Showing posts with label Business. Show all posts
Showing posts with label Business. Show all posts

Toshiba लाया MiniLED वाले स्मार्ट टीवी की नई रेंज, इसमें है 144Hz रिफ्रेश और फ्रंट फायरिंग स्पीकर सेटअप

 Toshiba लाया MiniLED वाले स्मार्ट टीवी की नई रेंज, इसमें है 144Hz रिफ्रेश और फ्रंट फायरिंग स्पीकर सेटअप



तोशिबा ने भारत में Z670SP सीरीज TV पोर्टफोलियो लॉन्च की है, जिसमें MiniLED और फ्रंट फेसिंग स्पीकर हैं। यह टीवी सीरीज 5 अलग-अलग साइज में Dolby Vision औ ...और पढ़ें






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Toshiba ने भारत में Z670SP सीरीज TV पोर्टफोलियो लॉन्च की है। इस टीवी सीरीज में कंपनी ने पहली बार MiniLED दिए हैं। इसके साथ ही इसमें फ्रंट फेसिंग स्पीकर सेटअप दिया गया है। तोशिबा ने 5 अलग-अलग साइज में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये टीवी Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। Toshiba Z670SP सीरीज की बात करें तो ये 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं।

Toshiba Z670SP की खूबियां

Toshiba Z670SP सीरीज के सभी मॉडल में MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये बेहतर ब्राइटनेस कंट्रोल, डीपर ब्लैक और इंहेंस कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है।

इसके साथ ही ये टीवी Toshiba के REGZA Engine ZRi के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि यह कंटेंट को अपस्केल करने और स्मूद विजुअल ऑफर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

तोशिबा के लेटेस्ट टीवी सीरीज के सभी मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि ये मोशन क्लेरिटी को बेहतर करते हैं।

इनमें कंपनी ने गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए Game Mode Pro मोड भी दिया है, जो लेटेंसी को कम करने के लिए दिया गया है।

इस सीरीज के सभी टीवी में फ्रंट-फायरिंग स्पीकर सेटअप दिया गया है। ये REGZA Power Audio+ और Eilex Prism टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। Z670SP सीरीज में Dolby Vision Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है।


Toshiba Z670SP लाइनअप की कीमत

Toshiba Z670SP MiniLED TV सीरीज को कंपनी ने 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच, 85-इंच, और 100-इंच की स्क्रीन साइज में पेश किया है। 55 इंच साइज वाले टीवी की कीमत 64,990 रुपये है।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ रिलायंस डिजिटल, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को 10 हजा रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है। कंपनी जीरो डाउनपेमेंट ऑप्शन, कैशबैक डिस्काउंट, 2 साल की वारंटी जैसे ऑफर दे रही है।
 बार-बार फोन हो रहा है ओवरहीट? इन स्मार्ट ट्रिक्स से मिनटों में करें फिक्स

बार-बार फोन हो रहा है ओवरहीट? इन स्मार्ट ट्रिक्स से मिनटों में करें फिक्स

 बार-बार फोन हो रहा है ओवरहीट? इन स्मार्ट ट्रिक्स से मिनटों में करें फिक्स



स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या है, खासकर गेमिंग या तेज धूप में। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाई जा सकती हैं। ...और पढ़ें






बार-बार फोन हो रहा है ओवरहीट? इन स्मार्ट ट्रिक्स से मिनटों में करें फिक्स

 आज के टाइम में स्मार्टफोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन लगातार यूज के चलते फोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या बनती जा रही है। खासकर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या तेज धूप में फोन यूज करने के दौरान फोन काफी जल्दी हीट हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी फोन के बार-बार ओवरहीट होने से परेशान हो गए हैं तो ये कुछ स्मार्ट ट्रिक्स फॉलो कर सकते हैं।

AI बेस्ड या हैवी एप्स ऑफ करें

सबसे पहले तो अपने फोन का एप बिहेवियर चेक करें। कई बार बैकग्राउंड में चल रहे AI बेस्ड या हैवी ऐप्स प्रोसेसर को स्लो कर देते हैं। सेटिंग्स में जाकर Battery Usage सेक्शन ओपन करें और जो एप्स ज्यादा बैटरी खा रहे हैं उन्हें तुरंत ऑफ कर दें।
5G और हाई रिफ्रेश रेट

कभी कभी ऐसा भी देखा गया है कि 5G और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से भी फोन तेजी से हीट होने लगता है। अगर जरूरत नहीं है तो डिवाइस को 5G से 4G पर स्विच कर लें और 120Hz/144Hz की जगह 60Hz रिफ्रेश रेट यूज करें। इससे न सिर्फ हीटिंग प्रॉब्लम कम होगी बल्कि बैटरी भी कम खर्च होगी।
परफॉर्मेंस मोड भी ऑफ रखें

आजकल बहुत से नए डिवाइस में थर्मल मैनेजमेंट फीचर देखने को मिल जाता है। साथ ही सेटिंग्स में खास Performance Mode या Game Mode भी मिल जाता है। अगर आपके डिवाइस में ये मोड ऑन हैं तो हो सकता है कि इससे आपका फोन हीट हो रहा हो। ये फीचर्स फोन को फुल पावर पर चलाते हैं जिससे फोन हीट हो सकता है।

फास्ट चार्जिंग

फास्ट चार्जिंग की वजह से भी फोन ओवर हीट हो सकता है। इसके अलावा चार्जिंग के दौरान फोन का यूज सबसे बड़ी गलती है। ऐसे में कोशिश करें कि चार्जिंग के दौरान फोन यूज न करें और अगर आपके पास टाइम है तो फास्ट चार्जिंग ऑफ करके फोन को चार्ज करें।
 कौन हैं जॉन टर्नस? Apple के नए बॉस, जो लेंगे टिम कुक की जगह

कौन हैं जॉन टर्नस? Apple के नए बॉस, जो लेंगे टिम कुक की जगह

 कौन हैं जॉन टर्नस? Apple के नए बॉस, जो लेंगे टिम कुक की जगह



Apple ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें जॉन टर्नस को नया CEO नियुक्त किया गया है। वे 1 सितंबर से पदभार संभालेंगे, जबकि मौजूदा CEO टिम कुक ...और पढ़ें






कौन हैं जॉन टर्नस? Apple के नए बॉस, जो लेंगे टिम कुक की जगह


 टेक वर्ल्ड की दिग्गज कंपनी Apple ने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए जॉन टर्नस को अपना नया CEO नियुक्त कर दिया है। 1 सितंबर से टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। हालांकि अभी मौजूदा CEO Tim Cook एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में दिखाई देंगे। ये बदलाव ऐसे वक्त में हुआ है जब टेक इंडस्ट्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर से गुजर रही है।

कौन हैं जॉन टर्नस?

जॉन टर्नस एप्पल के उन कुछ चुनिंदा लीडर्स में से एक हैं जिन्होंने कंपनी के सबसे खास और पॉपुलर प्रोडक्ट्स को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई है। करीब 25 सालों से एप्पल से जुड़े टर्नस को प्रोडक्ट-फोकस्ड लीडर माना जाता है। उनकी पहचान एक ऐसे इंजीनियर के तोर पर है जो टेक्नोलॉजी को यूजर एक्सपीरियंस के साथ जोड़कर देखने में एक्सपर्ट हैं।
एजुकेशन और करियर का सफर

बता दें कि टर्नस ने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। Apple जॉइन करने से पहले उन्होंने Virtual Research Systems में काम किया था। वे 2001 में Apple से जुड़े और 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने। इसके बाद 2021 में वे कंपनी की एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल हो गए।
इन प्रोडक्ट्स में रहा टर्नस का बड़ा रोल

जानकारी के मुताबिक, जॉन टर्नस ने एप्पल के कई फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट को लीड किया है, जिनमें iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और AirPods भी शामिल हैं।

हाल के कुछ सालों में उन्होंने Mac लाइनअप को फिर से पावरफुल करने और नए डिजाइन इनोवेशन लाने में बड़ी भूमिका निभाई है। साथ ही उन्हें एप्पल के हार्डवेयर बिजनेस को भी नई डायरेक्शन देने वाला फेस माना जाता है।
 OnePlus का गेमिंग कंट्रोलर वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 8,600mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट भी

OnePlus का गेमिंग कंट्रोलर वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 8,600mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट भी

 OnePlus का गेमिंग कंट्रोलर वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 8,600mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट भी



OnePlus जल्द ही गेमर्स के लिए Ace 6 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह फोन 28 अप्रैल को चीन में पेश होगा। इसमें एक खास गेमिंग कंट्रोलर भी मिलेगा, जो शूट ...और पढ़ें





OnePlus का गेमिंग कंट्रोलर वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 8,600mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट भी


OnePlus Ace 6 Ultra गेमर्स के लिए खास फोन।


शूटर गेम्स के लिए डेडिकेटेड गेमिंग कंट्रोलर मिलेगा।


8,600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले संभावित है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही गेमर्स के लिए अपना सबसे शानदार फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को कंपनी वनप्लस Ace 6 Ultra के नाम से पेश करने वाली है। डिवाइस पूरी तरह से गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और इसमें फ्लैगशिप परफॉर्मेंस मिलने वाली है।


OnePlus इस महीने 28 अप्रैल को ये डिवाइस चीन में लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के साथ-साथ, ब्रांड ने एक डेडिकेटेड कंट्रोलर भी पेश किया है, जो ज्यादा इमर्सिव मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। ऐसे में अगर आप भी गेमिंग के लिए कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं।


OnePlus Ace 6 Ultra में क्या-क्या होगा खास

कंपनी Ace 6 Ultra और इसके साथ आने वाले गेमिंग कंट्रोलर को एक ऐसे कंबाइंड सिस्टम के तौर पर पेश कर रही है जिसे खास तौर पर शूटर गेम्स के लिए डिजाइन किया गया है। जब आप फोन को कंट्रोलर के बिना यूज करते हैं तो स्मार्टफोन एक रेगुलर हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस की तरह ही काम करता है। जबकि कंट्रोलर जुड़ने के बाद ये एक हैंडहेल्ड कंसोल जैसे सेटअप ऑफर करता है।


गेमिंग के लिए खास फिजिकल बटन

इस सेटअप में सबसे खास बात इसमें चार फिजिकल बटन हैं, जिससे खिलाड़ी स्टैंडर्ड दो-उंगली वाले कंट्रोल से आगे बढ़ सकते हैं। यह हाइब्रिड इनपुट सिस्टम टच जेस्चर को फिजिकल ट्रिगर के साथ मिलाता है, जिससे निशाना लगाने, फायर करना और चलने जैसी मुश्किल चीजें बेहतर तालमेल के साथ एक ही टाइम पर की जा सकती हैं।
OnePlus Ace 6 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

हार्डवेयर की बात करें तो OnePlus के इस डिवाइस में Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इस फोन में 6.83-इंच का OLED 1.5K 165Hz डिस्प्ले मिल सकता है। फोन बहुत ज्यादा रिस्पॉन्सिव टच इनपुट भी ऑफर कर सकता है। इतना ही नहीं फोन में 8,600mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है।
 क्या Siri में होने वाला है सबसे बड़ा बदलाव? सामने आई पहली झलक

क्या Siri में होने वाला है सबसे बड़ा बदलाव? सामने आई पहली झलक

 क्या Siri में होने वाला है सबसे बड़ा बदलाव? सामने आई पहली झलक



एप्पल अपने वॉयस असिस्टेंट सिरी में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, WWDC 2024 के टीज़र आर्टवर्क में सिरी के नए इंटर ...और पढ़ें






 टेक दिग्गज एप्पल अपने वॉयस असिस्टेंट Siri में जल्द ही बड़े बदलाव कर सकता है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि इसकी पहली झलक हमें WWDC 2026 में देखने को मिल सकती है। हालांकि इस इवेंट से पहले ही Siri के नए अवतार की पहली झलक सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...


दरअसल, ये इवेंट 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा, जहां iOS 27 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। वहीं अब ब्लूमबर्ग के Mark Gurman ने अपने न्यूजलेटर में बताया है कि इस साल WWDC के टीजर आर्टवर्क में दिख रहे विजुअल एलिमेंट्स नए Siri इंटरफेस की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, Apple ने अभी तक इन बदलावों की घोषणा नहीं की है।


Dynamic Island में दिखेगा Siri

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि iOS 27 में Siri का डिजाइन पूरी तरह से चेंज हो सकता है। नया इंटरफेस खासतौर पर डार्क मोड में ग्लोइंग इफेक्ट के साथ दिखा सकता है, जो यूजर्स को एक नया विजुअल एक्सपीरियंस देगा।





सबसे बड़ा बदलाव ये हो सकता है कि Siri सीधे Dynamic Island में इंटीग्रेट की जा सकती है। जैसे ही यूजर Siri को एक्टिव करेगा, यह पिल-शेप्ड एलिमेंट एक्सपैंड हो सकता है। साथ ही इसमें Search or Ask जैसा प्रॉम्प्ट और एक ग्लोइंग कर्सर भी देखने को मिल सकता है जो इसे एक अलग लुक देगा।

क्या लॉन्च होगा अलग Siri एप?

रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि Apple एक डेडिकेटेड Siri एप भी पेश कर सकता है। इस एप के जरिए यूजर्स अपने पुराने चैट हिस्ट्री को भी देख पाएंगे और सर्च एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
 Realme का 6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 6.74-इंच डिस्प्ले भी

Realme का 6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 6.74-इंच डिस्प्ले भी

 Realme का 6,300mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 6.74-इंच डिस्प्ले भी



Realme जल्द ही भारत में अपनी नई C-सीरीज का स्मार्टफोन Realme C81 लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Realme Note 80 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता ...और पढ़ें




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme जल्द ही अपनी नई C-सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे कंपनी Realme C81 के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि Realme ने अभी तक इस डिवाइस की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाला है।


रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Realme Note सीरीज के किसी मौजूदा मॉडल का ही एक नया Rebadged वर्जन हो सकता है, जिसमें परफॉर्मेंस-सेंट्रिक हार्डवेयर या बेहतर कैमरा के बजाय, बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि इस डिवाइस में और क्या क्या खास हो सकता है।


Realme C81 के कलर और स्टोरेज वेरिएंट

91Mobiles की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाला Realme C81 हैंडसेट 4GB+64GB और 4GB+128GB RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। डिवाइस को Glacier Blue Asia और Storm Black Asia कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।


साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme C81 को मॉडल RMX5388 नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। यह जानकारी इसलिए खास है क्योंकि यही मॉडल नंबर Realme Note 80 का भी है, जो पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। इससे ये संकेत मिलता है कि Realme, Note 80 को ही एक नए नाम के साथ यानी भारत में Realme C81 के तोर पर पेश किया जा सकता है।

Realme C81 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

आसान शब्दों में कहें तो Realme C81 में वही स्पेसिफ़िकेशन देखने को मिल सकते हैं जो Note 80 में हैं। इस डिवाइस में 6.74-इंच की HD+ LCD स्क्रीन देखने को मिल सकती है। साथ ही डिवाइस में 90Hz तक का रिफ़्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।


यह डिवाइस Unisoc T7250 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 4GB RAM और Android 15-बेस्ड Realme UI मिल सकती है। इसके अलावा डिवाइस में 6,300mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।