होटल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में फंसा पाकिस्‍तानी क्रिकेटर, मिली कड़ी सजा

होटल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में फंसा पाकिस्‍तानी क्रिकेटर, मिली कड़ी सजा



पाकिस्‍तान क्रिकेट एक नए विवाद के कारण फिर आलोचनाओं से घिर गया है। एक क्रिकेटर पर होटल की महिला कर्मचारी के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में जुर्माना लगा ...और पढ़ें






 टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्‍तान क्रिकेट एक बार फिर विवादों से घिर गया है। एक खिलाड़ी पर आरोप है कि उसने होटल की महिला कर्मचारी से कथित छेड़छाड़ की। यही वजह है कि खिलाड़ी पर मोटा जुर्माना ठोका गया। वैसे खिलाड़ी का नाम अब तक सामने नहीं आ पाया है।


यह घटना श्रीलंका के कैंडी स्थित होटल की बताई जा रही है। पाकिस्‍तान ने सुपर-8 चरण का अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था। टेलीकॉम एशिया स्‍पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कैंडी स्थित गोल्‍डन क्राउन होटल में यह घटना घटी, जहां पाकिस्‍तान टीम रुकी हुई थी।
पाकिस्‍तानी क्रिकेटर पर आरोप

सूत्रों ने टेलीकॉम एशिया स्‍पोर्ट को बताया, 'पाकिस्‍तान के श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के मैच से पहले, एक खिलाड़ी ने महिला हाउसकीपिंग स्‍टाफ के साथ बद्तमीजी की। वो चिल्‍लाई और मदद के लिए गुहार लगाई। तब होटल स्‍टाफ उनके बचाव में आया और पाकिस्‍तान के टीम मैनेजर नावीद चीमा को पूरे मामले की जानकारी दी।'


रिपोर्ट के मुताबिक गोल्‍डन क्राउन होटल के वरिष्‍ठ अधिकारी खिलाड़ी के खिलाफ कथित सख्‍त एक्‍शन चाहते थे। हालांकि, नावीद चीमा ने क्रिकेटर की तरफ से होटल प्रबंधन से माफी मांगी और गलत हरकत के लिए प्‍लेयर पर जुर्माना लगाया। इस तरह मामले को अंदर की संभाला गया।

पीसीबी को लेना होगा कड़ा एक्‍शन

जहां खिलाड़ी की पहचान का खुलासा नहीं हुआ, वहीं यह मामला बंद नहीं होने वाला। खिलाड़ी को घर में कड़ी सजा झेलनी पड़ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अनुशासनात्‍मक समिति से पहले खिलाड़ी को फरमान जारी किया गया।


इस घटना ने पाकिस्‍तान के पूर्व विवादों को भी सामने ला खड़ा किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल बल्‍लेबाज हैदर अली को मैनचेस्‍टर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पाकिस्‍तान शाहीन के इंग्‍लैंड दौरे पर अली को दुष्‍कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, सबूतों के अभाव में उन्‍हें रिहा कर दिया गया था।


इसके अलावा टीम के मसाजर (मालिश करने वाला) मलंग अली पर मलेश‍िया दौरे के दौरान महिला कर्मचारी के बदसलूकी करने के कारण जुर्माना लगाया गया था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »