धनबाद होकर गुजरने वाली पूर्वा, जोधपुर सहित कई ट्रेनों का बदला गया रूट, रेलवे ने नया शेड्यूल किया जारी

 धनबाद होकर गुजरने वाली पूर्वा, जोधपुर सहित कई ट्रेनों का बदला गया रूट, रेलवे ने नया शेड्यूल किया जारी



प्रयागराज मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण धनबाद से गुजरने वाली पूर्वा, जोधपुर समेत कई ट्रेनों के मार्ग 26 से 30 अप्रैल तक अस्थायी रूप से बदले जाएंगे। ...और पढ़ें







 धनबाद होकर गुजरने वाली पूर्वा, जोधपुर समेत कई ट्रेनें अलग-अलग दिनों में मार्ग बदल कर चलाई जाएंगी।

प्रयागराज मंडल में यार्ड रिमाडलिंग के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है। 26 से 30 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में मार्ग में बदलाव होगा।
इन तिथियों में बदलेगा मार्ग26, 28 व 30 अप्रैल को चलने वाली 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस डीडीयू, वाराणसी व प्रयागराज के बदले डीडीयू, मीरजापुर और प्रयागराज होकर चलेगी।
29 अप्रैल को चलने वाली 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, झांसी व आगरा कैंट होकर चलेगी।
29 अप्रैल को चलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा केंट, झांसी, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी व डीडीयू होकर चलेगी।
29 को चलने वाली 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, झांसी व आगरा कैंट होकर चलेगी।
29 अप्रैल को चलने वाली 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ चारबाग, वाराणसी व डीडीयू होकर चलेगी।
30 अप्रैल को चलने वाली 12816 आनंद विहार- पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस गाजियाबाद,मुरादाबाद, लखनऊ चारबाग, वाराणसी व डीडीयू होकर चलेगी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »