JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...
भोपाल@ मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्रियों विश्वास सारंग और अरविंद भदौरिया के बाद अब भोपाल की हुज़ूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति पर कहा, मध्यप्रदेश में आई बाढ़ के लिए सिर्फ कांग्रेस ज़िम्मेदार हैं।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अटलजी की नदी जोड़ो योजना पर अगर काम शुरू हो गया होता और देश एवं प्रदेश की नदियां एक-दूसरे से जुड़ जाती तो देश और प्रदेश में बाढ़ के हालात नही बनते, कांग्रेस की मनमोहन सरकार बनते ही अटलजी की नदी जोड़ो योजना को रोक दिया और देश एवं प्रदेश में बाढ़ के हालात बन गए हैं बाढ़ के लिए सिर्फ कांग्रेस ही जिम्मेदार हैं
ये पहली बार नही हैं जब भाजपा नेता ने किसी चीज़ के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया हो, इसके चार दिन पहले ही मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने महँगाई के लिए कांग्रेस और नेहरूजी को ज़िम्मेदार ठहराया था, मंत्री विश्वास सारंग के बयान के दो दिन बाद ही मध्यप्रदेश के एक और मंत्री अरविंद भदौरिया ने भी देश मे बढ़ती गरीबी का जिम्मेदार कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू को बता दिया था और आज भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी मध्यप्रदेश में आई बाढ़ का जिम्मेदार कांग्रेस को बता दिया।
भाजपा नेताओं के द्वारा हर चीज़ के लिए कांग्रेस और नेहरूजी को ज़िम्मेदार ठहराने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को डॉक्टरों का एक दल बनाना चाहिए और भाजपा नेताओं का मानसिक इलाज करवाना चाहिए।