Showing posts with label Gwalior. Show all posts
Showing posts with label Gwalior. Show all posts

मुख्यमंत्री ने फीचर संपादक सुश्री सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया


रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र देशबंधु की फीचर संपादक सुश्री सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली प्रवास पर, छत्तीसगढ़ के हित के लिए करेंगे प्रयास


रायपुर- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 14 जून और 15 जून को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 जून को दोपहर 2.50 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे यहां से छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे।

सरकारी कार्यक्रम में गुटबाजी, मंच पर दिग्विजय की फोटो, गायब रहे सिंधिया

गुना विजय जोगी| मध्य प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस में बदलाव के दावे कर रही है| लेकिन पार्टी में गुटबाजी का मुद्दा आज भी कायम है| जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के निर्देश वरिष्ठ नेता देते हैं| लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं के बीच की खींचतान का नजारा बार बार दिखाई देता है| सरकार में आने के बाद पहली बार प्रदेश भर में एक साथ सभी जिलों में कर्जमाफी को लेकर हुए आयोजन में अब गुटबाजी का नजारा देखने को मिला| सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम के मंच से सिंधिया की फोटो नदारद रही, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की फोटो लगाई गई| दरअसल, 15 जनवरी से कर्जमाफी के लिए आवेदन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है|



इसके लिए कमलनाथ कैबिनेट के सभी मंत्री जिलों में किसानों के फार्म भरवाने के लिए मैदान में उतरे| गुना में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जयवर्धन सिंह शामिल हुए|  कार्यक्रम में स्टेज पर लगे बैनर से सिंधिया का फोटो गायब दिखा| इस कर्ज माफी योजना कार्यक्रम में हजारों की तादाद में किसान और अधिकारी एकत्रित हुए थे| हालाँकि यह कार्यक्रम सरकारी था और ऐसे कार्यक्रमों में मंत्री या मुख्यमंत्री की फोटो लगाई जाती है, जबकि यहां पोस्टर में दिग्विजय सिंह की भी फोटो लगाई गई, जबकि क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो गायब रही| कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा का विषय बन रहा| वहीं क्षेत्र में इसे दो बड़े नेतों के बीच खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है|  
 
 
Source : Agency