मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमरूद, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला स्थित उद्यान में अमरूद, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री संदीप मीणा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। शताक्षी शक्ति संस्थान की सदस्य सुश्री नंदा दुबे, निर्मला दुबे, बबीता त्रिपाठी, सर्वश्री सुप्यार सिंह और आनंद कुशवाहा पौध-रोपण में शामिल हुए। संस्था, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधियाँ संचालित करती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सर्वश्री आदित्य अग्रवाल, दिलीप ओसवाल, ईशान उपाध्याय, किशोर चौरसिया, अखिलेश मोहरे और विकास शर्मा ने भी पौधे रोपे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »