संजू को कप्तान का 'सूर्या' नमस्कार, कोच गंभीर ने दी जादू की झप्पी; VIDEO वायरल

संजू को कप्तान का 'सूर्या' नमस्कार, कोच गंभीर ने दी जादू की झप्पी; VIDEO वायरल


Suryakumar Yadav Bow down to Sanju Samson: भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप ...और पढ़ें





Suryakumar Yadav Bows to Sanju Samson Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को ईडन गार्डन्स के मैदान पर 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में शान से एंट्री मारी। ईडन गार्डन्स में सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में भारत की तरफ से संजू सैमसन ने मास्टर क्लास पारी खेली और भारत को जीत दिलाई।


भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे सफल रन चेज कर इतिहास रचा। पहले बैटिंग करते हुए विंडीज टीम ने 195 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने 4 गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य हासिल किया और वेस्टइंडीज से 10 साल पुराना हिसाब भी चुकता किया।
अब भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को होना है। इससे पहले एक नजर डालते हैं कैसे वेस्टइंडीज पर मिली जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के कुछ वायरल मोमेंट्स पर।

IND vs WI, T20 World Cup 2026: भारत की जीत के बाद टॉप मोमेंट्स
1. कोच गंभीर ने संजू सैमसन को लगाया गले

वेस्टइंडीज पर मिली जीत के बाद जैसे ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री की तो भारतीय टीम के डगआउट का नजारा देखने लायक रहा। कोच गौतम गंभीर मैदान पर दौड़ते हुए पहुंचे और उन्होंने संजू सैमसन को जादू की झप्पी दी। भारतीय टीम के हेड कोच के साथ खिलाड़ियों ने भी मैच के बाद संजू को लगे लगाया और उनकी सराहना की।


2. सूर्या ने झुकाया सिर

मैदान पर संजू सैमसन का तूफान देख न केवल फैंस, बल्कि खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उनके मुरीद नजर आए। जैसे ही संजू अपनी नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर पवेलियन की ओर लौटने लगे, कप्तान सूर्या खुद मैदान के अंदर दौड़ते हुए आए।

सूर्या ने खेल भावना और सम्मान का अद्भुत परिचय देते हुए, संजू के सामने अपनी कैप उतारी और झुककर उन्हें सलाम किया। टीम इंडिया के इन दो सितारों के बीच का यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


3. संजू सैमसन ने भगवान को शुक्रिया अदा किया







संजू सैमसन ने भगवान को किया शुक्रिया


भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड को एक करारा चौका जड़ा। जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार गई, पूरा ईडन गार्डन्स गूंज उठा। जीत के इस रोमांचक पल के बाद संजू ने अपना हेलमेट उतारा और उसे बाईं ओर फेंक दिया।


इसके बाद संजू भावुक हो गए और मैदान पर अपने घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने आसमान की तरफ देखा, अपने हाथ जोड़े और ईश्वर को इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुक्रिया कहा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »