26-जनवरी, गणतंत्र-दिवस देश भर में मनाया गया हर्षोउल्लास से...

January 26, 2022



 JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश....

भोपाल@ 26 जनवरी, गणतंत्र-दिवस पर्व आज देश भर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भारत देश की आन,बान और शान का प्रतीक तिरंगा भारत के हर राज्य, शहर, गाँव, कस्बों में शान से लहराया गया। 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज सुबह से ही देशभक्ति के सागर में डूबी हुई थी जगह-जगह देशभक्ति गीतों के ज़रिए हमारे देश के अमर क्रांतिकारियों को याद किया जा रहा था। बच्चे, जवान, बुज़ुर्ग और महिलाओं पर आज एक अलग ही खुशी नज़र आ रही थी आज कोई हिन्दू नही कोई मुस्लिम नही कोई सिख नही और कोई ईसाई नही था आज सब सिर्फ हिन्दोस्तानी थे भारतीय थे। बच्चों और युवाओं ने अपने चेहरों को तिरंगा बना रखा था, गालों पर माथे पर तिरंगे की आकृति बनाकर भारत देश के झंडे का मान बड़ा रहे थे। राजधानी भोपाल के हर इलाके चौराहों, मैदानों और सार्वजनिक जगहों के साथ ही सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। इस दौरान राजधानी भोपाल में संस्थाओं द्वारा कम्बल, कपड़े और फल गरीबो में वितरित किए गए। कहीं मेडिकल-केम्प तो कहीं ब्लड-डोनेट केम्प लगाया गया एवं वृक्षरोपण किया गया।

राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे को सलामी दी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया वही भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसी के साथ पीसीसी कार्यालय में अनेक कांग्रेसी नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने झंडावंदन किया। भोपाल-संभाग कार्यालय में कमिश्नर गुलशन बामरा ने ध्वजारोहण किया तो वही कलेक्टर-ऑफिस में भोपाल कलेक्टर एवं जिला-दंडाधिकारी अविनाश लवानिया ने झंडावंदन किया। राजधानी भोपाल के आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में नगर-निगम कमिश्नर के वाई एस ज़ोहरी ने ध्वजारोहण किया।

इसी के साथ भोपाल के हर मोहल्ले, मैदान, स्कूल-कालेज, सार्वजनिक स्थानों के साथ सरकारी भवनों में में ध्वजारोहण हुआ एवं मिठाइया बांटी गई।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »