दिग्विजय सिंह को समय देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिलने से किया मना, भड़क गए दिग्विजय सिंह...


 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश.....

भोपाल@ मध्यप्रदेश के टीम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की हालत पर चर्चा करने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय माँगा, और मुख्यमंत्री ने मिलने का समय भी दे दिया लेकिन आज शिवराज सिंह चौहान ने व्यस्त होने का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह से मिलने से मना कर दिया। जिससे राज्यसभा सांसद भड़क गए और चेतावनी भरे अंदाज़ में एक वीडियो जारी करते हुए कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास डूब प्रभावित किसानों से मिलने का समय नही हैं और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नही हैं।

डेढ़ महीने के इंतज़ार के बाद मुझे मुख्यमंत्री-कार्यलय से 21 जनवरी 2022 को सवा 11 बजे मुख्यमंत्री-निवास में मिलने का समय दिया गया था और आज मुझे सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यस्त हैं और आप से नही मिल सकते। दिगविजय सिंह ने चेतावनी भरे अंदाज़ में आगे कहा कि में तो कल 21 जनवरी को सवा 11 बजे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठूंगा शिवराज मिले या नही मिले मुझे कोई ऐतराज नही मगर में कल सवा 11 बजे वहाँ बैठूंगा मुझे गिरफ्तार करना है गिरफ्तार कर लीजिए। लेकिन इस प्रकार का बर्ताव आपको बहुत महंगा पड़ेगा बताए दे रहा हूँ शिवराज सिंह चौहान।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »