52 वर्ष डेनमार्क पर शासन करने वाली महारानी माग्ररेथ द्वितीय छोड़ेंगी राजगद्दी, बेटे फ्रेडरिक होंगे अगले उत्तराधिकारी

December 31, 2023

 52 वर्ष डेनमार्क पर शासन करने वाली महारानी माग्ररेथ द्वितीय छोड़ेंगी राजगद्दी, बेटे फ्रेडरिक होंगे अगले उत्तराधिकारी


डेनमार्क की महारानी माग्ररेथ द्वितीय (Queen Margrethe II) ने राजगद्दी छोड़ने की रविवार को घोषणा की। 52 वर्षों तक डेनमार्क की महारानी के रूप में शासन करने वाली माग्ररेथ द्वितीय 14 जनवरी को पद छोड़ेंगी। उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक उनके उत्तराधिकारी होंगे। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने कर्तव्य के प्रति उनके दीर्घकालिक समर्पण के लिए महारानी माग्ररेथ द्वितीय रानी को धन्यवाद दिया।
डेनमार्क पर शासन करने वाली महारानी माग्ररेथ द्वितीय छोड़ेंगी राजगद्दी। 
डेनमार्क पर शासन करने वाली महारानी माग्ररेथ द्वितीय छोड़ेंगी राजगद्दी
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर महारानी ने की राजगद्दी छोड़ने की घोषणा


 डेनमार्क की महारानी माग्ररेथ द्वितीय (Queen Margrethe II) ने राजगद्दी छोड़ने की रविवार को घोषणा की। 52 वर्षों तक डेनमार्क की महारानी के रूप में शासन करने वाली माग्ररेथ द्वितीय 14 जनवरी को पद छोड़ेंगी।

महारानी ने लाइव टीवी पर की राजगद्दी छोड़ने की घोषणा

महारानी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने भाषण में लाइव टीवी पर यह घोषणा की। वह यूरोप की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी हैं। उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक उनके उत्तराधिकारी होंगे। 83 वर्षीय महारानी माग्ररेथ द्वितीय अपने पिता किंग फ्रेडरिक X (King Frederik X) की मृत्यु के बाद 31 साल की उम्र में 14 जनवरी 1972 को राजगद्दी पर बैठी थीं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद रचा इतिहास

सितंबर 2022 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद वह यूरोप में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी बन गईं। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने कर्तव्य के प्रति उनके दीर्घकालिक समर्पण के लिए महारानी माग्ररेथ द्वितीय रानी को धन्यवाद दिया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »