संजू ने दिखाई अपनी असली काबिलियत…', सैमसन की 'मास्टरक्लास' पारी के मुरीद हुए कोच गौतम गंभीर
Gautam Gambhir on Sanju Samson: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की शानदार पारी की जमकर तारीफ की है ...और पढ़ें
Gautam Gambhir Lauds Sanju Samson: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी की जमकर तारीफ की है। गंभीर ने इसे संजू की उस 'असली काबिलियत' की झलक बताया, जिस पर टीम मैनेजमेंट ने हमेशा भरोसा जताया था।
Gautam Gambhir ने संजू सैमसन की दिल खोलकर की तारीफ
दरअसल, ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर संजू की इस शानदार पारी ने भारत को 5 विकेट से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में शान से एंट्री कराई। मैच के बाद कोच गंभीर ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा,
हम सभी जानते हैं कि संजू एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। सवाल बस उन्हें सपोर्ट करने और उन पर भरोसा बनाए रखने का था। आज जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने अपनी असली ताकत दिखाई। मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए एक नई शुरुआत है और अगले दो मैचों (सेमीफाइनल और फाइनल) में भी वह ऐसा ही खेल दिखाएंगे।
गौतम गंभीर
संजू का ‘वन मैन शो’
न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब फॉर्म और टूर्नामेंट से पहले उठ रहे सवालों का संजू ने अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब भारतीय टीम लड़खड़ा रही थी, तब संजू ने अकेले ही योद्धा की तरह लड़ते हुए टीम की पारी को संभाला और अंत तक टिके रहकर मैच जिताया। संजू ने 50 गेंद पर नाबाद 97 रन बनाए।
कोच गंभीर हुए गदगद
कोच गंभीर संजू के खेलने के तरीके से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा,
सबसे अच्छी बात यह थी कि संजू ने कहीं भी जबरदस्ती रन बनाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने बहुत ही साधारण क्रिकेट शॉट खेले और गेंद पर ताकत आजमाने के बजाय टाइमिंग पर भरोसा किया। वह नेट्स में भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और आज उन्होंने मैदान पर अपनी वही स्किल दिखाई।
गौतम गंभीर
कोच गंभीर ने ये भी कहा,
लोग संजू के पिछले स्कोर और आंकड़ों को देखते रहेंगे और बातें बनाते रहेंगे, लेकिन टीम में वापसी करना और फिर इस तरह की (97*) पारी खेलना... इससे उन्हें जबरदस्त आत्मविश्वास मिलेगा। यह सच है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी सीरीज काफी मुश्किल रही थी, लेकिन हमें हमेशा से पता था कि उनके पास कितनी जबरदस्त काबिलियत है।
गौतम गंभीर
संजू सैमसन ने 97 रन की नाबाद पारी खेलकर उन सभी के लिए मिसाल पेश की है, जो हार मान लेते हैं। कोच गंभीर ने उन पर जिस तरह से विश्वास बनाया रखा और संजू की लगातार मेहनत आज भारत को सेमीफाइनल तक ले आया। संजू ने 50 गेंद की पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए और ओपनर के रूप में उतरकर उन्होंने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई।