घायल हैं मोजतबा, IRGC अधिकारियों की सलाह पर हो रहे ईरान में फैसले; रिपोर्ट में दावा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी के हमले में गंभीर रूप से घायल हैं। वह छिपकर शासन चला रहे हैं और देश के फैसले IRGC के जनरलों की सलाह प ...और पढ़ें
-1776996781811_v.webp)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान में किए घातक हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरान के सुप्रीम लीडर की कमान उनके बेटे मोजतबा खामनेई संभाल रहे हैं।
दरअसल, 28 फरवरी को जब अमेरिका और ईरान ने हमला किया, तब मोजतबा खामनेई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले में मोजतबा के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। इस हमले के बाद से मोजतबा नए सुप्रीम लीडर की कमान तो संभाल रहे हैं। लेकिन छिपकर रह रहे हैं।
मिलना-जुलना सीमित
फिलहाल उनसे मिलना-जुलना सीमित है और केवल डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी ही उनका इलाज कर रहे हैं। ईरान में जनरलों का एक 'बोर्ड' फोन कॉल लेने में मदद कर रहा है। राष्ट्रपति और उनके मंत्रिमंडल को मुख्य रूप से आंतरिक स्थिरता बनाए रखने, भोजन और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने और दिन-प्रतिदिन के शासन को सुचारू रूप से चलाने का कार्य सौंपा गया है।
IRGC की सलाह पर निर्भर
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई देश के प्रबंधन के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर के जनरलों की सलाह पर निर्भर हैं। IRGC के जनरलों का यह समूह सामूहिक रूप से निर्णय लेता है। जनरलों का यह बोर्ड फोन पर मोजतबा से किसी भी फैसले के लिए मदद ले रहा है।
मोजतबा खामेनेई से संबंध रखने वाले और ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के शीर्ष सहयोगी रहे राजनेता अब्दोलरेजा दावरी ने बताया कि मोजतबा देश का संचालन इस तरह कर रहे हैं मानो वे बोर्ड के निदेशक हों। वे बोर्ड के सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर बहुत अधिक निर्भर हैं, और वे सामूहिक रूप से सभी निर्णय लेते हैं।
राजनीतिक नेताओं से क्यों बंद है मिलना-जुलना
इजरायली निगरानी और संभावित हमलों से बचने के लिए, ईरान के वरिष्ठ सैन्य और राजनीतिक नेताओं ने मोजतबा से मिलना बंद कर दिया है। उनके इलाज की देखरेख फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन कर रहे हैं।
कैसी है मोजतबा की वर्तमान स्थिति
मोजतबा गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मानसिक रूप से तेज और सक्रिय हैं। उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है और अब वे उसके लिए कृत्रिम पैर का इस्तेमाल करेंगे। उनके हाथ का भी ऑपरेशन हो चुका है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उनका चेहरा और होंठ बुरी तरह जल गए हैं, जिससे उन्हें बोलने में कठिनाई होती है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
फिलहाल घायल होने के बाद से मोजतबा ने ने मौखिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है क्योंकि वह कमजोर या लाचार दिखना नहीं चाहते हैं, इसीलिए वह केवल लिखित बयान जारी कर रहे हैं। मोजतबा की सुरक्षा, चोटों और उन तक पहुंचने में आने वाली चुनौतियों के कारण, निर्णय लेने का अधिकार जनरलों को सौंप दिया गया है।