Showing posts with label Sports. Show all posts
Showing posts with label Sports. Show all posts
तिलक वर्मा की बल्‍लेबाजी के बाद गेंद से चमके अश्वनी कुमार, 4 हार के बाद मुंबई को मिली जीत

तिलक वर्मा की बल्‍लेबाजी के बाद गेंद से चमके अश्वनी कुमार, 4 हार के बाद मुंबई को मिली जीत

तिलक वर्मा की बल्‍लेबाजी के बाद गेंद से चमके अश्वनी कुमार, 4 हार के बाद मुंबई को मिली जीत


तिलक वर्मा के शतक के बाद अश्वनी कुमार की आग उगलती गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में दूसरी जीत मिल गई है। ...और पढ़ें





 एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो तिलक वर्मा (101*) के ताबड़तोड़ शतक के बाद अश्वनी कुमार (4) की आग उगलती गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में दूसरी जीत मिल गई है।

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और गुजरात को 200 रन का लक्ष्य दिया।


जवाब में गुजरात की टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। मुंबई ने 99 रन से यह मुकाबला जीता। यह मौजूदा सीजन की सबसे बड़ी जीत है। 4 हार के बाद मुंबई को जीत मिली है। इससे पहले उन्‍होंने इस सीजन का पहला मैच जीता था।
55 रन पर गंवाए 5 विकेट

200 रन चेज करने उतरी गुजरात की शुरुआत भी मुंबई की तरह ही खराब रही। 55 रन के भीतर गुजरात की आधी टीम पवेलियन जा चुकी थी। जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद पर ही साई सुदर्शन (0) का शिकार कर इस सीजन विकेट का खाता खोला। पिछले 5 मैच में भारतीय तेज गेंदबाज का विकेट का कॉलम खाली था। अगले ही ओवर में कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने जोस बटलर (5) को LBW आउट किया।

8वें ओवर में लगे 2 झटके

2 विकेट जल्‍दी गंवाने के बाद कप्‍तान शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ 20 गेंदों पर 35 रन की पार्टनरशिप की। अश्वनी कुमार ने इस साझेदारी को तोड़ा और गिल (14) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद नमन ले वॉशिंगटन (26) का बाउंड्री पर 'सुंदर' कैच लिया। इसी 8वें ओवर में मिचेल सेंटरन ने सुंदर के बाद ग्‍लेन फिलिप्‍स (6) का विकेट अपने खाते में जोड़ लिया।

अश्वनी कुमार ने झटके 4 विकेट

आधी टीम के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया (8) और शाहरुख खान (17) ने गुजरात की पारी को संभालने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। राशिद खान (4) भी सस्‍ते में आउट हुए। ये तीनों विकेट अश्वनी कुमार ने लिए। मुकाबले में अश्वनी कुमार ने कुल 4 विकेट चटकाए। इस दौरान वह किफायती भी रहे। अपने 4 ओवर में उन्‍होंने 6 की इकोनामी से 24 रन ही दिए।

मुंबई की खराब शुरुआत

इससे पहले मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 50 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले क्विंटन डिकॉक इस बार 11 गेंदों में 13 रन बनाकर लौट गए। इसके पहले डेब्‍यू कर रहे दानिश मालेवार भी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 15 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बीच नमन धीर ने जिम्मेदारी संभाली और 45 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को संभाला।

तिलक ने खेली तूफानी पारी

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पिछली पांच पारियों में संघर्ष करने वाले तिलक ने इस मुकाबले में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने आक्रामक अंदाज दिखाया और 224.44 की स्ट्राइक रेट से रन जुटाए।


तिलक का यह इस सीजन का पहला शतक रहा। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस 200 रन के करीब पहुंचने में सफल रही। जब टीम शुरुआती विकेट गंवाकर दबाव में थी, तब तिलक ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों का सामना किया और वह 15 रन ही बना सके।

IPL में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक100 (37) - यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, ब्रेबोर्न, 2010
101* (38) - डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013
103* (63) - बेन स्टोक्स (RPS) बनाम GL, पुणे, 2017
101* (45) - तिलक वर्मा (MI) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
IPL की पारी में डेथ ओवरों (16-20) में बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन71 (22) - क्विंटन डी कॉक बनाम KKR, नवी मुंबई 2022
69 (21) - टिम डेविड बनाम CSK बेंगलुरु, 2026*
68 (20) - आंद्रे रसेल बनाम CSK, चेन्नई, 2018
67 (23) - ऋषभ पंत बनाम SRH, दिल्ली, 2018
65 (24) - एबी डी विलियर्स बनाम KKR, शारजाह, 2020
65 (18) - तिलक वर्मा बनाम GT, अहमदाबाद, 2026*
IPL में MI के लिए सबसे तेज शतक45 गेंद- सनथ जयसूर्या बनाम CSK, वानखेड़े, 2008
45 गेंद- तिलक वर्मा बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
47 गेंद- कैमरून ग्रीन बनाम SRH, वानखेड़े, 2023
49 गेंद- सूर्यकुमार बनाम GT, वानखेड़े, 2023
पदार्पण नहीं रहा अच्छा

मुंबई के लिए इस मैच में दो युवा खिलाड़ियों दानिश मालेवार और कृष भगत ने आईपीएल में पदार्पण किया। दानिश ओपनिंग करने उतरे, लेकिन सिर्फ चार गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें कैगिसो रबादा ने आउट किया। कृष ने गेंदबाजी में छाप छोड़ी

रोहित आज भी नहीं खेल रहे

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बने। 12 अप्रैल को आरसीबी के विरुद्ध मुकाबले में उन्हें हैमस्टि्रंग में खिंचाव हुआ था, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। तब से वह कोई मैच नहीं खेल सके हैं। हालांकि, गुजरात के विरुद्ध मैच से पहले उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया था।

रबादा ने की घातक गेंदबाजी

गुजरात की ओर से कैगिसो रबादा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

सूर्या का बल्‍ला खामोश

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से अपनी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सूर्यकुमार का बल्ला टी-20 विश्व कप के बाद से खामोश है। आईपीएल 2026 में भी वह अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं, जिससे उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूर्यकुमार ने इस सीजन अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिनमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।


उन्होंने केकेआर के विरुद्ध 16, दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 51, राजस्थान रॉयल्स के सामने छह, आरसीबी के विरुद्ध 33 और पंजाब किंग्स के विरुद्ध खाता तक नहीं खोला। सोमवार को गुजरात टाइटंस के विरुद्ध भी वह सिर्फ 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनके छह मुकाबलों में से तीन मैच घरेलू मैदान पर खेले गए, लेकिन वहां भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके। ऐसे में सूर्यकुमार की लगातार खराब फार्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है।
पहला शतक और मुंबई की जीत, तिलक वर्मा का दिल हो गया गार्डन-गार्डन; इस तरह बयां की खुशी

पहला शतक और मुंबई की जीत, तिलक वर्मा का दिल हो गया गार्डन-गार्डन; इस तरह बयां की खुशी

पहला शतक और मुंबई की जीत, तिलक वर्मा का दिल हो गया गार्डन-गार्डन; इस तरह बयां की खुशी


मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा है कि वह अपना पहला आईपीएल शतक और टीम की जीत में योगदान देकर काफी खुश हैं। ...और पढ़ें






 मुंबई इंडियंस ने सोमवार को आईपीएल-2026 में हार का सिलसिला तोड़ दिया है। उसने गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में 99 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। बीते चार मैचों में लगातार हार झेलने वाली मुंबई की इस जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा जिन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक जमाया। इस जीत से तिलक काफी खुश नजर आए।


तिलक ने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके और सात छक्के मारे। ये मुंबई के लिए आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। मुंबई ने उनके इस शतक के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए। गुजरात सिर्फ 100 रनों पर ढेर हो गई और 99 रनों से मैच हार गई।

तिलक हुए गदगद

मैच के बाद तिलक ने कहा कि ये शतक उनके लिए स्पेशल है क्योंकि ये टीम की जीत में आया है जो मुंबई के लिए काफी अहम था। उन्होंने कहा, "जाहिर है, पहला शतक है इसलिए खास है। हमारे लिए ये काफी अहम है। हमारे पास यहां से ज्यादा समय नहीं था। हमारे लिए हर मैच अहम है। बीते पांच मैचों से मुझे पिच पर बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल रहा था। "

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए तिलक ने कहा, "आपने देखा होगा कि शुरुआत की 20 गेंदों पर मैं आराम से बल्लेबाजी कर रहा था और फिर मैं अपनी काबिलियत जानता था। मैं बस स्थिति देख रहा था और ये कि टीम की जरूरत क्या है।"

दबाव में खेला अलग खेल

तिलक ने शुरुआती 22 गेंदों पर 19 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद 23 गेंदों पर उन्होंने 82 रन बनाए। तिलक ने कहा कि उनके पास कई सारे शॉट्स हैं, लेकिन वह जरूरत के हिसाब से खेल रहे थे। तिलक ने कहा, "मेरे पास कई फैंसी शॉट्स हैं, लेकिन जब टीम दबाव में होती है तो आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा करना होता है और आज इसने मुझे अच्छे परिणाम दिए। नमन धीर के साथ मेरी साझेदारी अच्छी थी। नमन ने पॉजिटिव इंटेंट के साथ बल्लेबाजी की। उनको श्रेय जाता है।"
 'यह हार्दिक पांड्या की समस्या नहीं', बुमराह की गेंदबाजी पर बोले MI के कप्‍तान, युवाओं की थपथपाई पीठ

'यह हार्दिक पांड्या की समस्या नहीं', बुमराह की गेंदबाजी पर बोले MI के कप्‍तान, युवाओं की थपथपाई पीठ

 'यह हार्दिक पांड्या की समस्या नहीं', बुमराह की गेंदबाजी पर बोले MI के कप्‍तान, युवाओं की थपथपाई पीठ



जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस को अगले 4 मुकाबलों में हार मिली। ...और पढ़ें





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस को अगले 4 मुकाबलों में हार मिली। इसके बाद अब 5 बार की चैंपियन टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। सोमवार को नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से करारी शिकस्‍त दी। मौजूदा सीजन में यह किसी टीम की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ MI ने प्‍वाइंट्स टेबल में छलांग लगाई और टीम 9 से 7वें पायदान पर पहुंच गई। 6 मैच के बाद मुंबई के 4 अंक हैं।

घर के बाहर जीतना चुनौतीपूर्ण

जीत के बाद मुंबई के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "होम ग्राउंड से बाहर जाकर जीतना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। अहमदाबाद मुंबई इंडियंस के लिए अनुकूल मैदान नहीं रहा है, इसलिए यह जीत बेहद संतोषजनक है। तिलक वर्मा में जो प्रतिभा है, उन्हें ज्यादा सलाह की जरूरत नहीं है। अब समय आ गया था कि वह आकर प्रदर्शन करें। यह टीम के लिए, तिलक के लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत जरूरी था।"

बुमराह की गेंदबाजी पर बोले

पांड्या ने कहा, "काफी दिलचस्प बात यह है कि मैंने कई लोगों को यह पूछते देखा है कि जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से गेंदबाजी क्यों नहीं की, लेकिन उन्होंने नई गेंद से शायद 7 या 8 बार ही गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए यह हार्दिक पांड्या की समस्या नहीं है, बल्कि जस्सी की खासियत है। यह सही जगह पर और सही इरादे से गेंदबाजी करने की बात थी। युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन वाकई शानदार रहा।"

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा के शतक की बदौलत 20 ओवर में 199 रन बनाए। तिलक ने 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन की पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 45 रन बनाए। 200 रन चेज करने उतरी गुजरात 16वें ओवर में 100 रन पर सिमट गई। मुंबई की ओर से अश्वनी कुमार ने घातक गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। तिलक वर्मा को मैच का हीरो चुना गया।
 घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश में हैदराबाद

घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश में हैदराबाद

 घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश में हैदराबाद



सनराइजर्स हैदराबाद मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। दोनों टीम के अभी छह-छह अंक है, लेकिन सनराइज ...और पढ़ें





पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध होने वाले आईपीएल के मैच में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

दोनों टीम के अभी छह-छह अंक है, लेकिन सनराइजर्स का नेट रन रेट बेहतर है और इसलिए वह चौथे स्थान पर काबिज है। कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी लेकिन उसने धीरे-धीरे इसमें सुधार कर लिया है।

टीम से जुड़े कमिंस

कमिंस भी टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। सनराइजर्स की तरफ से पिछले दो मैच में अपेक्षाकृत कम चर्चित खिलाड़ियों प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने मौकों का पूरा फायदा उठाया है। राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध हिंगे के शानदार प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध इशान मलिंगा की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उसकी टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

बल्लेबाजी सनराइजर्स का मजबूत पक्ष रहा है लेकिन पिछले कुछ मैच में उसके प्रमुख बल्लेबाज जैसे ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बनाए रख पाए हैं। बल्लेबाजी में उसका दारोमदार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर है लेकिन इनके नहीं चल पाने पर उसके मध्यक्रम पर दबाव बढ़ जाता है।

विशेषकर हेनरिक क्लासेन को सारी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। मध्यक्रम में उसके अन्य बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
राहुल-निसंका से और अधिक योगदान की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं बना पाई है। केएल राहुल, पथुम निसंका और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं, लेकिन टीम को उनसे और अधिक योगदान की जरूरत है। पहले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर रिजवी पिछले तीन मैच में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय है।


हालांकि दिल्ली की गेंदबाजी में विविधता है और पिछले साल टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति के बावजूद उसके गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने किफायती गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता का बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया है। उन्होंने अब तक पांच मैचों में सात विकेट लिए हैं।

कप्तान अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी की है, लेकिन बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और टी नटराजन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल्ल ¨हगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लि¨वगस्टोन, इशान म¨लगा, का¨मदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।


दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसंका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी नगिदी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।
 वो है असली गुनहगार...', पूरी टीम 100 रन पर ढेर फिर भी गेंदबाजों पर फूटा कप्तान गिल का गुस्सा

वो है असली गुनहगार...', पूरी टीम 100 रन पर ढेर फिर भी गेंदबाजों पर फूटा कप्तान गिल का गुस्सा

 वो है असली गुनहगार...', पूरी टीम 100 रन पर ढेर फिर भी गेंदबाजों पर फूटा कप्तान गिल का गुस्सा




गुजरात टाइटंस की टीम को एमआई ने 99 रन से हराया और सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने गुजरात की हार का ठीकरा गेंदबाजों प ...और पढ़ें






 Gujarat Titans Captain Shubman Gill after Defeat: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार का जिम्मेदार अपनी टीम के गेंदबाजों को ठहराया। उनका मानना है कि मिडिल ओवर्स में गेंद से खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसका खामियाजा टीम को हार के तौर पर भुगतना पड़ा।


सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में कगिसो रबाडा के पावरप्ले में 3 विकेट लेने के बावजूद, एमआई की टीम ने 199 रन का स्कोर खड़ा किया।

एमआई की टीम के लिए तिलक वर्मा ने 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 45 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 100 रन पर सिमट गई और इस तरह एमआई ने 99 रन से ये मैच अपने नाम किया। मैच में मिली हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल काफी नाराज नजर आए।


Shubman Gill ने हार का मुजरिम गेंदबाजों को माना

दरअसल, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान गिल ने स्वीकार किया कि गुजरात की टीम मुंबई इंडियंस (MI) को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक रोकने में नाकाम रही, जबकि उन्होंने यह भी माना कि पिच का मिजाज थोड़ा धीमा और सुस्त था। ये एक ऐसी बात थी जिसे उनकी टीम ने मैच की शुरुआत में ही भांप लिया था। गिल ने साथ ही कहा,


"ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन लुटा दिए। इस तरह की विकेट पर, मुझे लगता है कि 160-170 का स्कोर बराबरी का होता। लेकिन मेरा मानना है कि इस मैच से हमारे लिए सीखने को बहुत कुछ है,"


जीटी (GT) के कप्तान ने कहा कि ये हार टीम के लिए सीखने का एक जरिया है, क्योंकि वे टूर्नामेंट में अपने आगामी बाहरी मैचों की तैयारी कर रहे हैं।

क्रिकविज के आंकड़ों के अनुसार, 99 रनों की ये हार आईपीएल में गुजरात टाइटंस की अब तक की सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले उनके सबसे खराब नतीजे 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 83 रनों की हार और 2024 में सीएसके के खिलाफ ही 63 रनों की हार थे।


गिल ने साथ ही कहा कि मेरा मतलब है, यह एक छोटी सी रुकावट है, लेकिन अब हमें बाहर कुछ मैच खेलने हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम फिर से जीत की राह पर वापसी करेंगे।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार का जिम्मेदार अपनी टीम के गेंदबाजों को ठहराया। उनका मानना है कि मिडिल ओवर्स में गेंद से खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसका खामियाजा टीम को हार के तौर पर भुगतना पड़ा।

गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

गिल ने हार के बाद खराब गेंदबाजी की बात कही। उन्होंने कहा,


मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा धीमा था। मुझे नहीं लगता कि हमने सही क्षेत्रों में गेंदबाजी की। लेंथ बॉल उतनी अच्छी तरह बल्ले पर नहीं आ रही थी; कुछ गेंदें आ रही थीं, कुछ नहीं, और कुछ नीची रह रही थीं। मेरा मानना है कि हम बीच के ओवरों में उस लेंथ पर ज्यादा निरंतरता के साथ गेंदबाजी कर सकते थे, जो हम नहीं कर पाए

गिल


उनसे जब ये पूछा गया कि क्या दूसरी पारी के दौरान परिस्थितियां बदल गई थीं? तो गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह (पिच) लगभग एक जैसी ही थी। अगर कुछ बदलाव हुआ भी, तो यह थोड़ी बेहतर ही हुई होगी क्योंकि मुझे लगता है कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब ओस थोड़ी ज्यादा थी।


अगर मैच की बात करें तो एमआई ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस को 99 रन से मात दी। पहले बैटिंग करते हुए तिलक वर्मना ने 45 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली। शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद एमआई ने डेथ ओवर्स में जोरदार वापसी की।


जवाब में गुजरात की टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। अश्वनी कुमार (4/24), मिचेल सैंटनर (2/16) और एएम गजनफर (2/17) ने गुजरात के बैटिंग यूनिट की कमर तोड़ दी और पूरी टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
 जीत के साथ मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, तीन टीमों को हुआ तगड़ा नुकसान

जीत के साथ मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, तीन टीमों को हुआ तगड़ा नुकसान

 जीत के साथ मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, तीन टीमों को हुआ तगड़ा नुकसान



IPL 2026 Points Table Latest: गुजरात टाइटंस को अपने घर में एमआई के हाथों 99 रन की करारी शिकस्त मिली। इस जीत के साथ एमआई को अंक तालिका में बड़ा फायदा म ...और पढ़ें







डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Latest IPL Points Table 2026: पिछली पांच पारियों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आखिरकार शानदार अंदाज में वापसी की। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि मुंबई टीम को जीत का तिलक भी लगाया।


तिलक ने केवल 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने 224.44 के स्ट्राइक रेट से रन जुटाए। ये इस सीजन का उनका पहला शतक रहा।
तिलक ने खेली नाबाद शतकीय पारी

दरअसल, तिलक ने पहली 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए, जबकि अगली 23 गेंदों में 15 बाउंड्री के जरिए 82 रन बना डाले। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद तिलक ने धैर्य और आक्रमण का संतुलन दिखाया। उनकी शानदार पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।
IPL 2026 Points Table Update

गुजरात बनाम एमआई मैच के बाद आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल के टॉप-5 पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ। पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर बरकरार है। आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम, चौथे और पांचवें स्थान पर हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम क्रमश: बनी हुई है।

गुजरात की टीम हार के बाद छठे पायदान पर ही है, जबकि जीत के बाद एमआई की टीम को नेट रन रेट में बड़ा फायदा मिला। मुंबई की टीम ने सीजन की अपनी दूसरी जीत के साथ 10वें पायदान से 7वें पायदान पर छलांग लगाई। उन्होंने इस दौरान केकेआर, एलएसजी और सीएसके को पछाड़ा।


जीत के बाद एमआई का नेट रन रेट +0.0067 का हो गया है, जो मैच से पहले -1.076 था। बता दें कि आज आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का दिल्ली कैपिटल्स से मैच है। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसके पास मौका होगा कि वो दो अंक के साथ अंक तालिका के टॉप-3 तक पहुंच सके।



IPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, इन तीनों को हुआ नुकसान

MI vs GT मैच में तिलक चमके

मुंबई ने 50 रन के भीतर तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक लगाने वाले क्विंटन डिकाक इस बार 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पदार्पण कर रहे दानिश मालेवार भी सिर्फ दो रन बनाकर लौट गए।


शुरुआती झटकों के बीच नमन धीर ने जिम्मेदारी संभाली और 45 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या भी 15 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद तिलक ने मोर्चा संभाला और गुजरात के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शाट लगाए। उनकी पारी में ताकत, टाइमिंग और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

गुजरात के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। 55 रन के भीतर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

गुजरात के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 14 रन ही बना सके, जबकि शाहरुख खान ने 17 रन का योगदान दिया। मुंबई के गेंदबाज अश्वनी कुमार ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए, जबकि गजनफर और सेंटनर ने दो-दो विकेट लिए।

दिन-ब-दिन कम हो रही सूर्य की चमक

मुंबई की टीम भले ही जीत गई, लेकिन भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी लय में नहीं पा सके। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यकुमार का बल्ला टी-20 विश्व कप के बाद से शांत है।


आईपीएल 2026 में एक अर्धशतक के अलावा वह अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं, जिससे उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। इस सत्र उनके स्कोर 16, 51, 6, 33, 0 और 15 रन रहे हैं। गुजरात के विरुद्ध भी वह 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार खराब फार्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है।


बुमराह को मिली पहली सफलता

अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आखिरकार इस सीजन की पहली सफलता मिल गई। आईपीएल के शुरुआती पांच मैचों में वह विकेट लेने में नाकाम रहे थे, लेकिन गुजरात के विरुद्ध उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।


बुमराह को आईपीएल में 146 गेंदों के बाद विकेट मिला, जबकि इस सीजन में 114 गेंदों के बाद पहली सफलता हाथ लगी।
रोहित अब भी बाहर

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बने। 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था, जिसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे। तब से वह कोई मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, गुजरात मैच से पहले उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया था।