रजनीकांत की फिल्म हुई पाई-पाई की मोहताज, विवादों के बाद भी बस इतनी कमाई

February 13, 2024

 रजनीकांत की फिल्म हुई पाई-पाई की मोहताज, विवादों के बाद भी बस इतनी कमाई


रजनीकांत की फिल्मों का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है लेकिन इस बार लाल सलाम के साथ ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। 9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक पर रिलीज लाल सलाम की पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता हो गयी है। इंडिया और दुनिया में रजनीकांत की फिल्म ने कितने करोड़ कमाए चलिए देखते हैं।



Lal Salaam ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
HIGHLIGHTSलाल सलाम की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता
रजनीकांत की फिल्म की पांच दिनों में बस इतनी कमाई
इंडिया और वर्ल्ड वाइड नहीं चला लाल सलाम का सिक्का

सुपरस्टार रजनीकांत के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। जब भी उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, तो उनके फैंस उनके पोस्टर्स पर फूल और दूध चढ़ाते हुए ढोल-नगाड़ों और पूरे उत्साह के साथ एक्टर का स्वागत करते हैं।


'जेलर' के बाद एक बार फिर से तमिल फिल्म 'लाल-सलाम' के साथ रजनीकांत सिनेमाघरों में वापस लौट आए हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'लाल सलाम' वैलेंटाइन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म रिलीज से पहले काफी विवादों में भी घिर गयी थीं।


हालांकि, जोरदार प्रमोशन और विवादों का फायदा भी तमिल फिल्म 'लाल सलाम' को नहीं मिल पाया है और महज पांच दिनों के अंदर ही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हालत खस्ता हो गयी है।
इस बार रजनीकांत की फिल्म नहीं कर पाई कमाल


सुपरस्टार रजनीकांत की लास्ट रिलीज 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे, लेकिन वहीं कमाल बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सलाम' नहीं दिखा पा रही है। तमिल ओरिजिन ने बनी इस फिल्म को दो भाषाओं तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है, लेकिन दोनों ही भाषाओं में इस फिल्म को थिएटर में ऑडियंस मिलना बेहद ही मुश्किल हो रहा है।

बीते शुक्रवार को 3.25 करोड़ से ओपनिंग करने वाली लाल सलाम पांच दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है। हर दिन इस फिल्म की कमाई घट रही है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाल सलाम ने रिलीज के पांचवें दिन पर तमिल भाषा में 1.04 करोड़ और तेलुगु भाषा में महज 25 लाख रुपए की कमाई की है।




इंडिया और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल

रजनीकांत की फिल्म की हालत सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही खराब नहीं है, बल्कि वर्ल्ड वाइड भी 'लाल सलाम' कछुए से ज्यादा धीमी चाल चल रही है। तमिल भाषा में इस मूवी ने अब तक 11.21 करोड़ और तेलुगु में 1.27 करोड़ का बिजनेस किया है।

लाल सलाम 5 डेज बिजनेस- वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 15.01 करोड़ रुपए
इंडिया नेट कलेक्शन- 12.48 करोड़ रुपए
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 12.1 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन - 3 करोड़ रुपए
तमिल भाषा टोटल कलेक्शन- 11.21 करोड़ रुपए / 1.04 करोड़ रुपए
तेलुगु भाषा कलेक्शन- 1.27 करोड़ रुपए/ 25 लाख

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' की टोटल कमाई 12.48 करोड़ तक की हुई है, तो वहीं वर्ल्ड वाइड ये मूवी अब तक सिर्फ 15 करोड़ ही कमा पाई है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में रजनीकांत के अलावा विष्णु विशाल, विक्रांत और विघ्नेश सहित कई एक्टर्स ने अहम भूमिका निभाई। आपको बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। रजनीकांत को ट्रेलर देखने के बाद कुछ लोग 'संघी' कहकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »