सरकारी कार्यक्रम में गुटबाजी, मंच पर दिग्विजय की फोटो, गायब रहे सिंधिया

January 15, 2019
गुना विजय जोगी| मध्य प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस में बदलाव के दावे कर रही है| लेकिन पार्टी में गुटबाजी का मुद्दा आज भी कायम है| जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के निर्देश वरिष्ठ नेता देते हैं| लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं के बीच की खींचतान का नजारा बार बार दिखाई देता है| सरकार में आने के बाद पहली बार प्रदेश भर में एक साथ सभी जिलों में कर्जमाफी को लेकर हुए आयोजन में अब गुटबाजी का नजारा देखने को मिला| सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के कार्यक्रम के मंच से सिंधिया की फोटो नदारद रही, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की फोटो लगाई गई| दरअसल, 15 जनवरी से कर्जमाफी के लिए आवेदन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है|



इसके लिए कमलनाथ कैबिनेट के सभी मंत्री जिलों में किसानों के फार्म भरवाने के लिए मैदान में उतरे| गुना में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जयवर्धन सिंह शामिल हुए|  कार्यक्रम में स्टेज पर लगे बैनर से सिंधिया का फोटो गायब दिखा| इस कर्ज माफी योजना कार्यक्रम में हजारों की तादाद में किसान और अधिकारी एकत्रित हुए थे| हालाँकि यह कार्यक्रम सरकारी था और ऐसे कार्यक्रमों में मंत्री या मुख्यमंत्री की फोटो लगाई जाती है, जबकि यहां पोस्टर में दिग्विजय सिंह की भी फोटो लगाई गई, जबकि क्षेत्र के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो गायब रही| कार्यक्रम के दौरान यह चर्चा का विषय बन रहा| वहीं क्षेत्र में इसे दो बड़े नेतों के बीच खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है|  
 
 
Source : Agency


Share this

Related Posts

Previous
Next Post »