तरबूज के ढेर में छिपाकर ले जा रहे थे विस्फोटक, पुलिस ने जब्त किए 100 से ज्यादा बक्से; देखिए Video

 तरबूज के ढेर में छिपाकर ले जा रहे थे विस्फोटक, पुलिस ने जब्त किए 100 से ज्यादा बक्से; देखिए Video




केरल के पलक्कड़ में पुलिस ने एक पिक-अप वैन से 100 से अधिक विस्फोटक बक्से और 20 से अधिक डेटोनेटर जब्त किए हैं। ये विस्फोटक तरबूज के नीचे छिपाकर ले जाए ...और पढ़ें





पलक्कड़ में 100 से अधिक विस्फोटक बक्से जब्त


तरबूज के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे थे डेटोनेटर


ड्राइवर हिरासत में, कोयंबटूर से त्रिशूर जा रहा था


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के पलक्कड़ में बुधवार देर रात एक पिक-अप वैन में 100 से ज्यादा विस्फोटक से भरे बक्से जब्त किए गए।

पलक्कड़ टाउन साउथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें गाड़ी में जिलेटिन स्टिक के 100 से ज्यादा बक्से और 20 से ज्यादा डेटोनेटर के बक्से मिले हैं। अधिकारी के अनुसार बक्से तरबूज की खेप के नीचे छिपाए गए थे।

पलक्कड़ में 100 से अधिक विस्फोटक बक्से जब्त

अधिकारी ने आगे बताया कि गाड़ी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती पूछताछ के दौरान, ड्राइवर ने बताया कि उसने बक्से कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें त्रिशूर में एक खदान में छोड़ने जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बड़ी मात्रा में विस्फोटक अवैध रूप से लाए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पिक-अप वैन को रोका था।
तरबूज के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे थे डेटोनेटर

उन्होंने कहा, 'जब पुलिस ने ड्राइवर को रुकने के लिए कहा, तो उसने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद गाड़ी का पीछा किया गया।'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बक्से जब्त होने के बाद ड्राइवर के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »