इंग्‍लैंड खेलेगा फाइनल', पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने सेमीफाइनल से पहले भारत के खिलाफ उगला जहर

 इंग्‍लैंड खेलेगा फाइनल', पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने सेमीफाइनल से पहले भारत के खिलाफ उगला जहर



भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। पूर्व पाकिस्‍तानी खिलाड़ी ने अनुमान लगाया ...और पढ़ें





पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा कि भारतीय टीम इंग्‍लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने में कामयाब नहीं होगी। बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्‍टेडियम पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।


लतीफ ने एक पाकिस्‍तानी शो पर बातचीत करते हुए कहा कि इंग्‍लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत को हरा देगी। पता हो कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच विजेता का फाइनल में सामना न्‍यूजीलैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था।
टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास

याद दिला दें कि भारत और इंग्‍लैंड का टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में पांच बार आमना-सामना हुआ है। दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत 2007 में हुई थी, जिसमें भारत ने 18 रन से जीत दर्ज की थी। युवराज सिंह के छह छक्‍के भला कौन ही क्रिकेट फैन भूल पाएगा। इसके बाद 2009 में दोनों टीमें भिड़ी, जहां भारत 3 रन से हार गया।

इसके बाद 2012 में दोनों टीमें आमने-सामने आईं, जहां भारत ने 90 रन से जीत दर्ज की। एक दशक बाद यानी 2022 में इंग्‍लैंड ने भारत को 10 विकेट से पटखनी दी। 2024 में भारत ने इंग्‍लैंड को मात देकर पिछली हार का बदला चुकता किया। टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में भारत ने 3-2 की बढ़त बना रखी है।

लतीफ का अनुमान

लतीफ ने कहा, 'इंग्‍लैंड सेमीफाइनल जीतेगा। वो मुश्किल परिस्थितियों में खेलकर आ रहे हैं। अगर दो-तीन बल्‍लेबाज चले तो वो मैच खींच ले जाएंगे। इंग्‍लैंड का मिडिल ऑर्डर मजबूत है। इंग्‍लैंड को अच्‍छी तरह मुंबई की परिस्थिति का अंदाजा है। अगर एक खिलाड़ी भी चला, तो भारत को हराने के लिए काफी होगा।'


बता दें कि पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स का भारत के खिलाफ जहर उगलना नया नहीं है। लतीफ से पहले मोहम्‍मद आमिर भी भारत के खिलाफ बोल चुके हैं और उसे सेमीफाइनल की रेस से बाहर बताकर अपना मजाक उड़वा चुके हैं। बावजूद इसके पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और भारत के खिलाफ बातचीत करने पर लगे हुए हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »