स्मार्ट बनिए! ₹899 के प्लान से बेहतर है Airtel का ये ₹929 वाला ऑप्शन; यहां समझें गणित

 स्मार्ट बनिए! ₹899 के प्लान से बेहतर है Airtel का ये ₹929 वाला ऑप्शन; यहां समझें गणित



अगर आप एयरटेल के प्रीपेड यूजर हैं और आप अगर आप 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान सर्च कर रहे हैं। तो हम यहां एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जहा ...और पढ़ें







Airtel के 929 रुपये के प्लान को समझें।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारती एयरटेल के पास यूजर्स के लिए एक 929 रुपये का प्लान है। ये प्लान 899 रुपये वाले प्लान के मुकाबले एक बेहतर ऑप्शन है। अगर आपको नहीं पता, तो एयरटेल ने हाल ही में 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। अब यूजर्स के लिए कोई 799 रुपये वाला प्लान उपलब्ध नहीं है और 859 रुपये वाला पैक अब 899 रुपये का हो गया है। इसलिए, अगर आप 800 रुपये से 900 रुपये की रेंज में 1.5GB डेली डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास केवल 899 रुपये का ही ऑप्शन है। हालांकि, अगर आप वैसे भी 899 रुपये वाला प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो इसके बजाय 929 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। यहां हम आपको यहां 30 रुपये एक्स्ट्रा देने के लिए क्यों कह रहे हैं, आइए समझते हैं।

Airtel के 929 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

Airtel का 899 रुपये का प्लान भारती एयरटेल के 899 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान के साथ कोई 5G डेटा बंडल नहीं किया गया है। अगर आप पहले 799 रुपये या 859 रुपये वाले पैक पर थे, तो आपके लिए अगला कदम यही प्लान है। हालांकि, हम आपको इसके बजाय 929 रुपये वाला प्लान लेने की सलाह देंगे।





वजह ये है कि भारती एयरटेल का 929 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान में भी यूजर्स को 1.5GB डेली डेटा ही मिलता है। लेकिन, इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 90 दिनों की है। जाहिर है, दोनों प्लान्स की एवरेज कॉस्ट लगभग एक जैसी ही है। लेकिन, चूंकि आप इन दोनों प्लान्स को इस्तेमाल करने के लिए असल में हर दिन लगभग 10 रुपये दे रहे हैं, तो 929 रुपये वाला प्लान ज्यादा समझदारी भरा लगता है। वैसे दोनों ही प्लान्स में Adobe Express Premium और फ्री हेलो ट्यून्स जैसे कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलेंगे।


ऐसा इसलिए है क्योंकि 929 रुपये वाले प्लान के साथ आपको बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन नहीं लेनी पड़ती। आप बस एक बार रिचार्ज कर सकते हैं और 90 दिनों के लिए रिलैक्स हो सकते हैं।

आसान शब्दों में कहें तो 929 रुपये वाला प्लान इसलिए बेहतर है क्योंकि इसमें मिलने वाली 6 दिन की एडिशनल वैलिडिटी की कीमत (30 रुपये) भी आपके डेली खर्च (10 रुपये/दिन) के बराबर ही है। इससे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के आपको बार-बार रिचार्ज के झंझट से छुट्टी मिल जाती है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »