ओमान पर दर्ज की 'विराट' जीत, श्रीलंका ने इंग्लैंड को पछाड़ा तो भारत की कर डाली बराबरी

ओमान पर दर्ज की 'विराट' जीत, श्रीलंका ने इंग्लैंड को पछाड़ा तो भारत की कर डाली बराबरी


SL vs Oman: श्रीलंका ने टी-20 विश्व कप के 16वें मैच में ओमान को 105 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ...और पढ़ें




SL vs Oman T20 World Cup: श्रीलंका ने लगातार दूसरा मैच जीता


SL vs Oman T20 World Cup: श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया


SL vs Oman: श्रीलंका ने ओमान को हराकर इस टूर्नामेंट में दर्ज की लगातार दूसरी जीत


SL vs Oman: श्रीलंका ने भारत के रिकॉर्ड की बराबरी की


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी-20 विश्व कप के 16वें मैच में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया। ये श्रीलंकाई टीम की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत रही। मैच में ओमान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि उनके लिए गलत साबित हुआ।


श्रीलंका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसके जवाब में ओमान की टीम 120 रन ही बना सकी और ये मैच श्रीलंका ने 105 रन से अपने नाम किया। ओमान की टीम के लिए इस रन चेज में मुहम्मद नदीम ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।

SL vs Oman T20 World Cup: श्रीलंका ने लगातार दूसरा मैच जीता

दरअसल, पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 15 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। दोनों ओपनर्स आज मैच में नहीं चले और ओमान के गेंदबाज का शिकार बन गए। कुसल मेंडिस (23) और पवन रत्नाएके (60) ने शानदार बैटिंग करते हुए तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी निभाई और स्कोर को तेजी के साथ आगे बड़ा दिया।


लोअर ऑर्डर में दासुन शनाका के बल्ले से महज 20 गेंदों पर 50 रनों की तेज तर्रार पारी आई, जिसकी वजह से टीम इस मुकाबले में विशाल स्कोर तक पहुंच पाई। इस बीच श्रीलंकाई मिडिल ऑर्डर ने शानदार तरीके से ओमान टीम के गेंदबाजों पर काउंटर अटैक किया। गेंदबाजी ने इस दौरान ओमान टीम के लिए रामानंदी को 2 सफलता, जबकि जय ओडेडरा, सुफियान महमूद को 1-1 सफलता मिली।

ओमान की टीम को मिली हार

226 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब ओमान की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली। महज 36 रनों पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए और वहां से चौथे विकेट के लिए मुहम्मद नदीम और वसीम अली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन फिर श्रीलंकाई टीम रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी।


इन दोनों के अलावा कोई भी बैटर 10 रन के आंकड़े तक को पार नहीं कर पाया, जिसकी वजह से श्रीलंकाई टीम को 105 रन की बड़ी जीत मिली। ये इस विश्व कप में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। मैच के बाद पवन रत्नाएके को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

SL vs Oman: श्रीलंका ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

भारत की बराबरी: T20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 200 प्लस का स्कोर सबसे ज्यादा बार (6 बार) दक्षिण अफ्रीका ने बनाया है। इसके बाद भारत का नाम है, जिसने 3 बार ये कारनामा किया है। भारत के इस रिकॉर्ड की बराबरी श्रीलंका ने भी कर ली है।



पुरुष टी20 विश्व कप में सर्वाधिक 200+ का स्कोर

6 बार - दक्षिण अफ्रीका
3 बार - भारत
3 बार - वेस्टइंडीज
3 बार - श्रीलंका
2 बार- इंग्लैंड
1 बार - पाकिस्तान
1 बार - ऑस्ट्रेलिया
1 बार - न्यूजीलैंड
1 बार - स्कॉटलैंडइंग्लैंड को पछाड़ा: श्रीलंका अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट में इंग्लैंड से आगे निकल गया है। इंग्लैंड ने अब तक ये कारनामा 2 बार किया है।
दासुन शनाका का धमाका: कप्तान दसुन शनाका ने मात्र 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया।
जबकि बतौर कप्तान टी-20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। दासुन शनाका ने ओमान के खिलाफ आज खेले गए मैच में 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। ऐसा ही रोहित ने साल 2024 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कमाल किया था।
टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 100 प्लस रन से जीत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिन्होंने दो बार ये जीत हासिल की है। वहीं, श्रीलंकाई टीम भी ओमान को हराने के साथ ही ये कारनामा करने में कामयाब हो गई है। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड की टीम को पछाड़ दिया है, जिन्होंने एक ही बार टूर्नामेंट में 100 प्लस रन से जीत हासिल की है।

टी20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 100+ रन से जीत:


2 बार - वेस्ट इंडीज
2 बार - दक्षिण अफ्रीका
2 बार - अफगानिस्तान
2 बार - श्रीलंका
1 बार - इंग्लैंड

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »