इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उनके अलावा जैकब बेथेल को भी चेतवानी दी गई है। ये मामला पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे से जुड ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान हैरी ब्रूक और युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को कड़ी चेतावनी दी गई है। न्यूजीलैंड दौरे पर इन दोनों ने अनुशासन का पालन नहीं किया था, जिसकी वजह से उन्हें चेतावनी दी गई है। उनके खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती थी लेकिन दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और इस वजह से उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
ये मामला पिछले साल नवंबर में हुआ था, जब न्यूजीलैंड के एक नाइटक्लब में दोनों खिलाड़ियों ने गलत व्यवहार किया था। क्लब में उनके ऊपर बाउंसर के साथ उन्होंने गलत आचरण किया, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। इस मामले को लेकर अब क्रिकेट नियामक (रेगुलेटर) ने बड़ा फैसला किया है और दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। ये एक स्वतंत्र क्रिकेट निकाय है, जो इंग्लैंड क्रिकेट के प्रोफशनल मानकों को तय करता है।
कब हुई थी ये घटना?
1 नवंबर 2025 को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच एक वनडे मैच खेला गया था। इस मुकाबले से एक दिन पहले की शाम ब्रूक और बेथेल नाइटक्लब में गए थे। इस दौरान उन्होंने बाउंसर से झगड़ा किया था। ब्रूक ने दावा किया था कि झगड़े के दौरान वे अकेले थे। इसके दो महीने बाद मामला फिर से चर्चा में आया और इसकी जांच शुरू हो गई। अब ब्रूक और बेथेल दोनों को ही फटकार लगाई गई है। इंग्लिश कप्तान ने पहले दावा किया था कि उस समय वे अकेले थे। हालांकि, जांच के बाद सामने आया कि उनके साथ बेथेल और जोश टंग भी मौजूद थे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने बेथेल और टंग को बचाने के लिए ये दावा किया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। टंग के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि वे वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। बता दें कि इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, नियमों के उल्लंघन के बावजूद ब्रूक और जैकब ने अगले दोनों मुकाबले खेले।
क्रिकेट रेगुलेटर ने जारी किया बयान
नियामक ने बयान जारी देते हुए बताया, "नियामक ने हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल को उनके आचरण के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रोफेशनल नियमों के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है।"