पुंछ के बलिदानियों को CJI चंद्रचूड़ ने किया याद

December 25, 2023

 सीजेआई ने कहा कि हमने कुछ दिन पहले अपने सेना के चार सदस्यों को खो दिया है इसलिए जब हम क्रिसमस मनाएं तो हमें उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो सीमाओं पर इस ठंड का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि हम सुबह आराम से उठते हैं और हमारा देश सुरक्षित रहता है क्योंकि ये जवान सीमा पर होते हैं।


 क्रिसमस डे कार्यक्रम को संबोधित करते सीजेआई।

 देशभर में आज क्रिसमस काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में क्रिसमस डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक बड़ा बयान दिया। सीजेआई ने लोगों से एक खास अपील भी की।

बलिदान सैनिकों को अपनी यादों में रखें लोग

सीजेआई ने कहा कि हमने कुछ दिन पहले अपने सेना के चार सदस्यों को खो दिया है, इसलिए जब हम क्रिसमस मनाएं, तो हमें उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए जो सीमाओं पर इस ठंड का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सुबह आराम से उठते हैं और हमारा देश सुरक्षित रहता है, क्योंकि ये जवान सीमा पर होते हैं। सीजेआई ने कहा कि हम जो भी करें, हमारी यादों में ये सैनिक होने चाहिए।

क्रिसमस सोंग भी गाया

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में क्रिसमस दिवस कार्यक्रम में क्रिसमस का गीत भी गाया। सीजेआई के साथ अन्य लोगों ने भी क्रिसमस का गीत गाया।

सेना प्रमुख आज राजौरी में

सीजेआई का बयान उस समय आया है, जब भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे चार सैनिकों के बलिदान होने के बाद आज राजौरी सेक्टर का दौरा कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते ही पुंछ में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैन्यकर्मी बलिदान हो गए थे, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »