Showing posts with label Videsh. Show all posts
Showing posts with label Videsh. Show all posts
 मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ युद्ध का Phase-2, तेहरान पर मिसाइल अटैक; ईरान ने भी दिया जवाब

मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ युद्ध का Phase-2, तेहरान पर मिसाइल अटैक; ईरान ने भी दिया जवाब

 मिडिल ईस्ट में शुरू हुआ युद्ध का Phase-2, तेहरान पर मिसाइल अटैक; ईरान ने भी दिया जवाब



इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष ने नया मोड़ ले लिया है। इजरायल ने घोषणा की है कि यह युद्ध अब 'नए चरण' में प्रवेश कर गया है, जिससे आगे और चौंकाने वाली घटन ...और पढ़ें






 इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने उस समय एक भयावह मोड़ ले लिया, जब इजरायली वायुसेना द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमले किए गए। इजरायल की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है कि यह युद्ध अब एक 'नए चरण' में प्रवेश कर गया है, जिसमें अमेरिका का भी साथ मिल रहा है।


दरअसल, शुक्रवार को इजरायल-अमेरिका द्वारा तेहराभर में हुए भारी हमले के बाद इजरायल ने घोषणा की है कि उसने ईरान के खिलाफ अमेरिका के साथ शुरू किए गए युद्ध के "नए चरण" में प्रवेश कर लिया है।
अभी और चौंकाने वाली घटनाएं होंगी...

लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने एक टेलीविजन बयान में कहा, "आगे और भी चौंकाने वाली घटनाएं होंगी, जिनका मैं खुलासा नहीं करना चाहता।"
अमेरिका ने भी कसी कमर

वहीं, ईरान पर कार्रवाई को लेकर अमेरिका भी पूरी तरह तैयार है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी घोषणा की कि "ईरान और तेहरान पर सैन्य शक्ति में भारी वृद्धि होने वाली है।"
तेहरान लंबे युद्ध के लिए तैयार है...

इधर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही ऐसे उन्नत हथियार पेश करेगा, जिनका इस्तेमाल अभी तक संघर्ष में नहीं हुआ है।
एक बयान में, ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने चेतावनी दी कि ईरान के दुश्मनों को हमलों की अगली लहर में भीषण के लिए तैयार रहना चाहिए। ईरान की नई पहल और हथियार तैयार हैं।
 हवा में डगमगाया फिर छत से टकराकर क्रैश हुआ प्लेन, देखें वीडियो

हवा में डगमगाया फिर छत से टकराकर क्रैश हुआ प्लेन, देखें वीडियो

 हवा में डगमगाया फिर छत से टकराकर क्रैश हुआ प्लेन, देखें वीडियो



अमेरिका के एरिजोना के नॉर्थ फीनिक्स में एक कम्यूटर प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और स्टूडेंट समेत तीन लोग घायल हो ...और पढ़ें






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के एरिजोना में नॉर्थ फीनिक्स में एक कम्यूटर प्लेन क्रैश हो गया। ये प्लेन एक घर की छत से टकराने के बाद दूसरे घर के पिछले हिस्से में जा गिरा।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, प्लेन में मैकेनिकल खराबी आ गई थी और डियर वैली एयरपोर्ट पर लौटने की कोशिश करते समय क्रैश हो गया।
एरिजोना में कम्यूटर प्लेन क्रैश

प्लेन क्रैश वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक छोटा कम्यूटर प्लेन एरिजोना में क्रैश होता दिखाई दे रहा है। एक घर की खराब छत पर पाइपर PA-28 के हिस्से दिखे और छोटा, टूटा-फूटा एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद पास के आंगन में पड़ा हुआ था।


कम्यूटर प्लेन पूल और घर के उस हिस्से के बीच फंसा हुआ था जहां एक बेबी नर्सरी है। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।

ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन में सवार दो लोग एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और दूसरा स्टूडेंट, दोनों ही इस हादसे में घायल हो गए। ये प्लेन जिस घर पर गिरा, वहां रहने वाला एक शख्स भी घायल हो गया। तीनों घायलों को लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया।
क्रैश के बाद आस-पड़ोस के लोगों को खाली कराना पड़ा, क्योंकि हैजमैट क्रू उस भयानक जगह पर फ्यूल से भरी गंदगी को साफ करने में लगे थे।
 मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सीरिया में फुस्स हुई ईरानी मिसाइल बनी बच्चों के लिए खेल का सामान

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सीरिया में फुस्स हुई ईरानी मिसाइल बनी बच्चों के लिए खेल का सामान

 मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सीरिया में फुस्स हुई ईरानी मिसाइल बनी बच्चों के लिए खेल का सामान



अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया है। ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों से खाड़ी देशों पर हमले हुए, जिसमें पूर्वी सीरिया ...और पढ़ें








 अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने एक साथ कई खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी, जिससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई।


समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन से खाड़ी देशों में किए गए हमले के दौरान एक प्रोजेक्टाइल पूर्वी सीरिया के कामिशली के बाहरी इलाके में एक खुले मैदान में गिरा। सीरिया के ग्रामीण क्षेत्रों में ईरानी मिसाइल के मलबे से बच्चों सहित कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
मिसाइल के मलबे पर चढ़ता दिखा बच्चा

हैरानी की बात यह है कि लोग अपनी जान का परवाह किए बगैर उसके पास जा रहे हैं और खुद को खतरे में डाल रहे हैं। इस प्रोजेक्टाइल को एक लड़का बिना किसी डर भय के अपने हाथों से छूता और उस पर चढ़ता हुआ नजर आ रहा है और इस पर चढ़ भी रहा है। अगर किसी कारणवश यह फट जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।



4 मार्च, 2026 को सीरिया के कामिशली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरी ईरानी मिसाइल के पास बेफ्रिक होकर लोग खड़े होते नजर आए। लोग के अलावा वहां जानवर भी दिख रहे हैं।


मिडिल ईस्ट में क्यों है तनाव?

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा कर दिया है। ईरान बदला लेने के लिए न सिर्फ इजरायल बल्कि आस-पास के सभी देशों पर हमले कर रहा है। पूरे मध्य पूर्व में मिसाइल हमलों और मलबे की चपेट में आने से नागरिक हताहत हो रहे हैं।
 तेहरान और बेरूत पर तबाही मचा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह के गढ़ में रातभर दागी मिसाइल

तेहरान और बेरूत पर तबाही मचा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह के गढ़ में रातभर दागी मिसाइल

 तेहरान और बेरूत पर तबाही मचा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह के गढ़ में रातभर दागी मिसाइल



मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया है। इजरायल ने तेहरान में विस्फोटक हमला किया और बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। ...और पढ़ें





 मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अपने विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। इजरायल-अमेरिका और ईरान कोई भी जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है। कहीं मिसाइलें तो कहीं ड्रोन, ऐसा ही मंजर इन दिनों मिडिल ईस्ट में देखने को मिल रहा है।


वहीं, इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हमलों की चेतावनी देने की घोषण के कुछ घंटे बाद राजधानी तेहरान में विस्फोटक हमला किया। यह हमला एक व्यस्त खरीदारी वाली सड़क पर हुआ।
हिजबुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायल की सेना ने शुक्रवार को बताया कि उसने बेरूत में रात भर में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए। इजरायली सेना ने बेरूत में कमांड केंद्रों और बहुमंजिला इमारतों के साथ-साथ हिजबुल्लाह के उन ड्रोनों को रखने वाले एक ठिकाने को निशाना बनाया, जिनका उद्देश्य इजरायल पर हमला करना था।
इजरायली रक्षा मंत्रालय के अनुसार, "इन कमांड सेंटरों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह द्वारा आईडीएफ सैनिकों और इजरायल राज्य के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों को अंजाम देने और आगे बढ़ाने के लिए किया जाना था।"
इजरायल ने 26 बार किए हमले

इजरायली रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने अब तक लेबनान के बेरूत के दक्षिण में स्थित शिया मुस्लिम बहुल उपनगर दाहियेह पर 26 बार हमले किए हैं। इजरायल इस उपनगर को हिजबुल्लाह का गढ़ मानता है।

ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को लेकर रखी अपनी बात

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रंपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में बढ़ती गैस की कीमतों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता , जबकि युद्ध वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर रहा है। अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है।


वहीं, ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का माजाक उड़ाते हुए एक मामलू व्यक्ति बताए। ट्रंप ने कहा, "हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए।"
 ईरान के हमले में यूएई-जॉर्डन को भारी नुकसान, US-मेड रडार सिस्टम तबाह; सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें

ईरान के हमले में यूएई-जॉर्डन को भारी नुकसान, US-मेड रडार सिस्टम तबाह; सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें

 ईरान के हमले में यूएई-जॉर्डन को भारी नुकसान, US-मेड रडार सिस्टम तबाह; सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें




मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के साथ, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन में अमेरिकी निर्मित रडार सिस्टम को निशाना बनाया है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चल ...और पढ़ें









डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में टेंशन लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के हमले से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन को भारी नुकसान हुआ है। ईरान ने इन देशों के रडार सिस्टम को तबाह कर दिया है, जो कि अमेरिका के बनाए हुए थे।


अरब पेनिनसुला के मिलिट्री बेस से मिली नई सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि ईरान, मिसाइलों और ड्रोन का पता लगाने वाले US-मेड रडार को खत्म करके एयर डिफेंस को कमजोर कर रहा है।
ईरान का रडार सिस्टम पर निशाना

सोमवार को ली गई एक सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि ईरान ने US-इजरायली हमलों के शुरुआती दिनों में जॉर्डन में एक अमेरिकन THAAD मिसाइल बैटरी के रडार सिस्टम पर हमला किया और उसे तबाह कर दिया।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड अरब अमीरात में दो जगहों पर ऐसे ही रडार सिस्टम वाली बिल्डिंग्स पर भी हमला हुआ, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि इक्विपमेंट डैमेज हुआ या नहीं।


क्यों जरूरी है रडार सिस्टम?

रडार हाई-एंड मिसाइल इंटरसेप्टर सिस्टम के लिए एक जरूरी एलिमेंट है, जिसका इस्तेमाल बैलिस्टिक मिसाइलों को उनके टारगेट की ओर उड़ते समय एंगेज करने और खत्म करने के लिए किया जाता है।

US आठ THAAD बैटरी ऑपरेट करता है, जबकि UAE दो और सऊदी अरब एक ऑपरेट करता है। यह एक जॉर्डन में मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर थी, जो ईरान से 500 मील से ज्यादा दूरी पर है।