भोपाल की पूर्व महापौर रह चुकी विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया...

March 02, 2022



 भोपाल@ आख़िरकार कांग्रेस हाई-कमान ने मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का एलान कर दिया। भोपाल की पूर्व महापौर और कांग्रेस की हर मोर्चे पर सक्रिय नेत्री विभा पटेल को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं कांग्रेस हाई-कमान ने विभा पटेल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं विभा पटेल मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष-पद से हटाई गई अर्चना जायसवाल का स्थान ग्रहण करेंगी।


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की समर्थक मानी जाने वाली विभा पटेल हर मुद्दे पर भाजपा-सरकार के खिलाफ मैदान में डटी रहती हैं कांग्रेस के हर प्रदर्शन में विभा पटेल सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस-अध्यक्ष पद के दावेदारों में रश्मि पवार, कविता पांडे, और नूरी खान भी मैदान में थी लेकिन कांग्रेस हाई-कमान ने विभा पटेल के नाम पर मोहर लगा दी हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला-कांग्रेस नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने विभा पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »