JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...
भोपाल@ 75वे स्वतंत्रता-दिवस की वर्षगांठ पर भोपाल, राजगढ़ और आगर-मालवा के भाजपा कार्यलयों पर राष्ट्रीय-ध्वज तिरंगे को भाजपा के झंडे से नीचे बाँधने (लगाने) से नाराज़ भोपाल मध्य से विधायक आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के मिंटो-हाल परिसर में मौन-धारण करके धरने पर बैठ गए।
भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि स्वतंत्रता-दिवस की वर्षगांठ पर भाजपा ने फिर देश के राष्ट्रीय-ध्वज का अपमान किया हैं भाजपा का हमेशा से तिरंगे का अपमान करने का इतिहास रहा हैं और आज़ादी के 70 सालो के बाद भी आररसएस मुख्यालय पर आज तक राष्ट्रीय-ध्वज नही फहराया गया हैं और 15 अगस्त के दिन आज़ादी के मौके पर भोपाल,राजगढ़ और आगर-मालवा के भाजपा कार्यालयों पर फिर भाजपा के नेताओ ने राष्ट्रीय-ध्वज तिरंगे का अपमान किया हैं। जहां राष्ट्रीय-ध्वज को भाजपा के झंडे के नीचे बांधा गया और लहराया गया, ये देश के राष्ट्रीय-ध्वज का अपमान हैं उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय-ध्वज के ऊपर या बराबर में कोई झंडा नही लगाया जा सकता। क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय-ध्वज का अपमान करने वाले भाजपा नेताओं पर कार्यवाही करेंगे।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा हमारे देश के वीर जवान सरहदों पर तिरंगे के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा देते है और तिरंगे के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते है और सीनों पर दुश्मनों की गोलियां खाते है फिर भी तिरंगा अपने सीने से चिमटाए रहते है और शहीद हो जाते हैं और ये भाजपा के नेता हमेशा तिरंगे का अपमान करते है में मुख्यमंत्री शिवराज जी से माँग करता हूँ कि राष्ट्रीय-ध्वज के अपमान के जितने भी दोषी हैं उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उनको कड़ी सजा दी जाए। विधायक आरिफ मसूद नए धरना राष्ट्र-गान गाकर समाप्त किया।