रामेश्वर शर्मा के घुटने तोड़ने के बयान पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सुनाया रामधुन पे रामभजन...

November 24, 2021



 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...

भोपाल@ भोपाल की हुज़ूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलखेड़ा में एक स्कूली कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा था कांग्रेसी अगर इधर आए तो उनके घुटने तोड़ दो, के बयान के बाद कांग्रेस विधायक रामेश्वर शर्मा पर हमलावर हो गई और पूर्व भाजपा विधायक और अब कांग्रेस नेता जीतेन्द्र डागा अपने 300 समर्थकों के साथ कलखेड़ा गाँव मे जाकर रामेश्वर शर्मा को चुनोती देते हुए कहा, में तुम्हारे क्षेत्र में आया हूँ हिम्मत हो तो मेरे घुटने तोड़ो। इसी के विरोध में आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज हज़ारो समर्थकों के साथ रामधुन पर रामभजन गाकर विधायक रामेश्वर शर्मा की सदबुद्धि कि ईश्वर से प्रार्थना की।

भोपाल की पुरानी विधानसभा (मिंटो-हाल) में आज राज्यसभा  सांसद दिग्विजय सिंह के आव्हान पर हज़ारो समर्थक जुटे। प्रदेश एवं भोपाल के बड़े नेताओं के बीच दिग्विजय सिंह ने पहले मिंटो हाल परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हज़ारो  कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास सेवा-सदन की तरफ कूच करने चल दिए रास्ते मे दिग्विजय सिंह ढोल-मंजीरों के साथ चल रहे भजन-मंडली और कार्यकर्ताओं के साथ रामधुन पर राम-भजन गाते चल रहे थे एवं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की सदबुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। दिग्विजय सिंह की रामधुन पैदल-यात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास पर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त करके सेवा-सदन को छावनी बना दिया था एवं मीडियाकर्मियों को भी बेरिकेट्स लगाकर अंदर जाने से रोक दिया था। दिग्विजय सिंह अपने हज़ारो समर्थकों के साथ रामेश्वर शर्मा के निवास स्थल पर जाकर रामधुन पर रामभजन गाते रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह का अपने निवास-स्थल सेवा-सदन पर भव्य स्वागत की पूरी तैयारी करके रखी थी।


Share this

Related Posts

Previous
Next Post »