भारत को इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव की जरूरत, पूर्व कप्तान ने दी अहम सलाह
IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे।

IND vs ENG Live Score: भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल के टिकट के लिए जंग आज
India vs England T20 World Cup Semi-final 2 LIVE score। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे। इससे पहले 2022 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड आमने-सामने थे।
उल्लेखनीय है कि 2022 और 2024 में इन दोनों टीमों में से जो विजेता बना, उसने आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया। इंग्लैंड ने 2022 और भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। बहरहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को जो विजेता बनेगा, उसका फाइनल में सामना न्यूजीलैंड से होगा। कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 43 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत-इंग्लैंड में से जो भी टीम दूसरा सेमीफाइनल मैच जीतेगी, वो फाइनल में जगह बना लेगी।
IND vs ENG Live: कुलदीप यादव को देना चाहिए मौका
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने गुजारिश की है कि भारत को सेमीफाइनल में कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। पूर्व कप्तान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव का रिकॉर्ड शानदार है। ऐसे में वो रणनीतिक रूप से जगह पाने के मजबूत दावेदार हैं।
IND vs ENG: कार्तिक की गौतम को 'गंभीर' सलाह
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हेड कोच गौतम गंभीर को अहम सलाह दी है। कार्तिक ने कहा, 'वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आपको खिलाड़ियों पर भरोसा करना होता है, जिन्होंने आपको यहां पहुंचाया। मेरा मानना है कि भारत को अभिषेक और संजू की जोड़ी के साथ सेमीफाइनल में खेलना चाहिए। बड़े दिन पर वो आपको सफलता दिला सकते हैं।' भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।
IND vs ENG: भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होगा?
देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर पाती है कि नहीं। अभिषेक शर्मा खराब दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव आज उन्हें बाहर करने का बोल्ड फैसला लेंगे या नहीं। अगर ऐसा होता है तो रिंकू सिंह की प्लेइंग 11 में वापसी होगी और भारत का बल्लेबाजी क्रम संतुलित नजर आएगा।
IND vs ENG Live: मैच अगर बारिश में धुला तो...
भारत और इंग्लैंड के बीच अगर मुकाबला बारिश के कारण धुला तो थ्री लायंस फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड की टीम सुपर-8 राउंड में शीर्ष स्थान पर थी जबकि भारत दूसरे स्थान पर था। वैसे, सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। ऐसे में अगर गुरुवार को मैच नहीं होता है तो शुक्रवार को मुकाबला खेला जाएगा। अगर गुरुवार को मैच बीच में रुकता है तो शुक्रवार को उसी के आगे से जारी किया जाएगा। मैच का नतीजा पाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। रिजर्व डे के दिन 120 मिनट का अतिरिक्त खेल भी उपलब्ध होगा, लेकिन यह जरूरत पर निर्भर करेगा। प्रत्येक टीम को 10 ओवर बल्लेबाजी करना अनिवार्य है तभी मैच का नतीजा निकल सकेगा। अगर दोनों दिन मैच बारिश के कारण धुला तो फिर इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा और 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
IND vs ENG Live: भारत को फील्डिंग में सुधार की दरकार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अपनी सबसे बड़ी गलती सुधारने की जरूरत है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 13 कैच टपकाए हैं, जो कि सभी टीमों में सबसे ज्यादा हैं। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने स्वीकार किया कि कैच छोड़ना चिंता का विषय है। मोर्केल ने कहा, 'कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसा नहीं कि हम इसकी ट्रेनिंग नहीं करते। हमारा फील्डिंग पर काफी ध्यान है और लड़के इस पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं। कभी यह मानसिकता वाली चीज होती है? मैं इसका जवाब नहीं दे सकता।'
IND vs ENG Live: भारतीय ऑलराउंडर से रहना चौकन्ना
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले अहम सलाह दी है। ब्रॉड ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड को भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से चौकन्ना रहने की जरूरत है। ब्रॉड ने कहा, 'अगर भारत ने पहले 10 ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया तो हार्दिक पांड्या बड़ा खतरा बन जाएंगे। जब वो क्रीज पर आते हैं, तो विश्वास से भरे होते हैं। उनका अपना एक औरा है और उन पर उनका ईगो सकारात्मक है। उनका मानना है कि वो काम को अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। वो बिना किसी प्रयास के लंबे-लंबे शॉट जमाते हैं। इंग्लैंड को इस पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है।'
IND vs ENG Head to Head Live: भारत का पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने इसमें से 17 जीते जबकि इंग्लैंड को 12 में जीत मिली। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यहां भारत ने 3-2 की बढ़त बना रखी है। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत ने सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से 5 जीते जबकि दो में शिकस्त सहनी पड़ी। वहीं, इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम पर कुल छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। अंग्रेजों ने यहां तीन मैच जीते जबकि इतने ही गंवाएं।
IND vs ENG Live: वानखेड़े पर रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा जरा सा भारी है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 4 मैच जीते जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 मैच जीते। भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योकि दोनों टीमों का हाल काफी हद तक एक जैसा है।
IND vs ENG: खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में किसी प्रकार की गलती नहीं करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए कड़ा अभ्यास किया।
IND vs ENG Live Score: भारत सेमीफाइनल के लिए तैयार
भारतीय टीम आइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।