क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आज 53वां जन्मदिन है। ...और पढ़ें
-1776844078946_v.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का आज 53वां जन्मदिन है। 24 अप्रैल 1973 को उनका जन्म मुंबई के महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने 15-20 नबंवर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
वकार यूनिस और वसीम अकरम जैसे खूंखार गेंदबाजों का सामना करते हुए सचिन तेंदुलकर ने पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। 16 साल 205 दिन की उम्र में सचिन मैदान पर उतरे थे। वह भारत की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं।
हालांकि, कम लोग जानते हैं कि भारत के खिलाफ डेब्यू से पहले सचिन पाकिस्तान के लिए भी खेल चुके थे। ऑफिशियल डेब्यू से करीब 2 साल पहले एक ऐसा वाकया हुआ था, जो आज भी क्रिकेट फैंस को हैरत में डाल देता है। यह दिलचस्प घटना 20 जनवरी 1987 की है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ था मैच
क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की स्थापना के 50 साल पूरे हो गए थे। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच हुआ। यह कोई ऑफिशियल इंटरनेशनल मैच नहीं था, लेकिन दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ी इसमें खेल रहे थे, ऐसे में यह खास हो गया था।
पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग की
मैच के दौरान कुछ पाकिस्तानी प्लेयर आराम करने के लिए ड्रेसिंग रूम चले गए थे। ऐसे में कप्तान इमरान खान को कुछ सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों की जरूरत पड़ी। तब 14 साल के सचिन बाउंड्री लाइन के पास ही थे। जैसे ही फील्डर की जरूरत पड़ी, सचिन बिना कोई मौका गंवाए पाकिस्तान टीम की ओर से फील्डिंग करने के लिए मैदान में उतर गए। सचिन ने उस दिन करीब 25 मिनट तक पाकिस्तानी टीम की ओर से फील्डिंग की।
सचिन के प्रदर्शन पर एक नजरइंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 200 टेस्ट खेले।
इस दौरान 329 पारियों में उन्होंने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए।
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 68 अर्धशतक के साथ ही 51 शतक भी लगाए।
क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट में उनके नाम 46 विकेट भी हैं।
463 वनडे की 452 पारियों में सचिन ने 18426 बनाए। साथ ही 154 विकेट भी लिए।
एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन ने 96 फिफ्टी और 49 सेंचुरी लगाई।
सचिन ने अपने करियर में 1 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला और 10 रन बनाने के साथ ही 1 सफलता भी प्राप्त की।