कौन बनेगा मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष,आधा दर्जन के करीब नेता हुए सक्रिय

June 30, 2019

JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा)

भोपाल@ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के संकेत मिलने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर करीब आधा दर्जन नेता सक्रिय हो गए हैं।

प्राप्त सूत्रों से पता चला हैं कि मध्य प्रदेश के सभी बड़े नेता अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे हैं या अपनी पसंद के नेता का नाम आगे कर रहे हैं। अध्यक्ष पद पर सबसे पहला नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का चल रहा हैं और सिंधिया समर्थक भी चाहते हैं की मध्य प्रदेश कांग्रेस की बागडोर ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में दे दी जाए।

अगर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की पसंद की बात करे तो इन दोनों बड़े नेताओं की पहली पसंद मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह हैं। लेकिन अजय सिंह को सिंधिया समर्थक अध्यक्ष बनने नही देंगे।

मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने समर्थक और मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का भी नाम आगे कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में बाला बच्चन की राह में सबसे बड़ी मुश्किल खड़ी करेंगे वनमंत्री उमेश सिंघार जो युवा होने के नाते और एक विशेष तबके के होने की वजह से अपना नाम आगे करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का नाम भी आगे चल रहा हैं। लेकिन अंतिम फैसला कांग्रेस के सर्वे सर्वा राहुल गाँधी को करना हैं बहरहाल ये सभी नेता मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने की जुगत में हैं अब देखना ये हैं की इस अहम पद पर राहुल गाँधी किसकी ताजपोशी करते हैं और किसके सर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद का सेहरा बंधता हैं।

JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा डॉट कॉम) की खबर को किसी भी स्थिति में बिना अनुमति किसी अन्य मिडिया संस्था द्वारा प्रकाशित करना मना हे पालन न करने पर क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती हे

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »