जशपुर पहुंचे सीएम साय : बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, होली मिलन समारोह में होंगे शामिल

March 25, 2024

 जशपुर पहुंचे सीएम साय : बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, होली मिलन समारोह में होंगे शामिल


सीएम विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर दौरे पर हैं। वहां पहुंचते ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से निकलकर वे टिकैतगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
 


छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय

जशपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रविवार को अपने गृह जिले जशपुर दौरे पर हैं। जहां पहुंचते ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से निकलकर वे टिकैतगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। जहां भाजपा नेताओं समेत भारी संख्या में आम जनता उपस्थित है।

चुनावी सभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपए के गबन के लगे आरोप का जिक्र करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, यह हमारा आरोप नहीं जांच एजेंसी का आरोप है। अगर पूर्व सीएम पाक साफ हैं तो उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। साथ सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि, बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है। इस त्योहार में दुश्मन भी गले मिलते हैं। मेरा प्रदेशवासियों से आग्रह है कि, सभी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं।

कवासी लखमा को बनाया बलि का बकरा

बस्तर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं और मिला हुआ टिकट वापस कर रहे हैं। कोई नहीं मिला तो कवासी लखमा को बलि का बकरा बना रहे हैं। बस्तर में चुनाव के बीच त्योहार मनाए जाने को लेकर सीएम श्री साय ने कहा कि, सबको चौकस किया गया हैं ताकि त्योहार शांति पूर्वक निपटे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »