मोहम्मद शमी तुम जैसा कोई नहीं! 1 विकेट लेते ही यूं पलटा IPL का इतिहास
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया। शमी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसके आसपास भी अ ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
लखनऊ और दिल्ली के बीच खेला गया मुकाबला
लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ मिली 6 विकेट से हार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खास कारनामा किया। दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, शमी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसके आसपास जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा भी नहीं हैं। शमी ने दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पहली गेंद पर आउट किया।
राहुल को आउट करते ही शमी ने कमाल कर दिया। वे आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर ही 5 बार बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया है। बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, शमी ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
मोहम्मद शमी का खास रिकॉर्ड
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने राहुल को आउट कर पांचवीं बार किसी बल्लेबाज को पारी की पहली गेंद पर शिकार बनाया। इस मामले में दूसरे स्थान पर लसिथ मलिंगा, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने 2-2 बार ये कारनामा किया है। अगर बुमराह की बात करें, तो उन्होंने एक बार भी आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट नहीं लिया है। इसके अलावा अपने स्पेल की पहली गेंद पर भी सबसे अधिक विकेट लेना का रिकॉर्ड शमी के नाम पर ही है।
शमी ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर 5 बार ये कारनामा किया है। तो वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर अशोक डिंडा, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, उमेश यादव, प्रवीण कुमार और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 बार ऐसा कमाल किया है। हालांकि, शमी इस मामले में भी आगे हैं और उन्होंने 5 बार ये कारनामा किया है। लखनऊ के लिए डेब्यू मैच में तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।
शमी ने मलिंगा की बराबरी की
35 वर्षीय गेंदबाज ने मैच के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में एक बल्लेबाज को पारी की पहली गेंद पर 2 बार आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनसे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज पेसर लसिथ मलिंगा ने मयंक अग्रवाल को 2011 और 2015 में दो बार आउट किया था। अब शमी ने पूर्व श्रीलंकाई बॉलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।