पड़ोसी देशों पर तब तक हमला नहीं करेंगे जब तक...', माफी मांगने के साथ ईरान के राष्ट्रपति ने दी धमकी

 पड़ोसी देशों पर तब तक हमला नहीं करेंगे जब तक...', माफी मांगने के साथ ईरान के राष्ट्रपति ने दी धमकी




ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हमला करने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने यह बात सरकारी टेलीविजन पर रिकॉर्डेड भाषण में कही। ...और पढ़ें




 ईरान के राष्ट्रपति ने मसूद पेजेशकियन ने अपने पड़ोसी देशों पर हमला करने के लिए माफी मांगी है। राष्ट्रपति ने माफी को लेकर यह बात सरकारी टेलीविजन पर पहले से रिकॉर्ड किए गए भाषण में दिया।


राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का यह बयान शनिवार सुबह बहरीन, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात पर हुए बार-बार हमलों के बाद आया है।





ईरानी राष्ट्रपति ने शर्त के साथ मांगी माफी

ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों पर ईरान के हमलों के लिए माफी मांगते हुए कहा, 'तेहरान इन हमलों को रोकेगा और कहा कि ये हमले रैंकों में गलतफहमी की वजह से हुए थे।'
ईरान के राष्ट्रपति ने शर्त रखते हुए आगे कहा, 'हम पड़ोसी देशों पर तब तक हमला नहीं करेंगे, जब तक पड़ोसी देशों की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए नहीं किया जाता।'

ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए अपने पड़ोसी देशों पर बीते कुछ दिनों में कई हमले किए हैं। वहीं यूएई में दुबई एयरपोर्ट के पास भी हमला किया गया, जिससे मिडिल ईस्ट के इन देशों में दहशत का माहौल बन गया।


'अमेरिका के आगे नहीं करेंगे सरेंडर'

अमेरिका के ईरान के सरेंडर करने की बात पर मसूद पेजेशकियन ने कहा, 'यूनाइटेड स्टेट्स की बिना शर्त सरेंडर की मांग एक सपना है जिसे उन्हें अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान से उसके आगे सरेंडर करने की बात कही थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था, 'जब तक ईरान पूरी तरह नहीं झुक जाता, तब तक किसी भी कूटनीतिक रास्ते की गुंजाइश नहीं है।'

अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि वह ईरान से बिना शर्त सरेंडर के बातचीत नहीं करेंगे। इसके साथ ही अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान को आने वाले बमबारी अभियान की लेकर चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगला हमला एक हफ्ते तक चलने वाले संघर्ष में अब तक का सबसे तेज अटैक होगा।


अमेरिका ने इजरायल को 151 डॉलर मिलियन के नए हथियारों की बिक्री को भी मंजूरी दे दी है। US और इजरायल ने ईरान पर हमले किए हैं। इन हमलों में ईरान की मिलिट्री क्षमता, लीडरशिप और न्यूक्लियर प्रोग्राम को निशाना बनाया है।



ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइल

ईरान के UN राजदूत ने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा, 'देश अपनी रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।' आज शनिवार सुबह भी इजरायल की राजधानी यरुशलम में तेज धमाके सुनाई दिए।

ईरान से आ रही मिसाइलों की वजह से लोग पूरे इजरायल में बम शेल्टर की ओर भाग रहे हैं। इन हमलों से इजरायल की इमरजेंसी सेवाओं से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।



Share this

Related Posts

Previous
Next Post »