कर्नाटक पुलिस ने श्री राम सेना के संस्थापक के खिलाफ केस दर्ज किया, हेट स्पीच से जुड़ा है मामला

September 22, 2023

 कर्नाटक पुलिस ने श्री राम सेना के संस्थापक के खिलाफ केस दर्ज किया, हेट स्पीच से जुड़ा है मामला


कर्नाटक पुलिस ने दूसरे धर्मों के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार (22 सितंबर) को बताया कि यह मामला हेट स्पीच से जुड़ा है। प्रमोद मुथालिक के खिलाफ धर्म जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए केस दर्ज किया गया है।
कर्नाटक पुलिस ने श्री राम सेना के संस्थापक के खिलाफ केस दर्ज किया
HIGHLIGHTSकोर्ट ने अंजुमन-ए-इस्लाम की याचिका रद्द की
जो गणेश उत्सव का विरोध करते हैं, वे देशद्रोही- मुथालिक

हुबली, एजेंसी। कर्नाटक पुलिस ने दूसरे धर्मों के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार (22 सितंबर) को बताया कि यह मामला हेट स्पीच से जुड़ा है।

प्रमोद मुथालिक के खिलाफ धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए केस दर्ज किया गया है। इसमें आईपीसी की धारा 153 (ए) और धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए 295 (ए) के तहत हुबली उपनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था।

हेट स्पीच को लेकर नगर निगम के सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर गौड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि प्रमोद मुथालिक ने गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान ईदगाह मैदान में नफरती भाषण दिया था।


अंजुमन-ए-इस्लाम की याचिका रद्द

इससे पहले, हुबली ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने को लेकर कोर्ट में धार्मिक संस्था अंजुमन-ए-इस्लाम ने विरोध किया था। हालांकि, कोर्ट ने अंजुमन-ए-इस्लाम की याचिका रद्द कर दी थी। दरअसल, हुबली नगर निकाय ने ईदगाह मैदान में तीन दिनों तक गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी थी।
जो गणेश उत्सव का विरोध करते हैं, वे देशद्रोही- मुथालिक

मीडिया से बात करते हुए प्रमोद मुथालिक ने कहा था, "जो लोग गणेश उत्सव का विरोध करते हैं, वे देशद्रोही हैं। अंजुमन संस्था की बदनीयती खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने देश के बंटवारे की साजिश रची। हिंदू समुदाय मस्जिदों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने की क्षमता रखता है। यहां तक ​​कि उनकी प्रार्थना में भी खलल पड़ सकता है। हम रानी चन्नम्मा ईदगाह मैदान में नमाज की अनुमति नहीं देने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। यह पाकिस्तान या निजी संपत्ति नहीं है।"

इस बीच ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाया गया। मैदान में गणेश प्रतिमा को 19 सितंबर को धूमधाम से स्थापित किया गया था और 21 सितंबर को जलाशय में विसर्जित किया गया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »