JKA 24न्यूज़ (जनजन का आसरा) भोपाल-मध्यप्रदेश...
टोक्यो@ भारत के लिए आज का दिन हॉकी में निराशाजनक रहा। आज टोक्यो-ओलम्पिक के पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व-चैम्पियन बेल्जियम ने भारत को 5-2 गोल से हराकर भारत का स्वर्ण-पदक जीतने का सपना तोड़ दिया, अब भारत कांस्य-पदक के लिए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हारने वाली टीम से खेलेगा।
अभी तक भारत ने टोक्यो-ओलम्पिक में बेहतरीन खेल दिखाया और अपने पूल के 5 मैचों में हुए मुकाबले में 4 मैच जीतकर पूल में दूसरे नम्बर पर रहा, लेकिन आज इतने अहम मुकाबले में भारत के खिलाड़ियों की बॉडी-लैंग्वेज कुछ अलग ही नज़र आ रही थी, भारतीय खिलाड़ी कुछ बुझे-बुझे से नज़र आए। पिछले मैचों का उत्साह नज़र नही आया। जिसका फ़ायदा बेल्जियम ने बखूबी उठाया और 5-2 के बड़े अंतर से भारत को हराकर उसके 49 साल बाद स्वर्ण-पदक के सपने को भी तोड़ दिया।
भारत ने मैच के शुरू में तो बेल्जियम पर पकड़ बना ली थी और शुरू के 10 मिनट के खेल में ही भारत बेल्जियम से 2-1 से आगे हो गया था। एकाएक बेल्जियम ने ताबड़तोड़ भारत के गोल-पोस्ट पर लगातार हमले किए। जिसके नतीजे में बेल्जियम को कई पेनल्टी-कार्नर मिले जिसका बेल्जियम ने भरपूर फायदा उठाया और खेल के आखिरी 11 मिनट में बेल्जियम ने लगातार 3 गोल किए और स्कोर 5-2 करके ओलम्पिक के फाइनल में प्रवेश किया।