नकुलनाथ के सामने बंटी, दिग्विजय सिंह के सामने कौन! जानिए 22 सीटों पर महामुकाबला

March 25, 2024

  नकुलनाथ के सामने बंटी, दिग्विजय सिंह के सामने कौन! जानिए 22 सीटों पर महामुकाबला


Loksabha chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। जानिए लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश मे कौन होगा आमने-सामने।



लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने भई अब तक 22 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारे हैं। अभी 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस पार्टी ने 1 सीट गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी (SP) लिए रिजर्व रखा है। जानिए किस प्रत्याशी का किससे होगा मुकाबला..
लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
भोपाल अरुण श्रीवास्तव आलोक शर्मा
छिंदवाड़ा नकुलनाथ बंटी साहू
इंदौर अक्षय कांति बम शंकर लालवानी
राजगढ़ दिग्विजय सिंह रोडमल नागर
सागर गुड्डू राजा बुंदेला राजबहादुर सिंह
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिंह
मंडला ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके
उज्जैन-आलोट महेश परमार अनिल फिरोजिया
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल सावित्री ठाकुर
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
नर्मदापुरम संजय (संजू) शर्मा दर्शन सिंह
रीवा नीलम मिश्रा जनार्दन मिश्र
रतलाम कांतिलाल भूरिया अनिता नागर सिंह चौहान
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर सुधीर गुप्ता
जबलपुर दिनेश यादव आशीष सिंह
बालाघाट सम्राट सारस्वत भारती पारधी

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस पार्टी ने शनिवार रात को सूची जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं एक महिला को भी टिकट दिया है। रीवा लोकसभा सीट से पूर्व विधायक नीलम मिश्रा का मुकाबला दो बार के सांसद जनार्दन मिश्रा से होगा। इंदौर लोकसभा सीट से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने इंदौर लोकसभा सीट से अक्षय कांति बम को टिकट दिया है।

4 जून को होगी मतगणना
मध्यप्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव 4 चरणों में होंगा। मध्यप्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर, 26 अप्रैल 7 सीट, 7 मई 8 सीट और 13 मई को 8 सीट पर मतदान होगा। जिसकी मतगणना 4 जून को होगी।

2019 में एक सीट ही जीत पाई थी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव 2019 की बात की जाए, तो मध्यप्रदेश की 29 सीटों में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस पार्टी एक सीट पर ही विजय हासिल कर पाई। एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों पार्टियां आमने-सामने चुनावी मैदान में हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »