'मोहब्बत हमारे साथ और शादी...', खरगे ने राज्यसभा में ऐसा क्या कहा कि हंसने लगे पीएम मोदी

 'मोहब्बत हमारे साथ और शादी...', खरगे ने राज्यसभा में ऐसा क्या कहा कि हंसने लगे पीएम मोदी


मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को विदाई देते हुए एच.डी. देवेगौड़ा पर तंज कसा। उन्होंने देवेगौड़ा के एनडीए से जुड़ने पर टि ...और पढ़ें






मल्लिकार्जुन खरगे की बात पर हंसे पीएम मोदी।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को रिटायर हो रहे राज्यसभा सांसद एच.डी. देवेगौड़ा को शुभकामनाओं के साथ-साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ उनके जुड़ाव को लेकर तंज कसते हुए विदाई दी।


खरगे देवेगौड़ा, रामदास अठावले, प्रियंका चतुर्वेदी, तिरुचि शिवा, अमरेंद्र धारी सिंह और अभिषेक मनु सिंघवी सहित 37 सेवानिवृत्त सांसदों के लिए विदाई भाषण दे रहे थे।
देवेगौड़ा पर खरगे का तंज

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के साथ अपने 54 साल से भी ज्यादा पुराने जुड़ाव को याद करते हुए खरगे ने राज्यसभा में शादी को लेकर एक परोक्ष तंज कसा। उन्होंने इशारा किया कि जनता दल (सेक्युलर) के नेता ने एक गठबंधन के साथ रिश्ते बनाए, लेकिन अंत में किसी और के साथ यानी पीएम मोदी के साथ जुड़ गए।


'मोहब्बत हमारे साथ और शादी मोदी जी के साथ'

खरगे ने कहा, "मैं देवेगौड़ा को 54 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं और मैंने उनके साथ काफी काम किया है। बाद में पता नहीं क्या हुआ। वो मोहब्बत हमारे साथ किए, शादी मोदी साहब के साथ (उन्होंने हमसे प्यार किया, लेकिन शादी मोदी साहब से कर ली)।" कांग्रेस सांसद का इतना कहते ही सदन में मौजूद सभी लोग यहां तक कि पीएम मोदी भी जोर-जोर से हंसने लगे।


उन्होंने आगे कहा, "राजनीति और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग देश सेवा के जुनून के चलते न तो थकते हैं और न ही रिटायर होते हैं।" इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे सांसदों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के राजनीतिक प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »