'भारत हमेशा अफगान के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध', रुचिरा कंबोज UNSC में बोलीं-अफगानिस्तान में स्थिति अभी भी चिंता का विषय

December 20, 2023

 'भारत हमेशा अफगान के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध', रुचिरा कंबोज UNSC में बोलीं-अफगानिस्तान में स्थिति अभी भी चिंता का विषय


India- Afghanistan संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज (Permanent Representative of India Ruchira Kamboj) ने अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में चल रहे मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए कहा अफगानिस्तान में स्थिति अभी भी चिंता का विषय है। बिगड़ती मानवीय स्थिति अक्टूबर 2023 के भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज

 संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अफगानिस्तान के लोगों की समस्याएं और भारत की उसके प्रति प्रतिबद्धता को संयुक्त राष्ट्र के सामने रखी। अफगानिस्तान जो पहले से ही आतंकवाद और प्राकृतिक आपदाओं जैसी बाधाओं से जूझ रहा है। रुचिरा कंबोज ने भारत की तरफ से "अटूट प्रतिबद्धता" दोहराई है और देश के लिए निरंतर अंतरराष्ट्रीय ध्यान और समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया है।

कंबोज ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अफगानिस्तान की स्थिति पर जानकारी देते हुए यह कहा, "अफगानिस्तान के एक करीबी पड़ोसी के रूप में, वहां के लोगों के मित्र के रूप में और अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी रखने वाले एक देश के रूप में, मुझे परिषद के समक्ष निम्नलिखित टिप्पणियां रखने की अनुमति दें।"

अफगानिस्तान की स्थिति पर डाला प्रकाश

उन्होंने अक्टूबर 2023 में आए भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण बिगड़ती मानवीय स्थितियों के बारे में विशेष चिंता व्यक्त करते हुए अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में चल रही चिंताओं पर प्रकाश डाला। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस साल की शुरुआत में अक्टूबर में पश्चिमी अफगानिस्तान में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में 320 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।
'अफगानिस्तान में स्थिति अभी भी चिंता का विषय'

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में चल रहे मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए कहा, "अफगानिस्तान में स्थिति अभी भी चिंता का विषय है। बिगड़ती मानवीय स्थिति, अक्टूबर 2023 के भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »