'तुम मेरे से...,' जसप्रीत बुमराह की तरह बनने की फैन ने जताई इच्छा, भारतीय गेंदबाज का जवाब सुन आप भी बजाएंगे तालियां

'तुम मेरे से...,' जसप्रीत बुमराह की तरह बनने की फैन ने जताई इच्छा, भारतीय गेंदबाज का जवाब सुन आप भी बजाएंगे तालियां


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैदान के बाहर अपने एक फैन का दिल जीत लिया। नामीबिया मैच से पहले एक लड़के ने बुमराह से उनकी तरह बनने की इच्छा जताई ...और पढ़ें




बुमरह ने जीता दिल


जसप्रीत बुमराह ने फैन को दिया दिल जीतने वाला जवाब


नामीबिया के खिलाफ बुमराह की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अगला मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, अब उन्होंने मैदान के बाहर कुछ ऐसा किया है, जिससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। बुमराह से एक फैन उनकी तरह बनने की बातें करता है लेकिन बुमराह ने, उसे जो जवाब दिया वो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बुमराह के ये वीडियो नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले का है।


भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस मुकाबले में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन उनका एक बच्चे के साथ बातचीत का वीडियो वायरल है।
जसप्रीत बुमराह ने जीता दिल

बुमराह का ये वीडियो नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच से पहले का है। वे टीम बस में बैठने के लिए जा रहे थे लेकिन वहां पर कुछ फैंस थे, जो अपने अपने पसंदीदा स्टार्स को देखने के लिए उत्सुक थे। इसी दौरान वहां पर खड़े एक लड़के ने बुमराह के साथ सेल्फी ली। इस दौरान लड़के ने कहा, "मैं आपकी तरह बनना चाहता हूं।" इसका जवाब देते हुए बुमराह ने कहा, "मेरे से बढ़िया बनना।" अब उनका यही जवाब फैंस का दिल जीत रहा है।


नामीबिया के खिलाफ बुमराह की गेंदबाजी

नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल के दौरान 20 रन खर्चे और 1 विकेट अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ये मुकाबला 93 रनों से जीतने में कामयाब रही।

पाकिस्तान के खिलाफ अगला मुकाबला

भारतीय टीम को अब अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का सामना करना है। ऐसे में बुमराह इस मुकाबले में सबसे बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं। भारत और पाकिस्तान का ये मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। भारत अपने दोनों मैच लगातार जीतकर पाकिस्तान का सामना करेगा। तो वहीं पाक टीम ने भी अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »