4 मार्च को आ रहा एक और बजट फोन, सिंगल कैमरा के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी
टेक्नो अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pop X भारत में 4 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन Amazon पर उपलब्ध होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और सिं ...और पढ़ें

4 मार्च को आ रहा एक और बजट फोन, सिंगल कैमरा के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो अपना नया फोन लॉन्च करने जा रही है जिसे कंपनी Tecno Pop X के नाम से भारत में पेश करने वाली है। ये फोन इसी हफ्ते लॉन्च होने वाला है। इतना ही नहीं इस अपकमिंग डिवाइस के लॉन्च से पहले इसका एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पेज भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गया है।
माइक्रोसाइट पर फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, देश में उपलब्धता और कलर ऑप्शन जैसी कई डिटेल्स को शेयर किया गया है। इसके अलावा, एक टेक ब्लॉगर का दावा है कि यह हैंडसेट भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Spark Go 3 का रीब्रांडेड वर्जन होने वाला है। चलिए पहले डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
Tecno Pop X की लॉन्च डेट
स्मार्टफोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है जिससे पता चलता है कि Tecno Pop X भारत में 4 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। हैंडसेट को आप Amazon से खरीद पाएंगे। कंपनी फोन को वाइट और अन्य कलर ऑप्शन में भी पेश कर सकती है।
डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। पीछे की तरफ फोन में एक सिंगल रियर कैमरा मिलने वाला है जो गोली के आकार के कैमरा आइलैंड के अंदर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा डिवाइस में पीछे की तरफ एक इंफ्रारेड सेंसर मिलेगा, जिसे LED फ्लैश के साथ जोड़ा जाएगा।
तस्वीरों में फोन का पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाएं ओर दिखाई दे रहा है, जबकि बाएं किनारे पर एक सिम ट्रे है। इसमें एक फ्लैट रियर पैनल और एक फ्लैट सेंटर फ्रेम होने वाला है। कंपनी ने फोन के चिपसेट, कीमत और कैमरा कॉन्फ़िगरेशन का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ये एक बजट फोन होने वाला है।
इस मॉडल का रीब्रांडेड वर्शन
टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी का कहना है कि Tecno Pop X, Tecno Spark Go 3 का रीब्रांडेड वर्शन होने वाला है, जिसे भारत में 16 जनवरी को 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट के साथ 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट अभी भारत में फ्लिपकार्ट पर ऑरोरा पर्पल, गैलेक्सी ब्लू, इंक ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।