भारत-इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका! T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी होगी किसके नाम? पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी

भारत-इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका! T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी होगी किसके नाम? पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी



ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उन दो टीमों के नाम बताए हैं, जो फाइन ...और पढ़ें





भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि भारत और साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ती हुई दिखाई देने वाली हैं। यही नहीं उन्होंने भारत को चेतावनी भी दी है।


मैक्ग्रा का कहना है कि भारत को इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि भारतीय टीम को बढ़त है और वे फाइनल में पहुंच सकते हैं। टीम इंडिया के एक समय पर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने पर सवाल खड़े होने लगे थे। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी की वजह से भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब मैक्ग्रा का भी मानना है कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम फाइनल खेलती हुई दिखेगी।

ग्लेन मैक्ग्रा ने की भविष्यवाणी

ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा, "इंग्लैंड एक खतरनाक टीम है और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, तो वे कुछ भी कर सकते हैं। वे भाग्यशाली भी रहे हैं क्योंकि नेपाल के खिलाफ हार भी सकते थे। इटली के खिलाफ मुकाबला करीबी था। इस वजह से उन्होंने जीत के तरीके ढूंढ़ लिए हैं। ऐसे में उन्हें सेमीफाइनल में आत्मविश्वास भी मिलेगा। अगर भारत और इंग्लैंड की टीम अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाती है, तो भारत को फाइनल में पहुंच जाना चाहिए। फाइनल के लिए मेरी दो पसंदीदा टीमें भारत और साउथ अफ्रीका होंगी।"
साउथ अफ्रीका बेहतरीन टीम: मैक्ग्रा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने आगे कहा, "कुछ समय पहले मैंने कहा था कि साउथ अफ्रीका टी20 क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगी। उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं और बहुत ही मजबूत गेंदबाजी अटैक भी है। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मुझे उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका इस मैच में जीत हासिल करेगा। जब भी साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरती है, तो वे अच्छा खेल दिखाते हैं और शानदार जीत हासिल करते हैं। हालांकि, ऐसा क्यों होता है, ये मुझे भी नहीं पता है।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »