रंगों के पर्व पर गरीब परिवारों में बिखेरे खुशियों के रंग, बांटा मिष्ठान्न

March 26, 2024

 रंगों के पर्व पर गरीब परिवारों में बिखेरे खुशियों के रंग, बांटा मिष्ठान्न

बैरागढ़ में गुरूकृपा सेवा समिति के सदस्यों अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निवर्हन किया। एफ वार्ड स्थित हरचूराम धाम दरबार में आयोजित समारोह में गरीब परिवारों के साथ होली मनाई गई।

गुरुकृपा सेवा समिति ने गरीब परिवारों को मिष्ठान्न वितरित किया।

संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में रगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। यहां की प्रमुख सामाजिक संस्था गुरूकृपा सेवा समिति ने रंगों के पर्व होली पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निवर्हन करते हुए गरीब परिवारों को मिष्ठान वितरित किया।




संस्था के सदस्यों ने होली स्पेशल मिठाई घेवर का भी वितरण किया। सिंधी समाज में होली पर घेवर खाना और खिलाने की परंपरा है। एफ वार्ड स्थित हरचूराम धाम दरबार में आयोजित समारोह में गरीब परिवारों के साथ होली मनाई गई। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गुरबानी ने इस मौके पर कहा कि त्यौहारों पर गरीब परिवारों के साथ खुशियां बांटने का अलग ही आनंद है। किसी गरीब के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने से पुण्य मिलता है। भाजपा नेता शेट्टी चंदनानी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है। इस मौके पर मनोहर वीधानी, दिनेश चंदनानी, लख्मीचंद नरियानी, राज मनवानी, राकेश शेवानी, शम्मी गंगवानी एवं भावना उदासी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

बाजार में सजी घेवर की दुकानें

होली पर संत हिरदाराम नगर बाजार में बड़ी संख्या में होली स्पेशल मिठाई घेवर की दुकानें लगाई गई थीं। इसके अलावा गुजिया एवं सेव की भी खूब बिक्री हो रही है। बाजार में रंग, गुलाल एवं पिचकारी भी दुकानें भी सजी नजर आईं। सुबह से युवाओं का हुजूम रंग खरीदने निकल पड़ा। युवाओं ने रंगों का पर्व उत्साह से मनाया। होटलों एवं रिसोर्ट में मस्ती भरे माहौल में रंग उड़ाया गया। सड़कों पर रंग लगाकर निकले युवाओं ने खूब मस्ती की। नवयुवक सभा एवं आरएसएस के स्वयंसेवकों ने सदस्यों के घर पर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदूभाई इसरानी के निवास पर मिलन समारोह हुआ। पंचायत ने दिवंगत सदस्यों के निवास पर जाकर स्वजनों को गुलाल लगाकर मिलन की परंपरा का निवर्हन किया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »