेहतरीन प्रदर्शन था, जो थोड़ा चिपचिपा और धीमा था और मुझे लगता है कि हम गेंदबाजी में थोड़ा चूक गए, खासकर एग्जीक्यूशन में। हमने काफी धीमी गेंदें, पेस ऑफ, यॉर्कर डालने का प्लान बनाया था। मुझे लगता है हम वहां थोड़ा पीछे रह गए। साथ ही, बीच में उनकी जबरदस्त साझेदारी हुई, खासकर फरेरा और शुभम दुबे ने अंत में आकर अहम रन बनाए।"

अपनी बॉलिंग यूनिट को लेकर पीबीकेएस के कप्तान ने कहा,


देखिए, ये वो फॉर्मेट है जहां मुझे लगता है कि बहुत से खिलाड़ियों ने अपना गेम बदल लिया है और जब वो आते हैं, पहली गेंद से ही मारना शुरू कर देते हैं। तो गेंदबाजों के लिए किसी एक प्लान के साथ आना मुश्किल काम है। लेकिन आखिर में, मुझे लगता है ये सब एग्जीक्यूशन का खेल है। अगर आपके पास कोई प्लान है और आप उसे अच्छे से लागू करते हैं, तो आप जीतते हैं। और आज बस हमारा दिन नहीं था।

अय्यर


जीत की पटरी पर वापसी करने के लिए आप टीम से क्या कहेंगे? सवाल का जवाब देते हुए अय्यर बोले,

"मुझे लगता है जरूरी है कि हम उन चीजों पर टिके रहें जो हम कर रहे हैं, जो रूटीन और प्रोसेस हम पूरे समय फॉलो कर रहे हैं। हमारा एक मैच था, फिर ट्रैवल करना पड़ा और आकर दूसरा गेम खेलना था। तो मुझे लगता है शरीर भी थोड़ा थका हुआ था, लेकिन ये यहां कोई बहाना नहीं हो सकता। पर हमारे पास कुछ दिन हैं रिफ्रेश होने के, ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने के और मजबूती से वापसी करने के।"
हार से क्या सीखा?

पंजाब किंग्स को इस हार से क्या सीख मिली? इस पर कप्तान श्रेयस ने कहा,


बिल्कुल। मुझे लगता है ये सीजन की हमारी पहली हार है, तो ये निश्चित तौर पर बहुत कुछ सिखाती है। और हमने बहुत से मैच खेले हैं जहां हमने 200+ चेज किया है, 200+ डिफेंड किया है। तो ये बस उन मैचों में से एक था जहां चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं और हमें इसे भुलाना होगा। और मुझे लगता है पीछे मुड़कर देखें तो कई चीजें हो सकती थीं, लेकिन मैं आगे सकारात्मक रहना चाहता हूं और अपने अप्रोच में आशावादी रहना चाहता हूं।

श्रेयस अय्यर


हरप्रीत बरार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाने को लेकर पूछे गए सवाल पर पीबीकेएस कप्तान ने कहा, "हां, बिल्कुल। मुझे लगा कि स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना मुश्किल था क्योंकि गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी और उन्हें थोड़ा टर्न भी मिल रहा था। ज्यादा नहीं, लेकिन थोड़ा। पर हरप्रीत बराड़, हां, अपना पहला गेम खेलते हुए, जिस तरह की पर्सनैलिटी दिखाई जहां उसने चार ओवर में सिर्फ 25 रन दिए और टीम का सबसे अच्छा गेंदबाज रहा। मुझे लगता है उसे सलाम है, जिस तरह उसने पूरे मैच में अपना अप्रोच और एटीट्यूड बनाए रखा।"


बता दें कि अब पंजाब किंग्स नए वेन्यू धर्मशाला में खेलेगी, तो इस पर क्या असर रहेगा? कप्तान अय्यर ने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ नहीं, बस जीतना है।
 Women's T20 World Cup 2026: बेट्स-डिवाइन का आखिरी टूर्नामेंट, दो युवाओं का डेब्यू; न्यूजीलैंड की टीम का एलान

Women's T20 World Cup 2026: बेट्स-डिवाइन का आखिरी टूर्नामेंट, दो युवाओं का डेब्यू; न्यूजीलैंड की टीम का एलान

 Women's T20 World Cup 2026: बेट्स-डिवाइन का आखिरी टूर्नामेंट, दो युवाओं का डेब्यू; न्यूजीलैंड की टीम का एलान


Women's T20 World Cup 2026 New Zealand Squad: इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की स्क्वॉड का एलान हो गया ह ...और पढ़ें






 New Zealand Squad for ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय वाली स्क्वॉड का एलान हो गया है। जून-जुलाई में होने वाले इस टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन अपना 10वां टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगी, जबकि नई खिलाड़ी नेंसी पटेल और बल्लेबाज इजी शार्प को आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार मौका मिला है।


स्पिनर के तौर पर पहली पसंद पर चुने जाने वाली ईडन कार्सन लंबे समय से कोहनी की चोट के चलते टीम में जगह नहीं बना पाईं।

कीवी टीम की कप्तानी अमेलिया केर को सौंपी गई है। 15 सदस्यीय टीम में से 10 खिलाड़ी वही हैं जो 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, जिसमें कर, सूजी बेट्स, सॉफी डिवाइन, लिया तहुहु, इजी गेज, मेडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, जेस कर, रोजमेरी मेयर और जॉर्जिया प्लिमर शामिल हैं।

Women's T20 WC के लिए NZ की टीम का एलान

दरअसल, सूजी बेट्स ने पिछले हफ्ते एलान किया था कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। न्यूजीलैंड ने बुधवार को पुष्टि की कि लिया ताहुहू और डिवाइन भी 12 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगी। वहीं, न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयर ने बेट्स, डिवाइन और ताहुहू के करियर को सलाम किया और कहा कि तीनों अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत शानदार तरीके से करने के लिए पूरी तरह प्रेरित हैं।



सॉयर ने कहा, "हमारे तीन सबसे सीनियर खिलाड़ियों का एक ही टूर्नामेंट में करियर खत्म करना दुर्लभ और खास मौका है। तीनों का अपने दम पर शानदार करियर रहा है और उन्होंने इस टीम और खेल को बहुत कुछ दिया है। टूर्नामेंट के अंत में इन तीनों को सम्मानित करने और जश्न मनाने का समय आएगा, लेकिन फिलहाल मुझे पता है कि वे टीम के साथ अपने अंतिम मिशन में अच्छा प्रदर्शन करने पर पूरी तरह फोकस हैं।"
Women's T20 World Cup 2026 के लिए NZ Squad

अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सॉफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशर, इजी गेज (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), जेस कर, रोजमेरी मेयर, नेंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प (विकेटकीपर), ली तहुहु।


Women's टी20 विश्व कप में किस ग्रुप का हिस्सा है न्यूजीलैंड?

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-2 का हिस्सा है, जिसमें उनके अलावा इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें भी है।

Women’s T20 WC 2026 के लिए न्यूजीलैंड का शेड्यूल


वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, 14 जून, साउथैम्पटन

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, 17 जून, साउथैम्पटन

न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, 20 जून, साउथैम्पटन

न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, 23 जून, ब्रिस्टल

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 28 जून, द ओवल
 ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं…’, पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया जवाब

‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं…’, पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया जवाब

 ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं…’, पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया जवाब


PBKS को हराने के बाद RR के कप्तान रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान टीम के मिडिल ऑर्डर पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया है। ...और पढ़ें





 Riyan Parag Statement: राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स को 4 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट से मात दी। 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर की टीम ने एक समय दबाव झेला था, लेकिन मिडिल ऑर्डर के दम पर उन्होंने मैच अपने नाम किया। मैच में राजस्थान की जीत के हीरो डोनोवेन फरेरा और शुभम दुबे रहे, जिन्होंने पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की साझेदारी की और मैच का रुख बदल दिया।


इस तरह राजस्थान की टीम ने पीबीकेएस का आईपीएल 2026 में विजयी रथ को रोक दिया। मैच में मिली जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने मिडिल ऑर्डर को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर आलोचकों का मुंह बंद किया। उन्होंने कहा कि सब लोग चिंता कर रहे थे, ये उनकी चिंता थी, हमारी नहीं।

रियान पराग ने मैच जीतने के बाद क्या कहा?

दरअसल, आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में बीच में लड़खड़ाने के बावजूद आरआर की टीम ने काफी प्रभावित किया है। इस सीजन उनकी सफलता के पीछे एक बड़ा कारण उनकी ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की शानदार फॉर्म रही है।


हालांकि, मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन को लेकर कुछ चिंता थी, जिसमें रियान पराग की अपनी फॉर्म भी सवालों के घेरे में थी। उन्होंने 9 पारियों में 124 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए। वहीं, पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान रियान पराग (Riyan Parag Statement) ने उन सभी चिंताओ पर विराम लगा दिया है। RR के मिडिल ऑर्डर पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया।


कप्तान रियान ने कहा,

"सब देखने वालों की, सब कमेंट्री करने वालों की, वो उनकी चिंताएं थीं, हमारी नहीं। हम अपने खिलाड़ियों और उनकी काबिलियत पर बहुत भरोसा करते हैं। जब मिडिल-ऑर्डर नहीं चलता, तो ओपनर, नंबर तीन और लोअर ऑर्डर को जिम्मेदारी उठानी पड़ती है।"


पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पराग को ये भी लगा कि ये मैच टूर्नामेंट में अब तक आरआर का लगभग सबसे बेस्ट मैच था।

उन्होंने साथ ही कहा,

"हां, 100 प्रतिशत। मुझे लगता है हम कुछ ओवर यहां-वहां बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और बीच के ओवरों में थोड़ी बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन कुल मिलाकर, मैं कहूंगा लगभग 35 ओवर, लेकिन आपको कभी भी 40 ओवर नहीं मिलेंगे, पर फिर वो ख्वाहिश हमेशा होनी चाहिए कि आपको 40 ओवर अच्छा क्रिकेट खेलना है।"


पराग ने कहा कि टीम मौजूदा सीजन के हर मैच के बाद सुधार के क्षेत्रों को ढूंढने की कोशिश कर रही है और उसी के मुताबिक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर, हमने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले जो चर्चा की थी, मुझे लगता है हम इसे एक खेल की तरह लेते हैं। मुझे पता है इसके आसपास हर चीज की बहुत वैल्यू है, लेकिन हमारे लिए, मुझे लगता है फिर वही बात है, जब हम पिछला मैच हारे थे, तो वो गलतियों, चूकों के बारे में था, हमने क्या अच्छा किया। आज भी वही बात है।
 पंजाब को हराने के बाद तीसरे स्थान पर राजस्थान, प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 में हुआ बदलाव

पंजाब को हराने के बाद तीसरे स्थान पर राजस्थान, प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 में हुआ बदलाव

 पंजाब को हराने के बाद तीसरे स्थान पर राजस्थान, प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 में हुआ बदलाव


Latest IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के विजय रथ को रोकते हुए उसे 6 विकेट से हराया और अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। ...और पढ़ें





जबरदस्त फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स का विजय रथ कौन रोकेगा, इसका जवाब मंगलवार को मिल गया। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसी के घर में 6 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखाया।


श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब की टीम सात मैचों से अजेय थी, जिसमें उसने 6 मैच जीते थे और एक मैच बेनतीजा रहा था। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 223 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल (51) और डोनोवान फरेरा (52) की अर्धशतकीय पारी के दम पर चार गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान ने छठी बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। राजस्थान के लिए फरेरा को नंबर पांच पर उतारने और शुभम दुबे (31) को इंपैक्ट सब के रूप में भेजना सही साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछली हार के बाद राजस्थान के लिए यह जीत काफी अहम और मनोबल बढ़ाने वाली साबित होगी।

वैभव ने रखी नींव

राजस्थान रायल्स की जीत की नींव रखी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने, जिन्होंने एक बार फिर शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सनराइजर्स के विरुद्ध शतकीय पारी खेलने वाले 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने केवल 16 गेंद में 43 रन की पारी खेली, जिनमें से 42 रन केवल बाउंड्री से आए। इनमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे।


वैभव और यशस्वी ने केवल 3.1 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया। इस दौरान वैभव ने आइपीएल के इस सीजन में 400 रन भी पूरे कर लिए और एक बार फिर आरेंज कैप हासिल कर ली। खास बात यह है कि उनके 400 में से 300 से ज्यादा रन तो पावरप्ले में ही बने हैं। उन्होंने इस साल पावरप्ले में 130 गेंदों में 245.4 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए हैं।


उन्होंने पावरप्ले में 29 चौके और 29 ही छक्के लगाए हैं। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को आगे बढ़ाया। पावरप्ले में राजस्थान ने 84 रन बना लिए थे, हालांकि मध्य के ओवरों में युजवेंद्रा चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख बदलने की कोशिश की और उन्होंने पहले ध्रुव जुरैल, फिर यशस्वी और रायल्स के कप्तान रियान पराग को आउट कर पंजाब को वापस मैच में ला दिया। रियान पराग के आउट होने के बाद राजस्थान ने शुभम दुबे को इंपैक्ट सब के रूप में भेजा, जिन्होंने डोनोवन फरेरा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।


दोनों बल्लेबाजों ने शानदार स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन किया। दुबे ने शुरुआत में तेजी दिखाई, जबकि फरेरा ने अंत में मैच को फिनिश किया।
स्टोइनिस की तूफानी पारी गई बेकार

इससे पहले, आस्ट्रेलियाई आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (62) ने अंतिम ओवरों में तूफानी पारी खेलते हुए पंजाब को 200 रन के पार पहुंचाया। स्टोइनिस ने केवल 20 गेंद में अर्धशतक लगाया, जिसमें छह छक्के शामिल रहे।


एक समय पंजाब का स्कोर 17 ओवरों में 167 रन था, लेकिन अंतिम तीन ओवर में टीम ने 55 रन बना डाले जिनमें 51 रन तो स्टोइनिस के बल्ले से ही निकले। स्टोइनिस के अलावा ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने भी 59 रन की पारी खेली। हालांकि इस मैच में श्रेयस अय्यर ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 27 गेंद में 30 रन ही बनाए।
IPL 2026 Points Table: टॉप-4 में बदलाव

पंजाब किंग्स को हराने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।जीत के साथ एक स्थान के फायदे के साथ आरआर की टीम 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की टीम को घाटा हुआ है। हैदराबाद की टीम 10 अंक के साथ .चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक और +1.043 नेट रन रेट के साथ मौजूद है। दूसरे नंबर पर आरसीबी की टीम 1.919 नेट रन रेट के साथ बरकरार है।



IPL 2026 Points Table Updated
 6 गेंदों पर 6 विकेट, इलेक्ट्रीशियन ने वर्ल्‍ड क्रिकेट में मचाया हंगामा; ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुद नहीं कर पा रहे यकीन-

6 गेंदों पर 6 विकेट, इलेक्ट्रीशियन ने वर्ल्‍ड क्रिकेट में मचाया हंगामा; ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुद नहीं कर पा रहे यकीन-

 6 गेंदों पर 6 विकेट, इलेक्ट्रीशियन ने वर्ल्‍ड क्रिकेट में मचाया हंगामा; ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुद नहीं कर पा रहे यकीन- 


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज माइल्स डेविस ने साउथ स्टैफर्डशायर काउंटी लीग में पेनक्रिज क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में 6 विकेट लेकर इतिहास रच ...और पढ़ें






क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, लेकिन हाल ही में एक गेंदबाज ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने वर्ल्ड क्रिकेट में हंगामा मचा दिया है।

ये कारनामा है, क्रिकेट मैच में 6 गेंदों में 6 विकेट लेने का, जो आज तक इंटरनेशनल क्रिकेट में तो कभी नहीं हो सका है, लेकिन लीग या क्लब क्रिकेट में ऐसे पहले भी कई बार हो चुका है।

इस बार जो खिलाड़ी चर्चा में है, वो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज माइल्स डेविस हैं, जिन्होंने साउथ स्टैफर्डशायर काउंटी लीग में इतिहास रच दिया है। एक ही स्पेल में उन्होंने 6 गेंदों पर 6 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। उनका ये ऐतिहासिक प्रदर्शन काउंटी लीग के मुकाबले में पेनक्रिज क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए पेल्सॉल क्रिकेट क्लब के खिलाफ आया।


उनकी इस डबल हैट्रिक के दम पर पेनक्रिज ने मैच 116 रन से अपने नाम किया, लेकिन उनके उस स्पेल की चर्चा जीत से ज्यादा रही, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
1 ओवर में ताश के पत्तों की तरह बिखरी पूरी टीम

दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पेनक्रिज की टीम 168 रन पर सिमट गई। जवाब में पेलसॉल की टीम 49/2 के स्कोर पर टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रही थी। तभी माइल्स डेविस ओवर डालने आए और 9वें ओवर की शुरुआत उन्होंने एक वाइड डालकर की, लेकिन फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया।

इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने लगातार दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया। फिर 10वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर ने कैच लपका। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करके उन्होंने डबल हैट्रिक पूरी की।


इस तरह देखते ही देखते स्कोर 49/2 से 49/9 हो गया और मैदान पर एक दम सन्नाटा पसर गया। ये ऐसा स्पेल था, जिसे देखकर साथी खिलाड़ी भी हैरान रह गए। मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने तो हैट्रिक बॉल के लिए पहले से ही मोबाइल निकाल लिया था, ताकि वो इसे रिकॉर्ड कर सकें।
खुद माइल्स को नहीं हुआ यकीन

मैच के बाद डेविस ने कहा, “ये अभी भी थोड़ा अविश्वसनीय लग रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। चौथा विकेट गिरने के बाद मैं खुद हैरान था, और फिर ये सिलसिला चलता ही गया। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था।”


बता दें कि उन्होंने 6 ओवर में 16 रन देकर 7 विकेट लिए, जो अपने आप में बेमिसाल आंकड़े हैं।


दुनिया में सिर्फ 7 बार हुआ है ऐसा कारनामा

क्लब के चेयरमैन जॉन प्राइस के अनुसार, क्रिकेट इतिहास में ये उपलब्धि अब तक सिर्फ 7 बार ही हासिल की गई है। खास बात यह है कि डेविस यूके में ऐसा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। प्राइस ने कहा, “यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और हमें उन पर बेहद गर्व है।”
साथी की वजह से खेल पाए मैच

डेविस पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं और वो यह मैच लगभग मिस करने वाले थे। लेकिन उनके एक सहकर्मी ने शिफ्ट कवर कर ली, जिससे वह मैदान पर उतर सके।


डेविस ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अपने उस साथी को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिसकी वजह से मैं यह मैच खेल पाया। शायद अब इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता।”
'मैं खुद हैरान हूं…', दिल्ली की धुनाई के बाद RCB के कप्तान Rajat Patidar ने खोला जीत का राज

'मैं खुद हैरान हूं…', दिल्ली की धुनाई के बाद RCB के कप्तान Rajat Patidar ने खोला जीत का राज

'मैं खुद हैरान हूं…', दिल्ली की धुनाई के बाद RCB के कप्तान Rajat Patidar ने खोला जीत का राज

डीसी को 9 विकेट से रौंदने के बावजूद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार एक चीज से हैरान नजर आए। ...और पढ़ें




DC vs RCB: दिल्ली को रौंदने के बाद कप्तान रजत पाटीदार किस बात से है हैरान?


DC vs RCB: आरसीबी ने डीसी को 9 विकेट से रौंदा


दिल्ली की टीम 75 रन पर ऑलआउट हुई


आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद भी किस बात से हैरान है कप्तान रजत?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB Captain Rajat Patidar: आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से मात दी और मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की। आरसीबी ने डीसी को 16.3 ओवर में 75 रन पर समेटा और बाद में 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।


आरसीबी ने 81 गेंद बाकी रहते हुए मैच अपने नाम किया, जो कि आईपीएल इतिहास में शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। ओवरऑल रिकॉर्ड एमआई के नाम है, जिन्होंने साल 2008 में केकेआर के खिलाफ 87 गेंद शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

आरसीबी ने डीसी को उसके घर में जिस तरह से झकझोर कर रखा, उससे खुद कप्तान रजत पाटीदार हैरान नजर आए। मैच के बाद उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को लेकर बनाए गए प्लान का भी खुलासा किया।
DC को हराने के बाद क्या बोले कप्तान Rajat Patidar?

दरअसल, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली की टीम की कमर तोड़ी। हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन खर्च किए और कुल 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि भुवी ने 3 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सुयश, रासिख सलाम और क्रुणाल पांड्या को 1-1 सफलता मिली। मैच में मिली जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,


"बिल्कुल, लेकिन मैं खुद हैरान हूं कि विकेट ने जिस तरह खेला। पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। खासकर पावरप्ले में हेजलवुड और भुवी ने जिस तरह बॉलिंग की। उन्होंने सही जगह पर गेंद डाली और शुरुआत में थोड़ा स्विंग भी मिला। वो देखना कमाल था।"


उनसे जब ये पूछा गया कि क्या शुरुआत में ज्यादा स्विंग था?) तो आरसीबी के कप्तान ने कहा कि नहीं, स्विंग तो नॉर्मल ही था। अच्छी बात ये रही कि हमें जल्दी विकेट मिल गए। इसी वजह से हम मैच में आगे रहे।


रजत से ये भी सवाल किया गया कि क्या भुवी और हेजलवुड से पूरे ओवर कराने का मन नहीं किया? तो उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं। हमने पहले ही प्लान किया था कि अगर जल्दी विकेट मिलते हैं तो दोनों से तीन-तीन ओवर कराएंगे। फिर देखेंगे कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है। इसके बाद सुयश और शेपी ने भी कमाल बॉलिंग की। सुयश को काफी टर्न मिला, लेकिन उसने स्टंप-टू-स्टंप बॉलिंग की। वो देखकर बहुत अच्छा लगा।


बता दें कि आरसीबी की टीम अंक तालिका में 8 में से 6 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर 12 अंक के साथ मौजूद है। अपनी जीत की लय बरकरार रखने पर रजत ने कहा,

रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है। अभी टूर्नामेंट में लंबा सफर बाकी है। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। पॉजिटिव बात ये है कि पिछले मैच में भी मैंने कहा था कि अलग-अलग खिलाड़ी टीम के लिए आगे आकर पर फॉर्म कर रहे हैं। ये हमारे लिए अच्छा संकेत है। अगर आप फ्लैट पिच पर T20 खेल रहे हैं तो आपके पास अच्छी बॉलिंग यूनिट होनी चाहिए। क्योंकि सिर्फ गेंदबाज ही आपको चैंपियनशिप जिता सकता है।

रजत पाटीदार
4 बैटर्स शून्य पर आउट, आंधी ने 5 मिनट के लिए डाला खलल; घर पर आरसीबी ने दिल्ली को झकझोरा

4 बैटर्स शून्य पर आउट, आंधी ने 5 मिनट के लिए डाला खलल; घर पर आरसीबी ने दिल्ली को झकझोरा

4 बैटर्स शून्य पर आउट, आंधी ने 5 मिनट के लिए डाला खलल; घर पर आरसीबी ने दिल्ली को झकझोरा

दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें






घर पर आरसीबी ने दिल्ली को झकझोरा


जोश हेजलवुड ने चार व भुवनेश्वर ने तीन विकेट चटकाए


आरसीबी ने 76 रनों का लक्ष्य 6.3 ओवर में किया हासिल


दिल्ली को घर में मिली लगातार तीसरी हार


 नई दिल्ली। दो दिन पहले 265 रन बनाकर भी हार का दर्द झेल चुकी दिल्ली कैपिटल अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाजों ने उसके जख्म और गहरे कर दिए। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की बल्लेबाजी जिस तरह बिखरी, उसने इस सीजन की सबसे शर्मनाक तस्वीर पेश कर दी। दिल्ली 16.3 ओवर में केवल 76 रन ही बना सकी। जिसे आरसीबी ने एक विकेट खोकर प्राप्त किया।


भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की अगुआई में आरसीबी के गेंदबाजों ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि दिल्ली के बल्लेबाज टिकने का साहस ही नहीं जुटा सके। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर ने डेब्यू कर रहे साहिल पारेख को बोल्ड कर खाता खोला, तो अगले ओवर में हेजलवुड ने केएल राहुल और समीर रिज़वी को चलता कर दिल्ली की रीढ़ तोड़ दी।

इसके बाद जो हुआ, वह किसी भी टीम के लिए डरावने सपने जैसा था। विकेटों की झड़ी ऐसी लगी कि दिल्ली के बल्लेबाज आते गए और लौटते गए। पावरप्ले खत्म होने से पहले ही छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 13 रन दर्ज थे जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम पावरप्ले स्कोर बन गया। दिल्ली की बल्लेबाजी में न तो संयम दिखा, न संघर्ष। हर गेंद पर जल्दबाजी, गलत शाट चयन और बढ़ता दबाव।


इन तीनों ने मिलकर पूरी पारी को बर्बाद कर दिया। यह सिर्फ एक खराब शुरुआत नहीं थी, बल्कि आत्मविश्वास के पूरी तरह टूट जाने की कहानी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने महज 6.2 ओवर में ही जीत प्रप्ता की। आरसीबी ने नौ विकेट से जीत प्राप्त की।

आरसीबी ने 9 विकेट से जीता मैच

आरसीबी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की। पावरप्ले में ही टीम ने 65 रन बना लिए थे। आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान ऐसा एक पल भी नहीं लगा यह वहीं पिच है जिस पर दिल्ली के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरस रहे थे। विराट कोहली और देवदत्त की तेज पारी के दम पर टीम ने 13.3 गेंद पहले ही मुकाबले खत्म कर दिया।

भुवनेश्वर ने मजबूत की भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी

भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। आठ मैचों में उनके 14 विकेट हो चुके हैं, जिससे भारतीय टीम में वापसी की उनकी दावेदारी और मजबूत हुई है। भुवनेश्वर ने पारी के दूसरी ही गेंद पर दिल्ली के आरंभिक बल्लेबाज को यार्कर गेंद पर क्लीन वह अविश्वसनीय गेंद थी। जिसे बल्लेबाज बिल्कुल भी समझ नहीं पाए अपना विकेट गवा बैठे।

आंधी से कुछ देर रुका मुकाबला

दिल्ली की पारी के नौवें ओवर के बाद धूल भरी आंधी के कारण लगभग पांच मिनट खेल रोकना पड़ा। दृश्यता कम होने से खिलाड़ियों और अंपायरों को परेशानी हुई।
पोरेल ने बचाई दिल्ली की लाज

इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर टीम को और बड़े शर्मनाक रिकार्ड से बचाया। डेविड मिलर ने 19 रन का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर, हेजलवुड और रसिख सलाम ने कुल आठ विकेट झटके।

घर में दिल्ली की लगातार तीसरी हार

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की टीम ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध पहला मुकाबला जीतने के बाद उसे लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए इस सीजन में जानी जा रही है। हालांकि टीम इसके विपरित प्रदर्शन कर रही है। गुजरात के विरुद्ध टीम को एक रन से हार के बाद गेंद से गेंदबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद आइपीएल की बड़ी हार झेलनी पड़ी। वहीं तीसरी बार आरसीबी ने दिल्ली को अपने ही घर में हार का मुंह देखना पड़ा।

नटराजन ने लपका आईपीएल का सबसे बेहतरीन कैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी के आरंभिक बल्लेबाज जेकब बेथल का कैच जिस प्रकार से टी नटराजन ने पकड़ा उसने मैदान में आए दर्शकों को आकर्षित किया। पारी के तीसरे ओवर में बेथल गेंदबाज काइल जेमिसन की गेंद पर दो लगातार छक्के जड़ चुके थे। वहीं इस ओवर को बड़ा बनाने के लिए ओवर की चौथी गेंद पर बेथल ने डाउन द ग्राउंड सामने की तरफ शाट खेला जो बाउंड्री में जाने से टीम पहले ही गेंद की उल्टी दिशा में दौड़ते हुए नटराजन ने आईपीएल 2026 का सबसे शानदार कैच लपका ।
 दिल्ली की शर्मनाक हार की इनसाइड स्टोरी, आरसीबी ने 9 विकेट से रौंदकर खोली सबसे बड़ी कमजोरी

दिल्ली की शर्मनाक हार की इनसाइड स्टोरी, आरसीबी ने 9 विकेट से रौंदकर खोली सबसे बड़ी कमजोरी

 दिल्ली की शर्मनाक हार की इनसाइड स्टोरी, आरसीबी ने 9 विकेट से रौंदकर खोली सबसे बड़ी कमजोरी


आईपीएल 2026 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ...और पढ़ें





DC vs RCB: दिल्ली की शर्मनाक हार की बड़ी वजह


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Reasons of Delhi Capitals Big Defeat Vs RCB: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां हर प्रेडिक्शन फेल है। ये आईपीएल 2026 के 39वें मैच में एक बार फिर देखने को मिला, जहां मैच से एक दिन पहले दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर एक मैच में 500 से भी ज्यादा रन बने थे और एक दिन बाद उसी मैदान और उसी पिच पर होम टीम दिल्ली महज 75 रन पर ही सिमट गई।


आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और 76 रन का लक्ष्य 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस तरह आरसीबी ने डीसी को 9 विकेट से धूल चटाई और मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की। आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली की टीम 7वें पायदान पर है। ऐसे में दिल्ली की इस शर्मनाक हार की वजह क्या रही, आइए जानते हैं।

DC vs RCB: दिल्ली की शर्मनाक हार की बड़ी वजह
1. टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल

आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए सही साबित हुआ, जबकि पहले बैटिंग करने आई डीसी की टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (30) रन के अलावा टॉप 6 बैटर्स पूरी तरह फ्लॉर रहे। लोअर ऑर्डर में डेविड मिलर 19 और काइल जेमीसन 12 के बल्ले से रन तो निकले लेकिन, आरसीबी टीम के गेंदबाजों के सामने डीसी के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए।


2. पावरप्ले में ही डुबो दी लुटिया!

साल 2022 के मुकाबले पहले 6 ओवर में रन रेट 25.7% बढ़ा है, पर विकेट नहीं गिर रहे। एवरेज भी 31.57 से बढ़कर 35.61 पहुंच गया है। जो टीम पावरप्ले जीत रही है, वही मैच जीत रही है। इस सीजन के टॉप-4 प्वाइंट्स टेबल वाली टीमें पावरप्ले बैटिंग में भी टॉप-4 हैं।


अगर शुरुआत अच्छी होगी तो अंत तक आप मैच में बने रहोगे, लेकिन डीसी इसके बिल्कुल उलट है। RCB के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम ने 6 ओवर में 13 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवाए, जो कि टूर्नामेंट इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले है।


ये दूसरी बार है जब किसी टीम ने पावरप्ले में 6 विकेट खोए हैं। ये कोई इत्तेफाक नहीं, सीजन भर की कहानी है। दिल्ली ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा 19 विकेट 20.73 की खराब औसत से गंवाए हैं।
3. एक मैच में हीरो तो दूसरे में जीरो!

एक मैच में जो खिलाड़ी दिल्ली की टीम के लिए अहम योगदान दे रहा है, तो वो अगले मैच में फिसड्डी साबित हो रहा है। डीसी के लिए केएल राहुल (KL Rahul) आरसीबी के खिलाफ मैच में महज 1 रन ही बना सके, जहां नीतीश रामा भी 1 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी खाता तक नहीं खोल पाए। कप्तान अक्षर पटेल भी खाता खोले बिना भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।


वहीं, आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले डीसी के केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था और वो आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर 358 रन के साथ मौजूद है, लेकिन केएल राहुल किसी मैच में चल रहे हैं तो किसी में उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है। अब तक वो 8 मैच में से 3 मैच में अर्धशतक जड़ चुके हैं, जबकि दूसरे 3 मैच में उनका बल्ला खामोश रहा।
 किसकी जगह पक्की, कौन होगा बाहर? 2 टीमों का खेल खत्म! देखें पूरा गणित

किसकी जगह पक्की, कौन होगा बाहर? 2 टीमों का खेल खत्म! देखें पूरा गणित

 किसकी जगह पक्की, कौन होगा बाहर? 2 टीमों का खेल खत्म! देखें पूरा गणित


IPL 2026 Playoffs Scenario Updated: डीसी को 9 विकेट से रौंदने के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में 12 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। आरसीबी और पीबीकेएस ...और पढ़ें





IPL 2026 Playoffs Scenario में कौन-सी टीम सबसे आगे?


 आईपीएल 2026 के 39वें मैच में आरसीबी ने डीसी को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डीसी की इस हार के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में जो स्थिति बन रही है, उससे लगता है कि दो टीमों की प्लेऑफ में एंट्री पक्की है और दो ऐसी टीमें है जिनका बाहर होना भी लगभग तय नजर आ रहा है।


ऐसे में जानते हैं आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस में कौन-सी टीम बनी हुई है और कौन-सी ऐसी टीम है जो अगर-मगर के चक्कर में फंसी हुई है। आइए जानते हैं पूरा समीकरण आसानी से यहां।
IPL 2026 Playoffs Scenario में कौन-सी टीम सबसे आगे?

मौजूदा आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की टीम एक ऐसी एकमात्र टीम है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने अपने सभी 7 मैच जीते है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। पीबीकेएस ने 7 में से 6 मैच जीते हैं और उनके पास कुल 13 अंक है और वो अंक तालिका के टॉप पर विराजमान है। ऐसा लगता नहीं कि टीम को किसी नेट रन रेट की भी जरूरत पड़ेगी और उनके प्लेऑफ में जाने की पूरी 95 प्रतिशत चांस है।

दूसरे नंबर पर है आरसीबी की टीम, जिन्होंने सोमवार को डीसी को 9 विकेट से मात देकर एकतरफा अंदाज में मैच जीता। उस जीत से आरसीबी के नेट रन रेट को काफी बूस्ट मिला है। टीम ने 8 में से 6 मैच जीते है और उसेक पास 12 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर विराजमान है। नेट रन रेट उनका +1.919 का हो गया है, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें 90 प्रतिशत है।

तीसरे नंबर पर है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जिन्होंने अभी तक अपने 8 में से 5 मैच में जीत हासिल की है, जबकि तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की टीम के पास 10 अंक है और उनका नेट रन रेट +0.815 का है। हैदराबाद की टीम को अगले 6 मैच में से अपने कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, ताकि वो 16 अंक के सुरक्षित आंकड़ा छू सकें और उनके प्लेऑफ में जाने की अभी 80 प्रतिशत चांस है।


चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स की टीम, जिन्होंने भी अभी तक अपने 8 मैच में से 5 में जीत हासिल की है और वो 10 अंक के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। उनका नेट रन रेट हैदराबाद से कम है, जो है +0.602। ऐसे में उन्हें भी अपने अगले 6 में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे, ताकि वो 16 अंक हासिल कर सके।


पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में से 4 मैच में जीत के साथ 8 प्वाइंट्स के साथ मौजूद है। जीटी की टीम को टॉप-4 में जगह बनानी है तो उन्हें अपने बाकी बचे मैच में से कम से कम 4 मैच जीतने होंगे। ये आसान तो नहीं है, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें ये जीत चाहिए होगी।

इन दो टीमों का हाल बेहाल

प्लेऑफ में जो दो टीमों के पहुंचने की सबसे कम उम्मीदें है वो है लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस, जो मौजूदा समय में अंक तालिका में सबसे नीचे है। लखनऊ की टीम ने 8 मैच में सिर्फ 4 अंक हासिल किया है, जबकि एमआई ने 7 मैच में 4 अंक हासिल किया गै। ऐसे में दोनों टीमों की स्थिति काफी नाजुक है और अब एक भी हार उनका प्लेऑफ का सपना तोड़ सकती है।

सीएसके-डीसी कर सकती कुछ चमत्कार

सीएसके और डीसी की टीम ने अपने 8-8 मैच खेल लिए हैं और वो अंक तालिक में 6-6 अंक के साथ मौजूद है। दोनों टीमों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दोनों को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें अपने बचे हुए 6 मैच में से कम से कम 5 मैच जीतने होंगे और साथ ही नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। उनके लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है।
 भारतीय महिला टीम की एक और हार, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- सारे प्लान जान लिए, अब पलटवार करेंगे

भारतीय महिला टीम की एक और हार, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- सारे प्लान जान लिए, अब पलटवार करेंगे

 भारतीय महिला टीम की एक और हार, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- सारे प्लान जान लिए, अब पलटवार करेंगे



भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद कहा कि भारत को फिर से एकजुट होकर आगे का रास्ता खोजना होगा। ...और पढ़ें






करारी हार के बाद क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत?


दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज


पांचवें टी20आई मैच में भारत को 23 रन से मिली हार


साउथ अफ्रीका ने 4-1 से सीरीज की अपने नाम


 Harmanpreet Kaur Statement: कप्तान लौरा वोल्वार्ट के नाबाद अर्धशतक के बाद नोनकुलुले को मलाबा और नेदिन डि क्लर्क की धारदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें और आखिरी महिला टी-20 मैच में सोमवार को भारत को 23 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मलाबा (15 रन पर दो विकेट) और डि क्लर्क (26 रन पर दो विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

करारी हार के बाद क्या बोली हरमनप्रीत कौर?

दरअसल, भारत की ओर से भारती फूलमाली ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। उनके अलावा रिचा घोष (नाबाद 25) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाईं। दक्षिण अफ्रीका के सामने भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य के करीब पहुंचने की स्थिति में भी नहीं दिखी।

दक्षिण अफ्रीका ने वोल्वार्ट की नाबाद 92 रन की पारी से छह विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, जिससे टीम अंत तक उबर नहीं पाई। भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए और इस तरह अफ्रीकी टीम ने पांचवां टी20 मैच भी अपने नाम किया।


इस मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,


हमारे लिए निराशाजनक रहा। इससे भी जरूरी था कि हम अपने सभी खिलाड़ियों को मौका दें। अच्छा है कि हमने ऐसा किया। आज हमने कुछ मौकों पर अच्छा खेल दिखाया। बल्लेबाजी में पावरप्ले ने हमें नुकसान पहुंचाया। ज्यादा रन नहीं बने और दो विकेट भी गंवा दिए। बहुत सारी अच्छी बातें और सीखने को मिला। अब हमें टीम के साथ बैठकर सोचना होगा कि आगे कैसे बढ़ना है। उनके पास बहुत अच्छी टीम है। अब हमें उनके सारे प्लान पता हैं, वो कैसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहे हैं। हमें और मेहनत करनी होगी। फैंस कमाल के रहे।

हरमनप्रीत कौर
 'किसी और को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए…', IPL मैच लंबा चलने पर Sunil Gavaskar आग बबूला

'किसी और को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए…', IPL मैच लंबा चलने पर Sunil Gavaskar आग बबूला

 'किसी और को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए…', IPL मैच लंबा चलने पर Sunil Gavaskar आग बबूला


गावस्कर का मानना है कि मैदान पर गैर-जरूरी लोगों की एंट्री और बार-बार रुकावटों के कारण मैच लंबे हो रहे हैं, जिससे दर्शकों का धैर्य टूट रहा है। ...और पढ़ें




 आईपीएल 2026 में मैचों के बढ़ते समय को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैदान पर गैर जरूरी लोगों की एंट्री और बार-बार रुकावटों की वजह से मैच लंबे हो रहे है, जिससे फैंस का सब्र का परीक्षा होने लगी है।


BCCI ने स्लो ओवर रेट पर जुर्माना लगाए हैं, फिर भी देरी की समस्या बनी हुई है। गावस्कर का मानना है कि मैच धीमे होने की एक बड़ी वजह मैदान पर बहुत ज्यादा लोगों का आना-जाना है।
IPL मैच लं


बा चलने से गावस्कर नाराज

दरअसल, गावस्कर ने कहा कि कई बार रिजर्व खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ छोटी-छोटी चीजों के लिए भी मैदान में आ जाते हैं, जैसे बाउंड्री पर खड़े खिलाड़ी को पानी की बोतल देना।

मिड-डे में अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा,

"अक्सर देखने को मिलता है कि रिजर्व खिलाड़ी बाउंड्री के पास खड़े फील्डर को पानी की बोतल देने मैदान में आ जाते हैं। इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए क्योंकि खेल के दौरान, भले ही दो गेंदों के बीच हो, इसका मतलब है कि मैदान पर 11 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट में भी मैदान पर 6-6 लोग आ जाते हैं, जिनमें वो बल्लेबाज भी शामिल होते हैं जो अभी खेलने नहीं आए। ये हद से ज्यादा छूट है। दो रिजर्व खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के दो लोगों के अलावा किसी और को मैदान में नहीं आने देना चाहिए।"

सख्त नियम और तेज खेल की उठाई मांग

गावस्कर ने मैदान के सम्मान और अनुशासन पर भी जोर दिया। रिची बेनो की सलाह याद करते हुए उन्होंने कहा,


रिची बेनो ने मुझे ब्रॉडकास्टिंग करियर की शुरुआत में कहा था कि मैदान एक पवित्र जगह है और वहां सिर्फ अंपायर और खेलने वाले खिलाड़ी ही जा सकते हैं। इसी वजह से, अगर मैं पिच रिपोर्ट या टीवी शो नहीं कर रहा होता तो मैं मैदान पर कदम भी नहीं रखता। उम्मीद है BCCI यह भी पक्का करेगा कि कमेटी के लोग, जिनके पास हर जगह का पास होता है, वो बाउंड्री पार न करें। खेल के मैदान की पवित्रता बनाए रखें। चूंकि सभी बल्लेबाज डगआउट में ही होते हैं, इसलिए 2 मिनट का समय घटाकर 1 मिनट किया जा सकता है। अगर बल्लेबाज फिर भी गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार नहीं है, तो दो बार चेतावनी के बाद पेनल्टी रन लगाने चाहिए।


सुनील गावस्कर
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम आरसीबी का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोट

फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम आरसीबी का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोट

फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली बनाम आरसीबी का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोट

DC versus RCB: IPL 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। ...और पढ़ें





DC vs RCB Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें डीसी बनाम आरसीबी का लाइव मैच?


DC vs RCB के बीच आज IPL मैच


दिल्ली की टीम और आरसीबी का अरुण जेटली में आमना-सामना


आईपीएल में आरसीबी का दिल्ली पर पलड़ा भारी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC vs RCB Live Streaming: आईपीएल 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को खेला जाना है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली की टीम ने इस सीजन में 7 मैच में से 3 मैच जीते है, जबकि 4 मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी है और वो आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक के साथ छठे पायदान पर है, जबकि आरसीबी की टीम ने अभी तक 7 मैच खेले है, जिसमें से 5 में उन्हें जीत और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर 10 अंक के साथ मौजूद है। ऐसे में फैंस डीसी बनाम आरसीबी का लाइव मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, आइए जानते हैं।

DC vs RCB Live Streaming की डिटेल्स

दिन- 27 अप्रैल 2026, सोमवार


समय- रात 7:30 PM


वेन्यू- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
DC vs RCB हेड-टू-हेड (टी20)

कुल मैच- 34

आरसीबी ने जीते- 20

दिल्ली ने जीते-13

बेनतीजा-1
DC vs RCB का लाइव मैच कहां देखें?

दिल्ली बनाम आरसीबी का लाइव मैच फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
DC vs RCB: दिल्ली और आरसीबी की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी)- पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा

इम्पैक्ट प्लेयर- समीर रिजवी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)- विराट कोहली, जैकब बेटेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल
रिंकू की असली हमसफर हैं Priya Saroj, पति की पारी पर ससुर को याद कर लूट ली महफिल; खूब शेयर हुआ VIDEO

रिंकू की असली हमसफर हैं Priya Saroj, पति की पारी पर ससुर को याद कर लूट ली महफिल; खूब शेयर हुआ VIDEO

रिंकू की असली हमसफर हैं Priya Saroj, पति की पारी पर ससुर को याद कर लूट ली महफिल; खूब शेयर हुआ VIDEO

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने उनकी पारी को अपने ससुर जी को समर्पित किया। ...और पढ़ें





Rinku Singh के पिता को याद कर इमोशनल हुईं Priya Saroj


सुपर ओवर में रिंकू सिंह ने चौका लगाकर केकेआर को दिलाई सुपर जीत


मने मैच में बनाए नाबाद 83 रन


रिंकू सिंह की पारी को मंगेतर प्रिया सरोज ने किसे किया समर्पित?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Priya Saroj dedicated Rinku Singh innings to Father in Law: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बैटर रिंकू सिंह ने रविवार को खेले गए मैच में एक बार फिर ये साबित कर दिखाया कि क्यों उन्हें मैच फिनिश करने के लिए जाना और पहचाना जाता है।


लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जब उनकी टीम संघर्ष कर रही थी, तब अकेले के दम पर रिंकू ने टीम की पारी को संभाला और 155 रन के स्कोर बनाने में मदद की। मैच में रिंकू को चीयर करने के लिए उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी मौजूद थीं। उन्होंने रिंकू की इस पारी को लेकर बताया कि ये पारी उनके ससुर यानी रिंकू के पिता के लिए थी।

रिंकू के पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रिया

दरअसल, केकेआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रिया सरोज रिंकू को चीयर करते हुए नजर आईं। वीडियो में उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं और आज जो उन्होंने खेला है यह हमारे ससुर जी के लिए हैं। हम आज उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। यह उनके लिए ही है। "


बता दें कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन टी20 विश्व कप 2026 के दौरान 27 फरवरी को हुआ। उनको स्टेज 4 लिवर कैंसर था।

रिंकू सिंह की आईपीएल की बेस्ट पारी

केकेआर की ओर से रिंकू ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेली। 51 गेंद का सामना करते हुए 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से उन्होंने नाबाद 83 रन बनाए। उ्होंने कैमरन ग्रीन (34) के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 और सुनील नारायण (नाबाद 4) के साथ 8वें विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की नाबाद साझेदारी की।

उनके अलावा रहाणे 10 ही रन बना सके। रिंकू की इस पारी से केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन तक पहुंच सका। बाद में सुपर ओवर में मैच पहुंचा, जहां भी रिंकू ने सुपर ओवर में चौका लगाकर अपनी टीम को मैच जिताया। इस मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए रिंकू को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।