अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार श ...और पढ़ें
-1772855108714_v.webp)
IND vs NZ Playing 11: 7 फरवरी से शुरू हुआ टी20 विश्व कप 2026 अब फाइनल मुकाबले तक पहुंच गया है। 29 दिन और 54 मैच के बाद निर्णायक मुकाबले का समय आ गया है। रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
इतिहास रच सकती टीम
फाइनल में भारतीय टीम के पास 1-2 नहीं पूरे तीन इतिहास रचने का मौका है। टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी मेजबान देश ने कप नहीं जीता है। कोई भी टीम 3 बार टी20 विश्व कप नहीं जीती है। साथ ही किसी भी टीम ने बैक टू बैक खिताब नहीं जीता है। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में विश्व कप जीता था।
1-2 बदलाव कर सकती
भारतीय टीम रविवार को जब न्यूजीलैंड के खिलाफ कप जीतने के इरादे से उतरेगी तो टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अभिषेक शर्मा ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा रखी है। विश्व कप की शुरुआत से पहले तक भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माने जा रहे अभिषेक ने टूर्नामेंट में अब तक बेहद लचर प्रदर्शन किया है। 7 मुकाबलों में वह अब तक 12.71 की औसत और 130.88 की स्ट्राइक रेट से 89 रन ही बना पाए हैं। इसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है।
रिंकू को मिल सकता मौका
अगर फाइनल जैसे बड़े मैच में टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करता है तो अभिषेक की जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है। इस कंडीशन में संजू सैमसन और ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, गौतम गंभीर टीम में ज्यादा बदलाव करना नहीं पसंद करते हैं, ऐसे में संभावना है कि वह सेम टीम के साथ ही उतर जाएं।
वरुण ने किया निराश
विश्व कप से पहले तक एक्स फैक्टर माने जा रहे वरुण चक्रवर्ती भी महंगे साबित हो रहे हैं। वह लगातार रन लुटा रहे हैं, ऐसे में भारतीय टीम विपक्षी टीम पर लगाम नहीं लगा पा रही है। ऐसे में भारत के पास कुलदीप यादव के रूप में एक विकल्प मौजूद है। वरुण ने कीवी टीम के खिलाफ 4 टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 विकेट तो कुलदीप ने 8 मुकाबलों में 9 विकेट लिए हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
भारत टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।