रिलीज हुआ 'एनिमल' का टीजर, दमदार लगे रणबीर कपूर और अनिल कपूर, भरपूर एक्शन का वाद

September 27, 2023

 रिलीज हुआ 'एनिमल' का टीजर, दमदार लगे रणबीर कपूर और अनिल कपूर, भरपूर एक्शन का वाद


Animal Teaser Released Now रणबीर कपूर की अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनके फर्स्ट लुक ने पहले ही तहलका मचा रखा है। अब रणबीर कपूर के बर्थडे पर एनिमल का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। बॉबी देओल से पहले एनिमल से अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी किया गया था।



नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर की अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनके फर्स्ट लुक ने पहले ही तहलका मचा रखा है। अब रणबीर कपूर के बर्थडे पर एनिमल का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में रणबीर कपूर दमदार लग रहे हैं, तो अनिल कपूर का अंदाज कड़क है।

एक मिलियन के पार व्यूज

2 मिनट 56 सेकेंड का एनिमल का टीजर एक पल के लिए भी पलक झपकाना मुश्किल कर देता है। रिलीज के एक घंटे के अंदर ही एनिमल के टीजर को सिर्फ यूट्यूब पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और ये लगातार बढ़ रहा है।
दमदार रणबीर और कड़क अनिल कपूर

एनिमल में रणबीर कपूर एक अमीर खानदान में पैदा हुए शख्स का किरदार निभा रहे हैं। जिसकी दुनिया बाहर से तो सोने की लगती है, लेकिन अंदर से पूरी तरह अंधेरे से भरी हुई है। फिल्म में अनिल कपूर, रणबीर कपूर के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसे अपना बेटा रत्तीभर भी पसंद नहीं।


एनिमल ने किया भरपूर एक्शन का वादा

एनिमल के कई सीन्स में अनिल कपूर एक गुस्सैल पिता के किरदार में नजर आते हैं और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। वहीं, रणबीर कपूर ऐसे किरदार में हैं, जिसे भले उसके पिता पसंद नहीं करते, लेकिन वो उनके खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकता। एनिमल भरपूर एक्शन का वादा करती हैस क्योंकि फिल्म की कहानी बदले के इर्द- गिर्द घूमती है। एनिमल में रणबीर का किरदार अपने पिता की मौत का बदला लेता है और उसका खूंखार अवतार देखने को मिलता है।


बॉबी देओल हैं सरप्राइज

रश्मिका मंदाना की बात करें तो एनिमल के टीजर की शुरुआत उनसे ही होती है। फिल्म में रणबीर संग उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। बॉबी देओल सबसे आखिर में दिखाई देते हैं और बिना कुछ कहे सब कुछ कह जाते हैं। एनिमल में बॉबी देओल सबसे बड़ा सरप्राइज होने वाले हैं, क्योंकि डायरेक्टर ने सबसे ज्यादा सस्पेंस उनके किरदार पर ही बना रखा है।
इन स्टार्स का फर्स्ट लुक आया सामने

बॉबी देओल से पहले एनिमल से अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब तक सबसे अलग लुक में अनिल कपूर नजर आए थे। वहीं, रश्मिका मंदाना का सिंपल हाउस वाइफ लुक देखने को मिला था।
फिल्म के डायरेक्टर

एनिमल अपनी अनाउंसमेंट से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म है। ऐसे मेंदर्शक उनका अगला कमाल देखने के लिए उतावले है। एनिमल को संदीप वांगा रेड्डी डायरेक्टर कर रहे हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »