भोलू समेत 37 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद तस्वीर होगी साफ

 भोलू समेत 37 उम्मीदवार मैदान में, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद तस्वीर होगी साफ




Chas Mayoral Election: चास नगर निगम महापौर चुनाव 2026 के लिए चुनावी माहौल गरमा गया है। कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। आज नामांकन पत्रों ...और पढ़ें






चास नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी।


महापौर पद के लिए 37 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।


आज नामांकन पत्रों की जांच, कल नाम वापसी होगी।


बहुकोणीय मुकाबले से मतों का विभाजन तय है।


चास। चास नगर निगम आम निर्वाचन 2026 के तहत महापौर पद के लिए चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। महापौर पद के लिए कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी।


महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में अमर कुमार चौरसिया, अनिल झा, अनील कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार राय, अभय सिंह, उमेश ठाकुर, उमेश प्रसाद गुप्ता, एहसानउल्लाह शाह, कुसुम भारती, गजेन्द्र हिमांशु, गोपाल मुरारका, जमील अख्तर, जवाहर प्रसाद, जयवीर सिंह, डा. राजकुमार, निमाई महतो, नीधी कुमारी, पंकज कुमार राय, प्रदीप वर्मन, प्रिया चौरसिया, बिनोद कुमार, बिनोद मंडल, भोलू पासवान, मो. इमरान, मो. इश्तेयाक, मो. फैजुद्दीन अंसारी, मो. रफिक अंसारी, मो. सुल्तान, राज किशोर गोप, रितुरानी सिंह, साधु शरण गोप और सावित्री देवी शामिल हैं।

प्रशासन के अनुसार नामांकन स्थल पर दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी, निर्दलीय उम्मीदवार, समाजसेवी, व्यवसायी, पूर्व पार्षद एवं महिला प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी अधिक संख्या में उम्मीदवार होने से मतों का विभाजन तय है, जिसका सीधा असर प्रमुख दलों की चुनावी रणनीति पर पड़ेगा। आग गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। शुक्रवार को नाम वापसी के समय है। इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »