Oppo का 200MP कैमरा वाला अल्ट्रा 5G फोन, बड़ी बैटरी के साथ जानें कब तक होगा लॉन्च?

 Oppo का 200MP कैमरा वाला अल्ट्रा 5G फोन, बड़ी बैटरी के साथ जानें कब तक होगा लॉन्च?




ओप्पो ने अपनी Find X9 सीरीज में नए Find X9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि की है। यह पहला अल्ट्रा मॉडल होगा जो चीन के बाहर पेश किया जाएगा, जिसका लक्ष् ...और पढ़ें






 ओप्पो ने कुछ वक्त पहले अपनी नई Oppo Find X9 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च किया था। अब, टेक दिग्गज ने कन्फर्म किया है कि इस सीरीज में एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा, जिसका नाम Oppo Find X9 Ultra होने वाला है। कंपनी ने मंगलवार को अनाउंस किया कि आने वाला Find X9 Ultra इस साल के एन्ड तक कुछ खास ग्लोबल मार्केट में ही पेश किया जाएगा।


इतना ही नहीं इस नए लॉन्च के अनाउंस के साथ ओप्पो ने बताया है कि ये पहली बार होगा जब स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी चीन के बाहर कोई Ultra मॉडल पेश करने वाली है। हालिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि हैंडसेट के पीछे की तरफ 200-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Oppo Find X9 Ultra 5G ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी इस साल के आखिर में कुछ खास ग्लोबल मार्केट में नया Oppo Find X9 Ultra पेश करने जा रही है। हालांकि डिवाइस की सही लॉन्च डेट नहीं बताई है। साथ ही हैंडसेट के बारे में अभी दूसरी डिटेल्स यानी चिपसेट, बैटरी कैपेसिटी, कैमरा कॉन्फ़िगरेशन और डिज़ाइन का खुलासा नहीं किया गया है।

यह वीडियो भी देखें



कंपनी ने यह भी बताया है कि ये पहली बार होगा जब टेक फर्म चीन के बाहर अल्ट्रा सीरीज का हैंडसेट पेश करने वाली है, जो ग्लोबल मार्केट के लिए उसके लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट को शो कर रहा है। कंपनी ऐसा भी दावा कर रही है कि ये नया Find X9 Ultra आपका अगला कैमरा बनने के लिए तैयार किया गया है, जिससे पता चलता है कि ये अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी कैमरा अपग्रेड के साथ आ सकता है।

मिलेगा 200-मेगापिक्सल का कैमरा

इतना ही नहीं इस हैंडसेट में हैसलब्लैड-ट्यून्ड कैमरा मिल सकता है। ओप्पो का कहना है कि स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की घोषणा बाद में ही की जाएगी। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Find X9 Ultra में 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जिसमें 1/1.28-इंच सेंसर होगा।


साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का सेकेंडरी टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जो 10x तक ऑप्टिकल जूम ऑफर करेगा। इसके अलावा ओप्पो Find X9 Ultra में 7,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »